पराठा वाली गली के सबसे शानदार 8 तरह के लजीज पराठों के बारे में जानें

अगर आप पराठों की शौकीन हैं तो आपने पराठों के साथ एक्सपेरिमेंट जरूर किया होगा। आमतौर पर घरों में आलू पराठा, गोभी पराठा, मूली का पराठा और दाल पराठा ही बनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है इसके अलावा भी कई तरह के पराठे बनाए जा सकते हैं? दिल्ली की पराठा वाली गली के बारे में तो आपने सुना ही होगा। पराठा वाली गली में कई तरीके के पराठे बनाएं जाते हैं, लेकिन आज हम इस गली का जिक्र नहीं करने वाले बल्कि इस गली में मिलने वाले पराठों का जिक्र करने वाले हैं, ताकि आप भी घर पर इन पराठों को ट्राई कर सकें। आज हम आपको कुछ सबसे अलग और खास पराठों के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं इन टेस्टी पराठों के बारे में।

इसे जरूर पढ़ें: सरसों के पेस्ट से बनने वाली इन 5 रेसिपीज के बारे में जानें
ड्राई फ्रूट्स पराठा
अगर आपको ड्राई फ्रूट्स और पराठे दोनों ही पसंद हैं तो यह पराठा आपके लिए वरदान है। अगर आपने अभी तक इसका स्वाद नहीं चखा है तो एक बार जरूर चखें। क्या पता यह आपका फेवरेट पराठा (जानें, मुगलई पराठे की रेसिपी) बन जाएं। यह लजीज ड्राई फ्रूट पराठा आपको स्वाद और सेहत दोनों देगा। इसे घर पर बनाना मुश्किल काम नहीं है। आपको बस भरावन में काजू, किशमिश, पिस्ता, बादाम, नारियल सौंफ और इलायची पाउडर डालना होगा और तैयार हो जाएगा आपका सुपर टेस्टी ड्राई फ्रूट्स पराठा।

पापड़ का पराठा
नाम सुनकर आपको शायद अजीब लग रहा होगा कि पापड़ का पराठा कैसे बनाया जा सकता है? लेकिन आपने सही सुना, हम उसी पापड़ की बात कर रहे हैं जो हम खाने के साथ खाते हैं। इस पराठे (जानें, चिली गार्लिक लच्छा पराठे की रेसिपी) को बनाना बेहद आसान है और इसलिए आप इसे नाश्ते में बना सकती हैं। पापड़ को भूनकर, उसका चूरा बनाकर, पराठे का भरावन बनाया जाता है। इस भरावन में पड़ने वाली सब्जियां जैसे- टमाटर, शिमला मिर्च इसका स्वाद और बढ़ा देते हैं।
मावा पराठा
पराठे तो आपने कई तरह के खाए होंगे लेकिन क्या आपने मावा का पराठा खाया है? हर रेस्टोरेंट में मावा पराठा नहीं मिलता है। इन्हें खाने के लिए या तो आप दिल्ली की मशहूर पराठे वाली गली में जाएं या फिर घर पर बनाएं। मावा पराठा बनाने के लिए पराठे में मावे को भरा जाता है। इसमें मावा के साथ मेवे या ड्राई फ्रूट्स भी डाले जाते हैं जो पराठों को शाही स्वाद देते हैं। ये पराठे टेस्ट में मीठे होते हैं, इस वजह से इन पराठों को आप खाने के आखिर में स्वीट डिश की तरह खा सकती हैं। अगर झटपट से कुछ मीठा बनाना है तो इससे बेहतर कुछ हो नहीं सकता। इस पराठे को बनाना बिल्कुल भी मुश्किल काम नहीं है क्योंकि यह जल्दी और आसानी से बन जाता है। बिना किसी चटनी या अचार के खाए जाने वाले इस पराठे को एक बार जरूर ट्राई करें।

टमाटर पराठा
आपने कई तरह के पराठों के बारे में सुना होगा और खाया भी होगा जैसे कि आलू के पराठे, मेथी के पराठे इत्यादि, लेकिन क्या आपने टमाटर का पराठा खाया है? अगर रोज-रोज वही पराठे खाकर बोर हो गई हैं तो आप इस बार टमाटर का पराठा ट्राई कर सकती हैं। यह पराठा आपको जरा हटकर टेस्ट देगा। घर पर हमेशा उपलब्ध रहने वाले टमाटर का यह पराठा आपको स्वाद के साथ-साथ हेल्थ भी देगा।

भिंडी पराठा
सब्जियों को लेकर सबकी अपनी-अपनी पसंद होती है और कई लोग ऐसे होते हैं जो भिंडी खाना पसंद नहीं करते। लेकिन ऐसे लोगों को भी अगर भिंडी के पराठे सर्व किए जाए तो वे इसे दोबारा खाने की मांग कर सकते हैं। भिंडी के पराठे (जानें, पिज्जा पराठे की रेसिपी) खाने में बेहद शानदार लगते है। धनिये की चटनी, दही और अचार के साथ सर्व किया गया यह पराठा आपका दिन बना देगा।

कच्चे केले का पराठा
कच्चे केले के फ्राई और चिप्स सभी को पसंद होते हैं। वहीं, ज्यादातर लोगों को कच्चे केले की सब्जी पसंद होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि हेल्थ के लिए फायदेमंद केले के पराठे भी बनाए जाते हैं? बेहद आसानी से बनने वाले इस पराठे का लुत्फ आप मीठी लस्सी और चाय के उठा सकती हैं।
करेला पराठा
करेले का नाम सुनते ही आपको लग रहा होगा कि कड़वा पराठा कैसे खाया जा सकता है। लेकिन करेला पराठा की खास बात यह है कि यह कड़वा नहीं लगता, क्योंकि इस पराठे को इमली डालकर बनाया जाता है। करेले को इमली के पानी में मेरीनेट किया जाता है, ताकि उसका कड़वापन खत्म हो जाए। फिर इसमें प्याज और मसाले डालकर भरवांन तैयार किया जाता है।
नींबू पराठा
पराठे में नींबू? जी हां, इस पराठे को खाते समय मुंह में नींबू की खटास आपका दिल जीत लेगी। अगर आपको खट्टा और तीखा पसंद है तो यह पराठा आपके लिए वरदान है। इसका टैस्ट आप भूले नहीं भूला पाएंगी। इसे ठंडी लस्सी के साथ खाएं।
इसे जरूर पढ़ें: इन 8 तरह के खानों में पड़ती है इमली, इनके बिना नहीं बन सकती ये रेसिपीज, जानें इनके बारे में
इसके अलावा पुदीना पराठा, नींबू पराठा, मिर्च पराठा, रबड़ी पराठा भी बनाया जा सकता है। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।
Photo courtesy- (imgmedia.lbb.in, b.zmtcdn.com, maakirasoise.com, 3.bp.blogspot.com, smedia2.intoday.in, archanaskitchen.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।