पुणे के करीब इन पिकनिक स्पॉट्स में फैमिली के साथ करें खूब मस्ती

महाराष्ट्र के पुणे शहर एक खूबसूरत हिल स्टेशन और एक बेहतरीन वीकेंड गेटवे है। दक्षिण में पश्चिमी घाट और उत्तर की ओर पहाड़ों की श्रृंखला के बीच में बसा यह शहर टूरिस्ट के लिए एक आदर्श स्थान है। पुणे के पश्चिमी घाट में कई बेहतरीन पिकनिक स्पॉट मौजूद हैं, जिनमें ऐतिहासिक किलों से लेकर समुद्र तट, हरियाली व खूबसूरत झरने हैं।
ऐसे में अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी फैमिली के साथ एक दिन की पिकनिक मनाने के बारे में सोच रही हैं तो ऐसे में आप पुणे के करीब कुछ जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। एक दिन की छुट्टी के लिए यह जगहें आदर्श है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पुणे के करीब कुछ बेहतरीन पिकनिक स्पॉट्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-
खड़कवासला
खडकवासला झील पुणे के लोगों के लिए एक लोकप्रिय हैंगआउट है। खडकवासला लजीजदार स्ट्रीट फूड के लिए लोकप्रिय है और वीकेंड पर यहां पर स्थानीय भोजन को पसंद करने वाले लोगों की भीड़ होती है। यह स्थान पुणे के पास एक दिन की पिकनिक स्पॉट के रूप के लिए बेहतरीन जगहों में गिना जाता है। खडकवासला पुणे से लगभग 20 किमी दूर है और आप यहां पर एक घंटे से भी कम की ड्राइव में पहुंच सकती हैं। सिंहगढ़, पांशे और वारसगाँव जैसी लोकप्रिय जगहें खडकवासला के पास हैं।

इसे जरूर पढ़ें- पुणे के स्पेशल फूड का उठाना है मजा, तो इन जगहों पर जाएं
महाबलेश्वर
महाबलेश्वर की पुणे से दूरी करीबन 120 किमी है। महाबलेश्वर गर्मियों में पुणे के पास एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है जो अपने हाईएस्ट सनराइज़ प्वाइंट - विल्सन पॉइंट के लिए और स्ट्रॉबेरी के लिए लोकप्रिय है। यह ट्रेकर्स, फोटोग्राफर, प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर पसंद लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है। आप यहां पर लिंगमाला फॉल्स में एक डुबकी लगा सकती हैं, विल्सन प्वाइंट में रंगीन सूर्यास्त को टकटकी लगाकर देख सकती हैं, कनॉट पीक पर फैमिली के साथ पिकनिक मना सकती हैं। महाबलेश्वर सुंदर प्राकृतिक दृश्य प्रस्तुत करता है। महाबलेश्वर से 20 किमी पहले आप वेन्ना झील, प्रतापगढ़ किला, तपोला और महाबलेश्वर में स्थानीय बाजारों में कुछ समय बिताएं।

मुलशी
मुलशी पुणे से महज 47 किमी की दूरी पर है और एक दिन की यात्रा के लिए पुणे के पास सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह कैम्पिंग के लिए एकदम सही जगह है और यहां की मुलशी झील काफी प्रसिद्ध है। मुलशी में पूरे साल मौसम सुखद रहता है, जो इस जगह की सुंदरता को बढ़ाती है। वरसगाँव बांध, तेमगढ़ बांध, और पैंशेत, मुलशी के आसपास के कुछ दिलचस्प स्थान हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकती हैं।

मालशेज़ घाट
घने और सुंदर पश्चिमी घाटों से घिरा, मालशेज़ घाट एक लोकप्रिय ट्रेकिंग डेस्टिनेशन है, जो गर्मियों और मानसून के मौसम के दौरान सबसे अच्छा है। यहां पर खूबसूरत झरने और राजहंस प्रमुख आकर्षण हैं। यह निश्चित रूप से आपकी अगली छुट्टियों में पुणे के पास सबसे अच्छा पिकनिक स्पॉट है। मलिश्ज के पास हरिश्चंद्रगढ़ एक लोकप्रिय ट्रैकिंग स्थल है। इसके अलावा आप यहां जीवाधन किला, शिवनेरी किला, लेन्याद्री गुफाएं और पिंपलगाँव - जोगा बांध जैसी कई जगहों को देख सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- पुणे गई हैं तो इन चीजों का लुत्फ उठाना ना भूलें
सतारा
सतारा की पुणे से दूरी 113 किमी है। यह खूबसूरत पहाड़ियों का एक हिस्सा है। सतारा पुणे के पास एक ऑफबीट पिकनिक स्पॉट है और कोयना और कृष्णा जैसी कई नदियों का घर है, जिनकी सहायक नदियाँ पहाड़ियों के बीच खूबसूरती से बहती हैं। यहां पर रिवरबेड्स के अलावा, अजिंक्यतारा किला, कराड और कोटेश्वर मंदिर अन्य स्थान हैं जहाँ पर जाया जा सकता है।

तो आप पुणे के करीब इन पिकनिक स्पॉट्स में से किस जगह सबसे पहले जाना पसंद करेंगी, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।