पिज्जा लवर हैं तो जान लीजिए इससे जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स

जब भी व्यक्ति का कुछ अच्छा खाने का मन होता है, तो सबसे पहले उसके दिमाग में पिज्जा खाने का ख्याल ही आता है। पिज्जा को लेकर हर किसी की अपनी एक अलग पसंद व च्वॉइस होती है और इसलिए हर व्यक्ति अपने टेस्ट के अनुसार पिज्जा खाता है। घर में दोस्तों की पार्टी हो या फिर ऑफिस में सक्सेस सेलिब्रेट करना हो, पिज्जा के बिना वह पूरा ही नहीं होता है।
आपने भी कभी ना कभी पिज्जा का सेवन अवश्य किया होगा। खासतौर पर, अगर आप एक पिज्जा लवर हैं तो ऐसे में आप अक्सर पिज्जा का सेवन करते होंगे। लेकिन आप पिज्जा के बारे में कितना जानते हैं। शायद इतना ही कि इसका बेस मैदा से तैयार किया जाता है और तरह-तरह की टॉपिंग्स के जरिए पिज्जा के स्वाद को अमेजिंग बनाया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पिज्जा से जुड़े कुछ ऐसे अमेजिंग फैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में एक पिज्जा लवर को अवश्य जानना चाहिए-
सेलिब्रेट किया जाता है नेशनल पिज्जा महीना
आमतौर पर, किसी चीज को सेलिब्रेट करने या उसे एक खास तवज्जो देने के लिए किसी एक खास दिन को तय किया जाता है। लेकिन पिज्जा एक ऐसा कंफर्ट फूड है, जिसके लिए सिर्फ एक दिन ही नहीं, बल्कि पूरा महीना सुनिश्चित किया गया है। जी हां, जहां पिज्जा के टेस्ट को सेलिब्रेट करने के लिए लोग 9 फरवरी के दिन ना केवल नेशनल पिज्जा डे सेलिब्रेट करते हैं, बल्कि अमेरिका में अक्टूबर के महीने को नेशनल पिज्जा मंथ के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इसकी शुरूआत अक्टूबर 1984 में हुई थी। इस खास महीने में अमेरिकियों द्वारा ना केवल पिज्जा की खपत बढ़ जाती है, बल्कि कुछ सेलर्स ग्राहकों को मुफ्त पिज़्ज़ा देते हैं या कम कीमत वाले पिज्जा की पेशकश करते हैं।
कुछ ऐसे बना था पहला पिज्जा
आमतौर पर, यह माना जाता है कि पिज्जा खाने की शुरूआत कुछ समय पहले से ही हुई है, लेकिन ऐसा नहीं है। आपको शायद जानकर हैरानी हो, लेकिन पिज्जा की उत्पत्ति प्राचीन काल से होती है। ग्रीक और मिस्रवासी एक पिज्जा को फ्लैटब्रेड की तरह पकाते थे और उसके ऊपर जैतून का तेल और मसाले डालकर उसे खाना पसंद करते थे। वहीं, पिज्जा के उपर टमाटर को 18 वीं शताब्दी के अंत में शामिल किया गया था।
ब्रेकफास्ट में खाया जाता है पिज्जा
आमतौर पर, भारतीय पिज्जा को स्नैक के रूप में या फिर शाम के समय खाना अधिक पसंद करते हैं। लेकिन अमेरिकियों की सोच इससे काफी अलग है। करीबन 36 प्रतिशत अमेरिकी मानते हैं कि पिज़्ज़ा एक ब्रेकफास्ट फूड है और इसलिए वह नाश्ते के रूप में पिज्जा खाते हैं।(कॉफ़ी के इतिहास के बारे में जानें)
इसे भी पढ़ें:बर्गर खाना पसंद है तो आइए जान लेते हैं इसके इतिहास के बारे में भी
सबसे पॉपुलर पिज्जा टॉपिंग है पेपरोनी
यह तो हम सभी जानते हैं कि पिज्जा के टेस्ट को और भी अधिक बढ़ाने के लिए कई तरह की टॉपिंग्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि पिज्जा पर सबसे पॉपुलर टॉपिंग कौन सी है। अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि यह पेपरोनी है। जनवरी 2016 में लिए गए हैरिसपोलो में पेपरोनी को सबसे लोकप्रिय टॉपिंग के रूप में पाया गया, जिसके बाद सॉसेज दूसरे नंबर पर था। (गुलाब जामुन बनने की कहानी जानें)
इसे भी पढ़ें:क्या आप भी जानते हैं आपके फेवरेट हैमबर्गर का इतिहास ?
अंतरिक्ष में भी डिलीवर किया गया था पिज्जा
पिज्जा को आप घर बैठे आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं और उसे खा सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक पिज्जा अंतरिक्ष में भी डिलीवर किया जा चुका है। जी हां, 2001 में, रूसी अंतरिक्ष एजेंसी को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में छह इंच का पिज्जा पहुंचाने के लिए एक मिलियन से भी अधिक का भुगतान किया गया था। रूसी अंतरिक्ष यात्री, यूरी उसाकोव को ओरबिट में रहते हुए पिज्जा डिलीवरी प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति होने का सम्मान मिला। (मालपुआ का इतिहास जानें)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।