Atal Setu Bridge Inauguration: अब 20 मिनट में हो जाएगा 2 घंटे का सफर, जानें देश के सबसे बड़े समुद्री पुल के टोल से लेकर सभी बड़ी बातें

Mumbai Trans Harbour Link: भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल अटल सेतु बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर 2016 में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।

 

atal setu indias longest sea bridge inauguration by pm modi today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज मुंबई वासियों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है, क्योंकि आज भारत का सबसे बड़ा समुद्री पुल मुंबई को मिलेगा। इसकी मदद से अब मुंबई से नवी मुंबई का सफर सिर्फ 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अटल सेतु से जुड़ी ऐसी बड़ी बातों के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है।

अटल सेतु ब्रिज से जुड़ी खात बातें

atal setu indias longest sea bridge

  • अटल सेतु की लंबाई कितनी है- मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) यानी अटल सागरी सेतु 21.8 किमी लंबा है।
  • अटल सेतु कितनी लेन का बना है- छह लेन वाला यह पुल समुद्र से 16.5 किमी और जमीन से 5.5 किमी ऊपर है। यानी आप समझ सकते हैं कि इस पुल पर एक साथ कितनी गाड़ियां ट्रैवल कर सकती हैं।
  • अटल सेतु पर वाहन चलाने की स्पीड- पुल पर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ेंगे।
  • कितने वाहन गुजर सकते हैं- इस पुल से प्रतिदिन 70 हजार वाहन गुजरेंगे।
  • अटल सेतु पर नहीं जा सकते ऐसे वाहन- मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा और ट्रैक्टर चलाने पर पाबंदी लगाई गई है।
atal setu indias longest sea bridge inauguration today modi
  • अटल सेतु से मुंबई से नवी मुंबई की दूरी- इससे दो घंटे का सफर महज 20 मिनट में तय हो जाएगा।
  • अटल सेतु पर कितने कैमरे लगाए गए हैं- यहां करीब 400 कैमरे वाहनों पर नजर रखेंगे। इस तरह गति सीमा का उल्लंघन करने पर वाहन कुछ ही सेकेंड में कैमरे में कैद हो जाएंगे। इस समुद्री पुल की वजह से रायगढ़ से कोई भी व्यक्ति आधे घंटे में मुंबई पहुंच जाएगा।
  • अटल सेतु सह पाएगा भूकंप- इस पुल को भूकंप, समुद्री लहरों और तूफान का कोई असर नहीं होगा। क्योकि यह पुल एपॉक्सी-स्ट्रैंड्स से बनी एक विशेष सामग्री से बना है। इस सामग्री का उपयोग परमाणु ऊर्जा संयंत्र रिएक्टरों के लिए किया जाता है।
  • मुंबई से शिरडी की दूरी 52 किमी है। लेकिन इस पुल से आप केवल 21.8 किमी में यात्रा कर पाएंगे।

अटल सेतु की खूबियां

atal setu indias longest sea bridge inauguration

  • अटल सेतु के निर्माण का खर्च- देश के सबसे लंबे इस पुल के निर्माण में 17 हजार 840 करोड़ रुपये की लागत आई है।
  • इस तरह आप समझ सकते हैं कि कोलकाता के हावड़ा ब्रिज की तुलना में भी चार गुना अधिक स्टील का उपयोग किया गया है।
  • पुल को बनाने में जितनी सीमेंट की क्रेट का इस्तेमाल हुआ है, यह अमेरिका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से छह गुना ज्यादा है।

अटल सेतु पर कितना है टोल लगेगा

  • अटल सेतु पर एक तरफ की यात्रा के लिए 250 रुपये टोल देना होगा। अगर आप राउंड ट्रिप कर रहे हैं, तो आपको 375 रुपये खर्च करने होंगे।
  • अगर आप मंथली पास लेते हैं तो इसके लिए आपको 12,500 रुपये देने होंगे।
  • बांद्रा-वर्ली सी लिंक के लिए टोल 85 रुपये हैं और राउंड ट्रिप का टोल 127 रुपये है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Insta, Youtube

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP