herzindagi
What is the best place to celebrate New Year in Delhi

न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए दिल्ली के करीब इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">इस साल आप भी न्यू ईयर सेलिब्रेट करने बाहर जाना चाहते हैं तो दिल्ली से करीब इन जगहों पर जाएं।</span>
Editorial
Updated:- 2022-11-22, 12:48 IST

सभी लोग न्यू ईयर अपने- अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। कुछ लोग न्यू ईयर पर बाहर जाना चाहते हैं तो कुछ लोग न्यू ईयर अपने करीबी के साथ घर में मनाना पसंद करते हैं। क्या आप भी दिल्ली रहते है और दिल्ली से करीब कोई जगह तलाश रहे हैं जहां आप अपने दोस्त और परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने जा सकें। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको आसान तरीका बताने वाले हैं।

जयपुर

आप दिल्ली से आसानी से जयपुर जा सकते हैं। जयपुर में घूमने की कई सारी जगहें है। जहां आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं। जयपुर में घूमने के लिए कई सारे प्रसिद्ध किले है। जो कि देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत हैं। हवा महल आप शाम में जाएं यहां पर आप अपने दोस्त और परिवार के साथ डिनर भी कर सकते हैं। दिल्ली से जयपुर आर 6 घंटे में पहुंच जाएंगे। आप अपने कार से भी आसानी से जा सकते हैं।

इसे जरुर पढ़ें:नवम्बर में पार्टनर संग इन रोमांटिक जगहों पर घूमने पहुंचें, नहीं करेगा लौटने का मन

शिमला

Which place is best for New Year party

आप दिल्ली से शिमला भी जा सकते हैं। दिल्ली से शिमला की दूरी करीब 8 घंटे की है। आप देर रात भी निकलते हैं तो आराम से सुबह आप शिमला पहुंच जाएंगे। न्यू ईयर पर कई बार यहां स्नोफॉल हो चुका है। आप यहां स्नोफॉल का भी आनंद उठा सकते हैं। न्यू ईयर के लिए यह जगह खास है। आप बजट में ट्रेवल करना चाहते हैं तो आप आसानी से यहां जा सकते हैं।

इसे जरुर पढ़ें:वीकेंड में लेना है Snowfall का मजा, तो हिमाचल की इन जगहों पर जरूर जाएं

मसूरी

ठंड के दिन में मसूरी काफी खूबसूरत हो जाता है। आप चाहे तो आप यहां अपने परिवार या दोस्त के साथ आसानी से न्यू ईयर सेलिब्रेट करने जा सकते हैं। यहां आपको स्नोफॉल देखने मिल सकता है। अगर आप दिल्ली से मसूरी जाते हैं तो आपको करीब 7 घंटे लगेगे। आप यहां आसानी से पहुंच जाएंगे। यहां आप बजट में ट्रिप कर सकते हैं। दिल्ली से करीब होने के साथ ही यहां घूमने की काफी सारी जगहें है जहां आप जा सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik





Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।