भारत के इन प्रसिद्ध आश्रमों में रहने और खाने की है फ्री व्यवस्था, आप भी पहुंचे

जब भी हम और आप घूमने के लिए किसी जगह जाते हैं तो यह ज़रूर कोशिश करते हैं कि हमें ऐसी जगह मिल जाए जहां सस्ते में रुक सकें। घूमने के दौरान ऐसी भी जगह की तलाश करते हैं जहां सस्ते में खाना का सकें। ऐसे में अगर आपसे यह बोला जाए कि भारत में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां आप फ्री में रुक सकते हैं और खाना भी खा सकते हैं तो फिर जवाब क्या होगा?
जी हां, भारत के कुछ राज्यों में ऐसे कई आश्रम है जहां आप फ्री में रुकने के साथ-साथ खाना भी खा सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आश्रम के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ठहरने पर सैलानी को मुफ्त में सुविधा दी जाती है। आइए इन आश्रमों के बारे में जानते हैं।
भारत हेरिटेज सर्विसेज (Bharat Heritage Services)
अगर घुमाकड़ व्यक्ति से यह पूछा जाए कि क्या आप ऋषिकेश घूमने गए हैं तो वो शायद ही न बोलें। उत्तराखंड का ऋषिकेश एक ऐसी जगह है जहां हर महीने लाखों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऋषिकेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो भारत हेरिटेज सर्विसेज में फ्री में रुक सकते हैं। यहां रुकने और खाना खाना के लिए कोई पैसा नहीं देना होता है। कहा जाता है यह संस्था फ्री में लोगों को सेवा देती है।
इसे भी पढ़ें:बच्चों की छुट्टियां खत्म हो उससे पहले गुड़गांव के इन वॉटर पार्क में घूम आएं
श्री रामनाश्रामम, तिरुवन्नामलई (Sri Ramanasramam)
दक्षिण-भारत के तमिलनाडु शहर में लगभग हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप तमिलनाडु की तिरुवन्नामलई की पहाड़ियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप यहां मौजूद श्री रामनाश्रामम में फ्री में रुक सकते हैं। यह प्रसिद्ध आश्रम श्री भगवान मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है जो भी श्री भक्त यहां घूमने के लिए आते और रुकते हैं तो उनसे किसी भी तरह का पैसा नहीं लिया जाता है। हां, यहां जाने से पहले आपको सूचित करना होता है।
गुरुद्वारा मणिकरण साहिब (Gurudwara Sahib Manikaran)
भारत के हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश की मणिकर्ण जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां मौजूद गुरुद्वारा मणिकरण साहिब में फ्री में ठहर सकते हैं। यहां ठहरने या खाना खाने के लिए आपको पैसा नहीं देना होता है। कहा जाता है कि यहां सुबह-शाम लंगर का व्यवस्था किया जाता है जहां कोई भी खाने के लिए जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:जगन्नाथ रथ यात्रा 2022 के कुछ टॉप हाइलाइट्स के बारे में जानिए
परमार्थ निकेतन (Parmarth Niketan)
जी हां, परमार्थ निकेतन भी एक ऐसी जगह है जहां आप फ्री में रुक सकते हैं और फ्री में खाना खा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह आश्रम किसी और जगह नहीं बल्कि ऋषिकेश में मौजूद है। इस आश्रम में आप फ्री में योग क्लास भी ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि, यह कहा जाता है यहां रुकने वाले व्यक्ति कुछ समाज सेवा भी करते हैं। जैसे- गार्डिंग करना, सफाई-सफाई करना।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।