herzindagi
image

One Day Trip: जमशेदपुर के आसपास स्थित हैं को बेहतरीन जगहें, एक दिन की ट्रिप में करें एक्सप्लोर

One Day Trip From Jamshedpur: जमशेदपुर, झारखंड का एक प्रमुख शहर है। जमशेदपुर के आसपास में ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें वीकेंड में डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-29, 14:15 IST

One Day Trip Near Jamshedpur: जमशेदपुर, झारखंड का सबसे बड़ा शहर है जो अपनी सुंदरता के लिए खूब जाना जाता है। इस शहर को स्टील सीटी यह टाटानगर के नाम से भी जाना जाता है। जमशेदपुर को देश का औद्योगिक शहर भी माना जाता है।

जमशेदपुर, झारखंड का एक प्रमुख शहर तो है, लेकिन जब यहां घूमने की बात होती है, तो यहां ऐसी बहुत कम ही जगहें मौजूद हैं जहां पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। इसलिए कई लोग जमशेदपुर के आसपास घूमने की जगह तलाश करते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको जमशेदपुर के आसपास में स्थित कुछ खूबसूरत और शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं।  

डालमा हिल्स (Dalma Hills)

Dalma Hills

जमशेदपुर के आसपास में किसी शानदार और खूबसूरत जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले डालमा हिल्स का ही नाम लेते हैं। डालमा को कई लोग दालमा हिल्स के नाम के नाम से भी जानते हैं। डालमा हिल्स अपनी प्राकृतिक सुंदरता से लेकर कई लुभावने दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। डालमा में झारखंड के कई शहरों से पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए भी पहुंचते हैं। यहां एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

मुख्य आकर्षण-

  • डालमा हिल्स व्यू पॉइंट
  • दलमा वन्यजीव अभयारण्य
  • मकुलाकोचा
  • डालमा माई मंदिर

इसे भी पढ़ें: लैंसडाउन से करीब 15 किमी दूर स्थित यह खूबसूरत जगह गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट है, आप भी पहुंच जाएं

चांडिल डैम (Chandila Dam)

Chandila Dam

झारखंड में सुवर्णरेखा नदी पर स्थित चांडिल डैम, राज्य का एक प्रमुख डैम होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय खूबसूरत पर्यटन स्थल भी माना जाता है। चांडिल डैम का पानी सिंचाई के साथ-साथ पेयजल, औद्योगिक उपयोग और जलविद्युत उत्पादन के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
चांडिल डैम एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। यह कई पर्यटक बोटिंग का लुत्फ उठाने के साथ-साथ प्रकृति का लुत्फ उठाने के लिए भी पहुंचते हैं। इस डैम को साइबेरियन पक्षियों का घर भी माना जाता है। मानसून में इस डैम की खूबसूरती चरम पर होती है।

यह विडियो भी देखें

घाटशिला (Ghatshila)

जमशेदपुर से करीब 50 किमी की दूरी पर स्थित घाटशिला, झारखंड का एक खूबसूरत और प्रमुख पहाड़ी शहर है। घाटशिला राज्य के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित है। यह खूबसूरत शहर सुवर्णरेखा नदी के किनारे बसा हुआ है। झारखंड में घाटशिला को 'उत्सवों का शहर' भी माना जाता है। घाटशिला को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग भी माना जाता है। बुरुडीह झील, घाटशिला की शान मानी जाती है। यह एक कृत्रिम झील है।

मुख्य आकर्षण-

  • पांच पांडव स्थल
  • रंकिणी मंदिर
  • फूलडुंगरी पहाड़ी
  • बुरुडीह झील

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं YST ट्रेन टिकट क्या है? लंबी लाइन लगने की झंझट खत्म..कम पैसे में कर सकते हैं यात्रा

मुकुटमणिपुर (Mukutmanipur)

Mukutmanipur

मुकुटमणिपुर, पश्चिम बंगाल की एक खूबसूरत और मनमोहक जगह है, जो झारखंड की सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित है। मुकुटमणिपुर, कंगसाबती और कुमारी नदियों के संगम पर स्थित है, जिसके चलते यहां दोनों ही राज्यों से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। मुकुटमणिपुर को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। मानसून में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।  

मुख्य आकर्षण-

  • मुकुटमणिपुर बांध
  • परेश नाथ पहाड़ी
  • हिरण पार्क
  • दूरी-जमशेदपुर से मुकुटमणिपुर की दूरी करीब 87 किमी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@bongtravels.in,incredibleindia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।