Bharat Darshan Park In Delhi: अच्छा आपसे कुछ आसान सवाल पूछते हैं- अगर आपको ताजमहल देखना हो तो आप कहां जाएंगे? चलिए एक और आसान सवाल- आपको हवा महल देखना हो तो फिर आप कहां जाएंगे? सबसे आसान सवाल कि कुतुब मीनार देखने आप कहां जाएंगे? शायद आप क्रमश: बोलेंगे कि ताजमहल देखने आगरा, हवा महल जयपुर और कुतुब मीनार देखने दिल्ली जाएंगे।
अगर आपसे यह बोला जाए ताजमहल, कुतुब मीनार, हवा महल और चार मीनार से लेकर गेटवे ऑफ इंडिया जैसे भारत के ऐतिहासिक अजूबों को एक साथ और एक ही जगह पर देख सकते हैं, तो फिर आपका जवाब क्या होगा?
जी हां, दिल्ली में भारत दर्शन पार्क का निर्माण किया गया है, जहां आप भारत की कई ऐतिहासिक चीजों को एक साथ एक ही जगह पर देख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको भारत दर्शन पार्क की खासियत और यहां घूमने समय और टिकट के बारे में बताने जा रहे हैं।
भारत दर्शन पार्क राजधानी दिल्ली में है। इस खूबसूरत पार्क को दिल्ली के पंजाबी बाग में बनाया गया है। भारत दर्शन पार्क, पंजाबी बाग के जेजे कॉलोनी और मोती नगर के बीच में मौजूद है।
भारत दर्शन पार्क की खासियत जानने के बाद आप यहां घूमने पर मजबूर हो जाएंगे। जी हां, इस पार्क के बारे कहा जा रहा है कि यहां निर्मित इमारत, महल, फोर्ट और मंदिर को किसी खास चीज से नहीं, बल्कि कबाड़ से बनाया गया है।
जी हां, इस पार्क में मौजूद हर चीजों को कबाड़ की मदद से इस कदर बनाया गया है कि आप देखते ही रह जाएंगे। रात के समय जब लाइट्स जलती है, तो महल, फोर्ट या मंदिर की खूबसूरती देखने लायक होती है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Jamnagar Travel: गुजरात के जामनगर में इन मजेदार चीजों का लुत्फ उठाना आप भी न भूलें
भारत दर्शन पार्क करीब 8.5 एकड़ में फैला हुआ है। कहा जा रहा है कि इस पार्क में करीब 21 ऐतिहासिक स्मारकों को देखा जा सकता है। इस पार्क के बारे में यह भी बोला जा रहा है कि यहां करीब 14 राज्यों के 21 ऐतिहासिक स्मारकों को बेहद ही सुंदर और खूबसूरत रूप दिया गया है।
भारत दर्शन पार्क के कहा जा रहा है कि इसे बनाने में करीब 22 महीने का समय लगा। वहीं करीब 150 से भी अधिक कारीगरों इन 21 ऐतिहासिक स्मारकों को बनाने में करीब 250 से 300 टन स्क्रैप का इस्तेमाल किया था।
भारत दर्शन पार्क में आप उन तमाम ऐतिहासिक स्मारकों को एक साथ देख सकते हैं, जिन्हें अब तक आप वीडियो या किताबों में पढ़ते रहे हैं।
जी हां, आप इस पार्क में ताजमहल, हवा महल, चारमीनार, खजुराहो मंदिर, कुतुबमीनार,अजंता एलोरा गुफाएं, मैसूर पैलेस, कोणार्क मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय, रामेश्वरम और गेटवे ऑफ इंडिया जैसे तमाम ऐतिहासिक स्मारकों को देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में सहारनपुर के आसपास स्थित इन जगहों को करें एक्सप्लोर
भारत दर्शन पार्क आप आसानी से पहुंच सकते हैं। पार्क के सबसे पास में पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो स्टेशन से ऑटो या टैक्सी लेकर आराम से भारत दर्शन पार्क पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image-@insta,bharat_darshan_park
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।