कॉर्न फ्लोर के इन कुकिंग हैक्स से अब खाना बनेगा स्वादिष्ट और काम होगा आसान

कॉर्न फ्लोर जिसे कॉर्न स्टार्च भी कहा जाता है। इसका उपयोग कुकिंग में कई तरह से किया जाता है। कॉर्न स्टार्च को आम भाषा में समझें तो यह मकई का आटा है, जिसके इस्तेमाल से आप फ्राई फ्रूट्स को क्रिस्पी, पतली ग्रेवी या कढ़ी को गाढ़ी समेत और भी कई बिगड़े हुए फूड्स के स्वाद और टेक्सचर को सुधारने के लिए कर सकते हैं। आज के इस लेख में हमने कॉर्न फ्लोर के कुछ अमेजिंग हैक्स शेयर किए हैं, चलिए जानते हैं।
कॉर्न फ्लोर के के अमेजिंग कुकिंग हैक्स
कढ़ी और ग्रेवी गाढ़ा करने के लिए:
कॉर्न फ्लोर को कढ़ी और ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए, कॉर्न फ्लोर को थोड़े से ठंडे पानी में घोलें और इसे उबलती हुई कढ़ी या ग्रेवी में डालें। 1-2 मिनट तक पकाएं और यह कढ़ी या ग्रेवी को गाढ़ा कर देगा।
फ्राइड फूड में क्रिस्पी बनावट के लिए:
जब आप चिकन, सब्जियों या अन्य फूड को फ्राई करना चाहते हैं, तो मैरीनेट में या कोटिंग के लिए कॉर्न फ्लोर मिला सकते हैं। इससे फ्राइड फूड की बाहरी परत क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन हो जाएगी। पनीर, चिकन, आलू समेत और भी दूसरी सब्जी को कॉर्न फ्लोर के घोल में डुबोकर फ्राई करें, इससे फूड्स क्रिस्पी बनेंगे।
इसे भी पढ़ें: लहसुन, मिर्च, टमाटर और मूंगफली की ये चटनी एक बार चख ली तो बार-बार खाने का करेगा मन
बेकिंग में करें इस्तेमाल:
बेकिंग में कॉर्न फ्लोर को आटे के साथ मिलाकर उपयोग किया जा सकता है। यह बेक्ड उत्पादों को हल्का और नरम बनाता है। आमतौर पर, 1 कप आटे में 1-2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर मिलाना अच्छा रहता है।
कस्टर्ड और पुडिंग के लिए:
कस्टर्ड या पुडिंग को गाढ़ा करने के लिए कॉर्न फ्लोर का उपयोग करें। इसे दूध में घोलें और मिश्रण में डालकर धीमी आंच पर पकाएं। इससे थोड़ी ही देर में कस्टर्डया पुडिंग गाढ़ी हो जाएगी।
क्रीम या सॉस में को गाढ़ा बनाने के लिए:
अगर क्रीम या सॉस बहुत पतली हो जाती है, तो इसमें थोड़ी मात्रा में कॉर्न फ्लोर को पानी या दूध में घोलकर डालें ताकि इसका पतला सॉस ठीक हो जाए।
इसे भी पढ़ें: मीठा नहीं अब बनाएं आलू और सूजी के डोनट्स,मास्टर शेफ पंकज भदौरिया से जानें रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।