आपकी किचन में ही काम आ सकते हैं अंडे के छिलके, जानिए कैसे

अंडों का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए लोग अपनी डेली डाइट में इसे शामिल करते हैं। अंडों की मदद से कई रेसिपीज बनाई जाती हैं, लेकिन अंडों के छिलकों को हम बेकार समझते हैं। अक्सर अंडों से डिलिशियस फूड आइटम तैयार करने के बाद उसके छिलकों को हम डस्टबिन में फेंक देते हैं। जबकि अंडों की तरह ही उसके छिलकों में प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में उन्हें यूं ही फेंक देना समझदारी नहीं है।
आप इन्हें भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। इसके अलावा, अंडों के छिलकों की मदद से किचन की कई छोटी-बड़ी समस्याओं को भी हल किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप अंडों के छिलके को अपनी किचन में किन तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं-
कॉफी में करें शामिल
आप कॉफी को बनाने से पहले अंडों के छिलकों का पाउडर बनाएं और कॉफी के मिश्रण में इस डालकर उसे तैयार करें। हालांकि, अंडे के छिलकों का इस्तेमाल करते समय आप पहले अंडे के अवशेषों को अवश्य हटाएं। आप इसे अच्छी तरह से धो लें और फिर उन्हें सुखाकर पाउडर तैयार करें।
जूस को बनाएं हेल्दी
यूं तो जूस व स्मूथी को काफी हेल्दी माना जाता है, लेकिन अगर आप इसमें कैल्शियम कंटेंट को बढ़ाना चाहती हैं तो ऐसे में आपको अंडे के छिलकों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप पहले अंडों के छिलकों को अच्छी तरह साफ करें। अब आप इन साफ छिलकों को 350 डिग्री पर 8 मिनट तक बेक करें। आप इन्हें ठंडा होने दें और महीन पीस लें। इसे आप जूस व स्मूथी बनाते समय उसमें शामिल कर सकती हैं। (जरूरी किचन हैक्स)
इसे भी पढ़ें:ऐसे किचन हैक्स जो करेंगे आपके काम को आसान
नेचुरल ड्रेन क्लीनर के रूप में आएगा काम
आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी लेकिन अंडे के छिलके एक नेचुरल ड्रेन क्लीनर के रूप में काम करते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप अपने अपने किचन सिंक की छलनी में हर समय कुछ कुचले हुए अंडे के छिलके रखें।
वे अतिरिक्त सॉलिड आइटम्स को फंसाने में मदद करते हैं। इसके बाद वे धीरे-धीरे टूट जाते हैं और नाली के रास्ते में आपके पाइपों को नेचुरल तरीके से क्लीन करने में मदद करते हैं। दरअसल, जब अंडे के छिलके टूटकर बाहर आते हैं तो ऐसे में पाइप में फंसी गंदगी भी उसके साथ बाहर आती है।(बर्तन धोने की आसान टिप्स)
इसे भी पढ़ें:Kitchen Hacks: उबालते समय बर्तन से बार-बार गिर जाता है दूध तो ये टिप्स अपनाएं
चाकू की धार को करें तेज
इसके लिए आप अंडे के छिलकों को पहले फ्रीजर में रखना होगा ताकि वे सख्त हो जाएं। जब वे ठोस होकर जम जाते हैं, तो आप चाकू की धार तेज करने के लिए छिलकों को उन पर चला सकते हैं। हालांकि, इस नुस्खे को अपनाते समय यह ध्यान रखें कि अंडे के छिलके बहुत हार्ड व अच्छी तरह से जमे हुए हों।
तो अब आप भी इन अलग-अलग तरीकों से अंडों के छिलकों को अपनी किचन में काम में लाएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।