herzindagi
best christmas decoration places in noida

Christmas Celebrations in Noida: क्रिसमस पर नोएडा में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, सुंदर डेकोरेशन की वजह से अच्छी आएंगी फोटो

Christmas Celebration In Noida: नोएडा में ऐसी कई जगहें हैं, जहां बड़े-बड़े क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है। इसे स्टार, बेल्स, गिफ्ट बॉक्स, और लाइट्स से सजाया जाता है। यहां बच्चों को सांता क्लॉस, स्नोमैन और सजावट के साथ तस्वीरें खिंचवाना पसंद आता है।
Editorial
Updated:- 2024-12-18, 11:56 IST

क्रिसमस केवल एक दिन का त्योहार नहीं है। भले ही यह 25 दिसंबर को मनाया जाता है, लेकिन इसकी रौनक आपको हफ्ते भर से पहले ही देखने को मिल जाएगी। इसमें जगह-जगह मॉल, बाजार और शहर के टूरिस्ट प्लेसिस को पहले ही सजा दिया जाता है, ताकि लोगों खरीदारी और घूमने के लिए आकर्षित हों। इस पर्व में सजावट और लाइटिंग लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। इसलिए लोग खूबसूरत क्रिसमस ट्री और झिलमिलाती रोशनी के साथ तस्वीरें करवाने के लिए जगह-जगह घूमने का प्लान बनाते हैं। क्रिसमस पर तस्वीरें खींचकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक ट्रेंड बन चुका है। अगर आप नोएडा में क्रिसमस की सुंदर सजावट देखना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां क्रिसमस की सजावट देखकर आप खुद को तस्वीरें करवाने से रोक नहीं पाएंगे।

गुलशन वन29 मॉल

best christmas decoration places in noida

गुलशन वन29 मॉल हर साल क्रिसमस के लिए विशेष थीम पर सजावट करता है। क्रिसमस पर लोगों को मॉल घूमना अच्छा लगता है। इसलिए वह जगह-जगह सजावट देखने के लिए जाते हैं। यहां वह क्रिसमस ट्री, झिलमिलाती लाइट्स, और सांता क्लॉज की झांकियां के साथ तस्वीरें करवाते हैं। मॉल के हर मंजिल और कोने में क्रिसमस की सजावट की जाती है। ऐसे में आप कहीं भी चले जाएं, आप तस्वीरें करवा सकते हैं। क्रिसमस के दौरान मॉल में कई डिस्काउंट और ऑफर्स भी चलते हैं।

इसे भी पढ़ें- बच्चों के साथ नोएडा में इन जगहों पर गुजारें शाम का समय, आ जाएगा मजा

गौर सिटी मॉल

best christmas decoration places in noida1

क्रिसमस की सजावट के लिए इससे अच्छी जगह और क्या हो सकती है। इस बड़े मॉल में एक बड़ा क्रिसमस ट्री लगाया जाता है, जिसकी सजावट देखकर आपकी नजर नहीं हटेगी। मॉल में खासतौर पर फोटो बूथ भी बनाए जाते हैं, जहां आप सुंदर तस्वीरें करवा सकते हैं। यह जगह सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने वालों के लिए एक परफेक्ट लोकेशन में से एक माना जाता है। क्रिसमस के दौरान यहां आपको हर दिन भीड़ देखने को मिलेगी। नोएडा में पार्टनर के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है। 

यह विडियो भी देखें

लॉजिक्स मॉल नोएडा

best christmas decoration places in noida3

इस मॉल में भले ही लोग अन्य दिनों में जाना पसंद न करें। लेकिन क्रिसमस से लेकर नए साल तक यहां आपको लोगों की भीड़ देखने को मिलेगी। सुंदर क्रिसमस ट्री और असली सेंटा के साथ तस्वीरें करवाने का भी मौका यहां आपको मिल जाएगा। आप बच्चों या परिवार के साथ यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- नोएडा में बच्चों के साथ इन 3 जगहों पर जाएं, सेव करके रख लें यह आर्टिकल

एडवांट नेविस बिजनेस पार्क, नोएडा

best christmas decoration places in noida5

अब अगर नोएडा में सुंदर क्रिसमस सजावट वाली जगह की बात हो रही है, तो इसमें एडवांट नेविस बिजनेस पार्क का नाम जरूर आएगा। यह पार्क हर त्योहार पर अलग-अलग तरह से सजावट करता है। शाम के समय यहां का माहौल और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। यह नोएडा में वीकेंड पर घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।