नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो दिल्ली के इन होटलों में मिलेगा आपको असली स्वाद

देश की राजधानी जितना ऐतिहासिक कारणों से पूरे विश्व में जाना जाता है उतना ही दिल्ली बेहतरीन फूड्स के लिए जाना जाता है। शायद इसीलिए कई शहरों के लोग दिल्ली को फूडी शहर के नाम से भी जानते हैं। यहां आपको एक से एक बेहतरीन वेज और नॉनवेज रेस्टोरेंट मिलेंगे। अगर आपको भी नॉनवेज पसंद है तो फिर यह लेख आपके लिए बेस्ट है। क्यूंकि आज इस लेख में हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बेहतरीन नॉनवेज होटल और रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक बार जाने के बाद आप बार-बार जाना चाहेंगे। तो चलिए इस फूडी सफर की शुरुआत करते हैं-
करीम होटल

दिल्ली में नॉनवेज का बेहतरीन स्वाद लेना है तो पुरानी दिल्ली में मौजूद करीम होटल में एक बार ज़रूर पहुंचे। यहां आपको लगभग तीस से चालीस तरह के नॉनवेज आइटम खाने को मिलेंगे। पुरानी दिल्ली में मौजूद इस होटल में खाने के लिए दिल्ली के कोने-कोने से लोग पहुंचे हैं। हां, एक बात का ध्यान ज़रूर रखें, यहां खाने के लिए आपको तीस से 1 घंट पहले पहुंचा पड़ेगा क्यूंकि यहां अक्सर भीड़ रहती है।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के इन प्रसिद्ध व्यंजनों का लुत्फ़ उठाना ना भूलें
राजेंद्र दा ढाबा

इस नॉनवेज ढाबा के कायल लेखक भी है। यहां तक़रीबन 50 से अधिक तरह की डिशेज खाने को आपको मिलेगी। अगर आप यहां जाए तो तो सबसे पहले अफगानी चिकन, मलाई चिकन और चिकन टिक्का तो ज़रूर ट्राई करें। यहां आपको वेज भी खाने को मिलेंगे। अगर आपका पार्टनर नॉनवेज नहीं खाता तो उसे वेज भी खिला सकते हैं। यह होटल दिल्ली के ग्रीन पार्क में है। (भारत के इन राज्यों की मिठाइयां हैं लाजवाब)
काके दा होटल

इस होटल के बारे में कहा जाता है कि अगर दिल्ली में आपको बटर चिकन का बेहतरीन टेस्ट करना हो तो काके दा होटल में ज़रूर पहुंचे। यह होटल दिल्ली के कनॉट प्लेस में है। इस होटल के बारे में कहा जाता है की लगभग 1931 लेकर आज भी नॉनवेज खाने वाले के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां आप अपने परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ भी जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: केरल के इन प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद क्या अपने भी किया है ट्राई
मीनार होटल

कभी-कभी बहार से देखने में कोई होटल बेकार सा लगता है लेकिन, जब उसके डिशेज के बारे में सुनते हैं तो विश्वास नहीं होता की सच में यहां इतने टेस्टी और लाजवाब डिश मिलते हैं। जी हां, कुछ ऐसा ही है कनॉट प्लेस में स्थित होटल मीनार। यहां आपको देशी चिकन डिश से लेकर बिरयानी, बटर चिकन और मटन भी मिलेगा। तो अगर आप नॉनवेज के शौकीन है तो इस होटलों में एक बार ज़रूर पहुंचे। (भारत में मिलती है कई बेहतरीन तीखी मिर्च)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@www.dineout.co.in,upload.wikimedia.org,yummraj.com,static.india.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।