Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:12 AM IST

Banana Leaf: केले के पत्तों में सर्व करेंगी भोजन तो स्वाद हो जाएगा दोगना

केले के पत्तों में सर्व किया हुआ भोजन पर्यावरण की दृष्टि से हाइज़ीन भी होता है और खाने के स्वाद को दोगुना भी कर देता है। 
Updated:- 2018-07-19, 16:26 IST
food serve on banana leaves article

दक्षिण भारत में घर पर आने वाले मेहमानों को केले के पत्तों में खाना सर्व किया जाता है। यह प्रथा प्राचीन भारत से चली आ रही है जो कि आधुनिक जमाने में कम होते जा रही है। लेकिन आज भी ऐसे कई रेस्टोरेंट्स हैं जहां भोजन केले के पत्तों में सर्व किया जाता है। साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में यह प्रथा आज भी कायम हैं। सबसे अच्छी बात है कि इन पत्तों का इस्तेमाल ना केवल खाना सर्व करने के लिए ही किया जाता है बल्कि खाना पकाने और डेकोरेशन के लिए भी किया जाता है। 

होते हैं हेल्दी

खाना सर्व करने के लिए जब आप इन पत्तों का इस्तेमाल करते हैं तो खुद को हाइज़ीन रखने की तरफ एक कदम बढ़ा देती हैं। वैसे भी जब घर की जिम्मदारी आपके हाथों में है तो स्वास्थ्य की जिम्मेदारी भी आपकी ही हुई। इसलिए डिनर या फिर सप्ताह में एक दिन तो परिवार को केले के पत्तों में भोजन सर्व करें। सबसे अच्छी बात है कि आप इन पत्तियों पर एक बार में सारा भोजन सर्व कर सकती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन पत्तों का इस्तेमाल खाना परोसने के लिए इतने लंबे समय से क्यों किया जाता है। क्योंकि इसके कई सारे लाभ भी हैं। (Read More: वर्किंग महिलाओं पर ऑफिस का काम हो रहा है हावी तो ये ब्रेकफास्ट टिप्स अपनाएं)

food serve on banana leaves inside

मिलते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स

पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खाने में घुल जाते हैं और हमारे शरीर के अंदर जाते हैं। केले के पत्तों में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पॉलीफेनल्स पाएं जाते हैं। ये एंटीऑॉक्सीडेंट्स कई पौधों में तो होते हैं लेकिन खाने में नहीं होते हैं। दरअसल भोजन पकाने के दौरान ये जल जाते हैं जिससे हमें प्राकृति एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त नहीं होते हैं। अगर आप केले के पत्तों पर खाना परोसते हैं तो भोजन इन एंटीऑक्सीडेंट्स को अवशोषित कर लेते हैं जो खाने के दौरान हमारे शरीर के अंदर जाते हैं और आपके शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। (Read More: क्या आपको फल खरीदने नहीं आते... तो जानिए कैसे खरीदें बढ़िया फल)

हाइजिनिक

ये साफ होते हैं और हमें किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। इन्हें ना हमें धोने की जरूरत होती है और ना साफ करने की। केवल खाने से पहले पानी से एक बार धो लेने की जरूरत होती है। सामान्य बरतनों को साबुन से धोया जाता है जिससे उनमें जर्म्स रहने की संभावनाएं होती हैं। हालांकि केले के पत्तों पर खाना खाते वक्त आप निश्चिंत रहते हैं।

food serve on banana leaves inside 

ऐसे ही अन्य लाभ

  • पर्यावरण के अनुकूल- पर्यावरण को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और ना ही हमें। इसलिए इन पत्तों का खाने में जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। 
  • केमिकल से मुक्त- इनमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता है। 
  • भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं- भोजन का स्वाद दोगुना हो जाता है। 

 

इसलिए रोज एक टाइम का भोजन केले के पत्तों में सर्व कर के खाएं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।