herzindagi
top places around murthal

Murthal Travel: मुरथल में पराठा खाने के बाद इन जगहों पर मस्ती-धमाल करने का मौका आप भी ना छोड़े

दिल्ली-एनसीआर में मौजूद मुरथल एक चर्चित जगह है, जहां खाने-पीने के लिए सबसे अधिक लोग पहुंचते हैं। मुरथल के आसपास ऐसी कई शानदार जगहें हैं, जहां आप खूब मस्ती और धमाल कर सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-02-27, 17:54 IST

Top places around murthal: क्या आप दिल्ली या दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और खाने-पीने का भी शौक रखते हैं? अगर खाने-पीने का शौक रखते हैं, तो फिर आप मुरथल जैसी जगहों के बारे में जरूर जानते होंगे।

जी हां, दिल्ली एनसीआर में मौजूद मुरथल एक ऐसी जगह है, जहां सुबह-शाम खाना-खाने हर दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। खासकर, यहां पराठे खाने तो 100-150 किमी दूर से भी लोग पहुंचते हैं।

अगर आप भी मुरथल में स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने जा रहे हैं, तो हम आपको मुरथल के आसपास में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप जमकर मस्ती और धमाल कर सकते हैं।

सोनीपत (Sonipat)

Sonipat

मुरथल के आसपास घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले सोनीपत का नाम जरूर शामिल रहता है। सोनीपत हरियाणा का एक प्रमुख शहर होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है।

मुरथल में स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने के बाद आप ख्वाजा खिज्र का मकबरा, बाबा धाम मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल और काली माता मंदिर जैसी प्रसिद्ध जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। सोनीपत में आप ट्रेकिंग और हाईकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी- मुरथल से सोनीपत की दूरी करीब 9 किमी है।

इसे भी पढ़ें: Bharat Darshan Park: भारत का हर एक ऐतिहासिक अजूबा दिल्ली के इस पार्क में देखने को मिलेगा आपको

जुरासिक पार्क इन  (Jurasik Park In)

Jurasik Park In

मुरथल में पराठे खाने से पहले या खाने के बाद अगर आप कुछ मस्ती और धमाल करना चाहते हैं, तो फिर आपको जुरासिक पार्क इन पहुंच जाना चाहिए। यहां आप गर्मियों में हर सप्ताह हजारों लोग पहुंचते हैं।

अगर आप बच्चों के साथ मुरथल जा रहे हैं, तो बच्चों को यह जगह बेहद पसंद आने वाली है, क्योंकि बच्चों के लिए यहां अलग से वाटर पार्क बनाया गया है। यहां आप एक से एक शानदार और मजेदार वाटर राइड का लुत्फ उठा सकते हैं। वीकेंड में यहां सबसे अधिक लोग पहुंचते हैं। (सहारनपुर के आसपास स्थित इन जगहों को करें एक्सप्लोर

यह विडियो भी देखें

  • दूरी-मुरथल से जुरासिक पार्क इन की दूरी करीब 3 किमी है।

फ्लाइंग फ्लोक्स (Flying Folks)  

Flying Folks

फ्लाइंग फ्लोक्स उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय स्थान माना जाता है, तो आकाश से मुरथल और आसपास की जगहों को देखना चाहते हैं। जी हां, फ्लाइंग फ्लोक्स शानदार पैराग्लाइडिंग जैसी कई गतिविधियों के लिए फेमस है।

पैराग्लाइडिंग करते समय पास यादगार तस्वीरों को भी कैद कर सकते हैं। फ्लाइंग फ्लोक्स में आप रोपवे का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां पर परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ भी जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Gwalior Travel: ग्वालियर से 150 किमी पर स्थित इन शानदार जगहों को आप भी बनाएं अपना डेस्टिनेशन

 


बढ़खालसा मेमोरियल (Badkhalsa Memorial)

Badkhalsa Memorial

सोनीपत में स्थित बढ़खालसा मेमोरियल एक चर्चित और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। अगर आप सोनीपत का इतिहास करीब से जानना चाहते हैं, तो फिर आपको यहां जरूर पहुंचना चाहिए।

बढ़खालसा मेमोरियल के बारे में कहा जाता है कि यह सिख इतिहास को दर्शाने का काम करता है। यहां बड़ी संख्या में सिख धर्म से जुड़ी चीजों को संभालकर रखा गया है। यहां सबसे आकर्षण का केंद्र कुशल सिंह दहिया की मूर्ति है। कहा जाता है कि कुशल सिंह दहिया ने अपने गुरु गुरु तेग बहादुर की रक्षा के लिए बलिदान दे दिया था। (यह हिल्स हिमाचल और उत्तराखंड को देता है टक्कर)

  • दूरी-मुरथल से बढ़खालसा मेमोरियल की दूरी 12 किमी ।है

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image:@jagranimages.com, facts.net

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।