दिल्ली सिर्फ दिन में ही नहीं, रात को भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। यहां ऐसे कई राज हैं, ऐसी कई बातें हैं, जिनके बारे में रात के टूर करके समझने का अलग ही मजा है। दिल्ली में ऐसे कई ग्रुप्स हैं, जो नाइट वॉकिंग टूर करवाते हैं। आप उनके साथ दिल्ली की अद्भुत किस्से और कहानियों को सुन सकते हैं। यहां ऐसी कई सारी जगहें हैं जो नाइट टूर के लिए परफेक्ट हैं। हम ऐसे ही कुछ चुनिंदा जगहों के बारे में आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।
आप शाम को अगर कभी निजामुद्दीन गए हैं, तो आपने वहां की रौनक तो देखी ही होगी। निजामुद्दीन दरगाह पर कई बड़े-बड़े कव्वाली आते हैं और रंग जमाते हैं। आप यहां उर्स महल देख सकते हैं, जहां दरगाह के सारे कार्यक्रम होते हैं। निजामुद्दीन के बारे में सारी जानकारी आप इस टूर में ले सकते हैं। यहां स्थित चौंसठ खंबा पूरी तरह से सफेद पत्थर से बना है। इसके साथ ही आपको अतगा खान के मकबरे के बारे में जानकारी मिलेगी, जो 14वीं शताब्दी की बावली है। विश्व प्रसिद्ध उर्दू/फारसी शायर (कवि) मिर्जा गालिब और अमीर खुसरो के महापुरुषों की चर्चा उनकी कब्रों के पास की जाती है।
ऑर्गेनाइजर : दिल्ली कारवान
कीमत : 300 रुपये/ ट्रैवलर
चांदनी चौक का नाइट टूर, दिन में घूमने की तुलना में एकदम अलग है। आप यह वॉक सीसगंज गुरुद्वारे से शुरू करेंगे, जो दिल्ली में स्थित नौ ऐतिहासिक गुरुद्वारों में से एक है और जिसके अगले दरवाजे से निकलते ही आप ओल्ड दिल्ली की सुनहरी मस्जिद पर पहुंचेंगे। चाय की चुस्कियों के साथ मुगल राज्य के कल्चर को आप समझ सकेंगे। इसके साथ चलते-चलते आप पुरानी दिल्ली की गहराई, यहां के किस्से और कहानियों को अच्छी तरह से समझ सकेंगे। मुगल साम्राज्य की राजधानी शाहजहांनाबाद के पुरानी शहर की दीवारों से रूबरू होने का यह अच्छा जरिया है। इसके साथ आप यहां के चुनिंदा और लोकप्रिय रेस्तरां में लजीज व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं
यह विडियो भी देखें
ऑर्गेनाइजर : दिल्ली बाय फुट
कीमत : 800 रुपये/ट्रैवलर
इसे भी पढ़ें :दिल्ली में इन मान्युमेंट्स को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
किला-ए-मुबारक, जिसे अब लाल किले (लाल किला के बारे में ये 9 अनसुनी बातें) के नाम से जाना जाता है, भारत के इतिहास की कुछ सबसे बड़ी घटनाओं का गवाह रहा है। इसकी नींव पुरानी दिल्ली और लोगों के दिलों में गहरी थी। यह नाइट वॉक आपको शाहजहां के राज्याभिषेक के दिन हुई घटनाओं की एक विस्तृत जानकारी प्रदान करेगी। आप किले के फीचर्स, यहां होने वाली रेशमी कनात (टेंट्स) और छत्ता चौक पर बने मूल चित्रों तक की कहानी सुन पाएंगे। अगर आप 17वीं सदी के मुगल सल्तनत के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस नाइट वॉक टूर में शामिल हो सकते हैं।
ऑर्गेनाइजर : आप रेड फोर्ट टिकट काउंटर से टिकट ले सकते हैं
कीमत : 35 रुपये/ ट्रैवलर
इसे भी पढ़ें :क्या आपको पता है कि दिल्ली 7 छुपे हुए शहरों से बनकर तैयार हुई है?
दिल्ली की कई जगहों को हॉन्टेड (दिल्ली की इन भुतहा जगहों की है एक अलग ही कहानी) बताया जाता है और वहां लोग कम आते-जाते हैं, लेकिन कुछ गाइड्स और ऑर्गेनाइजर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स के साथ ऐसी जगहों की सैर करवाते हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें भूतिया कहानी सुनने में मजा आता है, तो आप घोस्ट नाइट वॉक का आनंद उठा सकते हैं। ऐसी वॉक पर जाने से पहले गेस्ट्स को 25 मिनट का ट्रेनिंग सेशन दिया जाता है। ऐसी सभी डेस्टिनेशन के बारे में लोकल एक्सपर्ट से आप कई दिलचस्प किस्से सुन सकते हैं। वे आपको इन जगहों के इतिहास, लीजेंड्स और कहानियों की जानकारी भी देंगे। ट्रैवलर के कुछ ग्रुप के साथ 1 या दो पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर भी होते हैं।
ऑर्गेनाइजर : गाइड ट्रिप
कीमत : 500 रुपये/ट्रैवलर
हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। दिल्ली को शाम के अंधेरे में देखना और समझना एक अलग ही अनुभव है। आप भी इन नाइट वॉक टूर का आनंद ले सकते हैं। इस आर्टिकल को लाइक और शेयर करें और ट्रैवल से जुड़े ऐसे रोचक आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image credit: hlimg, flickr
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।