बारिश में बेहद खूबसूरत हो जाती हैं बेंगलुरु के आसपास की ये जगहें, वीकेंड में बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

Bengaluru During Rainy Season: बेंगलुरु की असल खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो बारिश के मौसम में इन खूबसूरत जगहों पर अपनों के साथ वीकेंड में पहुंच जाएं।
image

Best Places To Visit Near Bengaluru: बेंगलुरु जिसे कई लोग बैंगलोर के नाम से भी जानते हैं। बेंगलुरु कर्नाटक की राजधानी है, जो मुख्य रूप से आईटी सेक्टर का हब भी माना जाता है। बेंगलुरु एक एक शहर है, जहां हर कोई अपने-अपने कामों में व्यस्त रहता है, लेकिन जब इस शहर में बारिश मेहरबान होती है, तो कई लोग आसपास में स्थित कुछ बेहतरीन जगहों पर घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु के आसपास में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बारिश में मौसम में घूमने के बाद खुशी से झूम उठेंगे। इन जगहों पर वीकेंड में अपनों के साथ जाना न भूलें।

सावनदुर्ग हिल (Savandurga Hill)

Savandurga Hill

बारिश के समय बेंगलुरु के आसपास में घूमने के लिए किसी बेहतरीन और अद्भुत जगहों की बात होती है, तो कई लोग सावनदुर्ग हिल का ही नाम लेते हैं। सावनदुर्ग हिल, एक पहाड़ी इलाका है, जो पिकनिक स्पॉट के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है।

सावनदुर्ग हिल अपनी खूबसूरती के साथ प्रकृति और ट्रेकर्स के बीच खूब लोकप्रिय है। बारिश के समय यहां वीकेंड में कई लोग ट्रेकिंग और प्रकृति का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते रहते हैं। बारिश में यह हिल हरियाली से भर जाता है। सावनदुर्ग हिल की ऊंचाई से आसपास के लुभावने दृश्यों को देखा जा सकता है।

  • दूरी-बेंगलुरु से सावनदुर्ग हिल की दूरी करीब 51 किमी है।

रामानगर (Ramnagar)

Ramnagar

बेंगलुरु की बारिश में सावनदुर्ग हिल को एक्सप्लोर करने के बाद रामनगर को एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं। अर्कावती नदी के किनारे बसा हुआ सावनदुर्ग हिल बेस्ट वीकेंड गेटवे भी माना जाता है। कहा जाता है कि शोले फिल्म की शूटिंग इस जगह भी हुई थी।

रामानगर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ छोटे-छोटे पहाड़ और हरे-भरे मैदानों के लिए भी जाना जाता है। रामानगर को खासकर, पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है, क्योंकि रामनगर को कई लोग मिस्र के गिद्धों और अन्य पक्षियों का घर भी मानते हैं। यहां ट्रेकिंग का भी शानदार लुत्फ उठाया जा सकता है।

  • दूरी-बेंगलुरु से रामनगर की दूरी करीब 52 किमी है।

नंदी हिल्स (Nandi Hills)

Nandi Hills

समुद्र तल से करीब 4 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित नदी हिल्स बारिश में बेंगलुरु के आसपास घूमने के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। नंदी हिल्स सिर्फ कर्नाटक की ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण भारत की प्रसिद्ध जगहों में से एक है। नंदी हिल्स हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है।

बारिश के समय यहां बेंगलुरु के अलावा अन्य कई शहरों से लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। नंदी हिल्स में आप फोर्ट, तालाब और फूलों के बगीचे को एक्सप्लोर कर सकते हैं। नंदी हिल्स की ऊंचाई से सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्यों को कैमरे में कैद कर सकते हैं। यहां एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

  • दूरी-बेंगलुरु से नंदी हिल्स की दूरी करीब 61 किमी है।

स्कंदगिरि हिल्स (Skandagiri Hills)

Skandagiri Hills

बेंगलुरु के आसपास में स्थित स्कंदगिरि एक खूबसूरत और ऐतिहासिक हिल्स है। स्कंदगिरि को कई लोग 'कलवरा दुर्गा' के नाम से भी जानते हैं। स्कंदगिरि कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा जिले में स्थित पांच पहाड़ों में से सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पहाड़ों में से एक है।

स्कंदगिरि हिल्स अपनी खूबसूरत वादियों और सूर्योदय के लुभावने दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। बारिश के समय स्कंदगिरि हिल्स की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए बारिश में यहां बेंगलुरु से कई लोग वीकेंड में घूमने पहुंचते हैं। स्कंदगिरि हिल्स में एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
दूरी-बेंगलुरु से स्कंदगिरि हिल्स की दूरी करीब 62 किमी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP