अगर आपको चिली गार्लिक ब्रेड खाने का मन करता है और लॉकडाउन के वक्त वो मिलना मुमकिन नहीं है तो क्यों न घर पर इसी फ्लेवर का पराठा बनाया जाए। तो चलिए आज हम आपको सिखाते हैं बेहतरीन चिली गार्लिक पराठा कैसे बनाया जाए। ये रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी। अगर बच्चों के लिए बना रही हैं तो थोड़ा कम मिर्च का इस्तेमाल करें। इसे बनाने में आपको सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा और ये बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इस रेसिपी को जरूर आजमाएं।
ये पराठा 20 मिनट में तैयार हो जाएगा इसे बनाना बहुत ही आसान है।
सबसे पहले आटे में नमक और तेल डालकर उसे गूंथ लें। इसे गूंथने के बाद 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब 10-12 लहसुन की कलियों को क्रश कर लें और दो बड़े चम्मच बटर को इसमें मिला दें। इसमें आधा छोटा चम्मच ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स भी डाल दें।
अब आटे को दोबारा गूंथे और लोई बनाकर इसका बड़ा रोल बनाएं। इसमें गार्लिक का पेस्ट एक साइड लगाएं। इसके लिए ब्रश या स्पून का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया और पुदीना भी डालें। ये पूरी तरह से ऑप्शन है, आप चाहें तो सिर्फ गार्लिक पेस्ट ही इस्तेमाल करें।
इसके साथ ही अब इसे फोल्ड करने की बारी आती है। लच्छा पराठा बनाने के लिए आपको इसे ठीक से फोल्ड करना जरूरी है। तो इसे पतली स्ट्राइप्स में फोल्ड करना है, एक बार आगे और एक बार पीछे ये ठीक वैसे ही होगा जैसे बचपन में कागज का पंखा बनाया करते थे।
एक बार ये फोल्ड हो जाए तो इसके ऊपर सूखा आटा या मैदा लगाकर और गार्लिक पेस्ट लगाकर सील करें। अब बारी आएगी दोबारा इसे रोल करने की।
दोबारा इसे गोल लोई में बनाना है, जैसे हमने इसे रोल किया है उसके बाद एक साइड से इसे चकरी के शेप में गोल करना शुरू करें। दूसरे साइड तक पहुंचने पर इसे लॉक कर दें। आपके लच्छा पराठे का बेस तैयार है।
अब इसे नॉर्मल राउंड आकार में बेलना है। इस वक्त इसे बेलते समय ध्यान रखें कि हल्के हाथों से ही रोल करें वर्ना इसका शेप खराब हो जाएगा। इसे बहुत पतला नहीं रोल करना है।
अब पराठा सेंकने का तरीका वैसा ही रखें, अगर क्रिस्पी पराठे चाहिए तो घी का इस्तेमाल करें और नरम चाहिए तो तेल का इस्तेमाल करें। अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।