भले ही बारिश के मौसम में ट्रेकिंग करना यात्रियों के लिए मुश्किल होता है, लेकिन फिर भी कई लोग ऐसे मौसम में ट्रेकिंग करना पसंद करते हैं। अगर ट्रेकिंग किसी खूबसूरत झरने के लिए की जाए, तो सफर और भी ज्यादा रोमांचक हो जाता है। क्योंकि, आप कठिनाइयों से ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं और ऊपर पहुंचने के बाद का नजारा आपकी सारी थकान को दूर कर देता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जहां आप ट्रेकिंग करके खूबसूरत झरने तक पहुंच पाएंगी।
देवकुंड झरना ट्रेक
महाराष्ट्र में स्थित यह झरना आपको निराश नहीं करने वाला है। बारिश के मौसम में इस जगह की ट्रेकिंग का नजारा भी खूबसूरत हो जाता है। क्योंकि, पानी की वजह से पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं। झरने के पानी का फ्लो भी अच्छा होता है। यह लगभग 2,700 फीट की ऊंचाई पर है। यहां आपको 5 से 6 किमी की ट्रेकिंग करनी होगी। इसेभारत के खूबसूरत वॉटरफॉलमें से एक माना जाता है।
- लोकेशन- पाटनस, मनगांव, रायगढ़, पुणे, महाराष्ट्र
- समय- जून से दिसंबर तक का महीना यहां जाने के लिए अच्छा माना जाता है।

नीरगढ़ झरना
ऋषिकेश के नीरगढ़ झरना पर लोग ट्रेक करने के साथ-साथ अपनी गाड़ी से भी जाना पसंद करते हैं। लंबी चढ़ाई के बाद जब आप खूबसूरत पानी की झरना देखते हैं, तो यह मन को अलग सुकून देता है। यहां आप स्कूटी या कार से आ सकते हैं। ध्यान रखें कि बस यहां तक नहीं आती। अगर आप बारिश के मौसम में जा रही हैं, तो ट्रेकिंग करने में आपको मजा आएगा।
दब्बे फॉल्स ट्रेक
यह कर्नाटक में स्थित है। दब्बे फॉल्स झरना तक पहुंचने के लिए आपको लंबी चढ़ाई करनी पड़ती है। यह रास्ता मुश्किल माना जाता है। क्योंकि, जंगलों में से होकर आपको गुजरना पड़ता है। यह कर्नाटक के शिमोगा जिले होता है। झरने की ऊंचाई 110 मीटर है। ऊंचाई से गिरने वाले पानी की वजह से यहां का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official website
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों