herzindagi

क्या आपको फल खरीदने नहीं आते... तो जानिए कैसे खरीदें बढ़िया फल

फल खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन फिर भी कई बार ऐसा होता है जब आप मार्केट से फल खरीदकर लाती हैं तो वो अंदर से खराब होता है। फल अच्छी क्वालिटी का है या नहीं कितना fresh है और कितना पुराना है ये सब आप सिर्फ फल देखकर जान सकती हैं। आपको ये पता होना चाहिए कि फल खरीदते समय आपको किन बातों को ध्यान में रखऩे की जरूरत है।  फल हेल्दी होगा तो ही इसे खाने से आपको फायदा होगा। खराब फल खाने से आपको बीमारियां भी हो सकती हैं और आपके पैसे भी खर्च होंगे जिससे आपको कोई फायदा नहीं मिलेगा। आपको इन परेशानियों से बचाने के लिए हम आपको फल खरीदने का सही तरीका बता रहे हैं। अगर आप ये नहीं जानती कि फल कैसे खरीदने हैं और फल खरीदते समय किन बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत है तो ये tips आपको जरूर काम आएंगे।

Inna Khosla

Her Zindagi Editorial

Updated:- 26 Mar 2018, 15:03 IST

सेब

Create Image : Image Courtesy: Pxhere.com

सेब हर मौसम में मिल जाता है लेकिन सेब सिर्फ अगस्त से अक्टूबर के मौसम में ही फ्रेश मार्केट में मिलता है इसके अलावा आप जो सेब खरीदकर साल भर खाती हैं वो कोल्ड स्टोरेज से बाज़ार में आते हैं। ऐसे सेब खरीदते समय आपको दिखने में तो बाहर से काफी सुंदर लगते हैं लेकिन जब आप इन्हें काटती हैं तो ये अंदर के खराब निकलते हैं। वैसे तो जो सेब दिखने में मुर्झाया हुआ लगे वो ना खरीदें, जिसमें दाग-धब्बे हों उसे ना खरीदें,जो सेब दिखने में ज्यादा चमके उसके ऊपर केमिकल की परत होगी आप छिलके को ऊपर से रगड़कर देखेंगी तो समझ आ जाएगा कि ये पुराना है ऐसा सेब अंदर से खराब ही निकलेगा। अच्छे सेब की पहचान होगी की उसमें से अच्छी खुशबू आएगी और उसके छिलके पर किसी केमिकल की परत नहीं होगी।

केला

Create Image : Image Courtesy: Pxhere.com

इन दिनों तो मार्केट में हर तरफ ये सुनने को मिलता है कि इन्जेक्शन वाले केले मार्केट में बिक रहे हैं यानि केले कच्चे हैं और उन्हें रातोंरात पकाने के लिए इन्जेक्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में इस तरह के धोखे से बचने के लिए जरूरी है कि आप ये जान लें कि केला खरीदते समय क्या ध्यान रखें। केला ऐसे फल है जो सालभर बाज़ार में आसानी से मिलता है इसकी डिमांड और सप्लाई दोनो की भरपुर हैं ऐसे में केला खरीदते समय ध्यान रखें कि वो पिलपिला ना हो उसपर धब्बे ना हों और उसमें से खुशबू आ रही हैं ऐसा केला हेल्दी होता है।

आम

Create Image : Image Courtesy: Pxhere.com

भारत में आम का मौसम गर्मियों में आता है। आप सिर्फ आम का छिलका देखकर ही समझ सकती हैं कि आम ताज़ा है या नहीं। आम में आने वाली खुशबू से भी आप ये पहचान सकती हैं कि वो अंदर से मीठा है या फिर गला हुआ है। गले हुए फलों की गंध आराम से समझ आ जाती है। कोई भी फल खरीदते समय आप उसे smell जरूर करें। जिस आम पर धब्बे हो या पिलपिला हो उसे ना खरीदें।

Read more: कच्चे आम की चटपटी लॉन्जी बनाने की ये रेसिपी जानिए

तरबूज

Create Image : Image Courtesy: Pxhere.com

गर्मयों में मौसम में बाज़ार में तरबूज मिलने लगता है। सभी लोग इस बात पर यकीन रखते हैं कि तरबूज जितना लाल होगा उतना ही मीठा भी होगा। अप्रेल से जून में मिलने वाला तरबूज ज्यादा स्वादिष्ट होता है। तरबूज खरीदते समय गौर करें जो तरबूज भारी होगा वो अच्छा होगा। इतना ही नहीं तरबूज पर हाथ मारकर आप उसकी अवाज से भी जान सकते हैं अगर खोखली अवाज आ रही हो तो वैसा तरबूज ना खरीदें।

Read more: क्या आपने कभी खायी है चांदनी चौक में मशहूर कुलिया फ्रूट चाट ?

अंगूर

Create Image : Image Courtesy: Pxhere.com

अंगूर अक्टूबर से जून के महीने में मार्केट में फ्रेश मिलता है। जो अंगूर दिखने में गोल्डन ग्रीन होगा वो ज्यादा मीठा और हेल्दी होगा। ये तो सब जानते हैं कि अंगूर में antioxidants के गुण होते हैं। इसे खाने से आपको बहुत फायदा मिलता है। वैसे अगर आप काले अंगूर खरीद रही हैं तो उसका रंग जितना गहरा होगा उतना ही अच्छा होगा। 

Read more: जानिए व्रत में राशि के हिसाब से कौन सा फलाहार खाएं

पपीता

Create Image : Image Courtesy: Pxhere.com

पपीता खरीदते समय आप सिर्फ उसे छूकर ही ये पहचान सकती हैं कि वो कितना फ्रेश है। अगर पपीता उठाते ही हाथ में पिलपिला लगे या उस पर सफेद धब्बे हों तो ऐसे पपीता खराब होता है। पपीता आप हाथ में उठाकर देखें अगर वो अच्छा पीले रंग का है और उसमें से खुशबू आ रही हो तो ऐसा पपीता ज्यादा अच्छा होता है। पपीता का साइज़ से ज्यादा अगर उसका वजन होगा तो ऐसा पपीता ज्यादा अच्छा होता है।

Read more: घर पर कैसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी फ्रूट कस्टर्ड ?