इन खाने की चीजों को हमेशा पकाकर ही खाएं, नहीं तो पड़ सकती हैं बीमार

खान-पान में बहुत सी चीजें ऐसी हैं जो कच्ची खाई जाती हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती हैेे जिनको कच्चा खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इन्हें कच्चा खाने से आप बीमार पड़ सकती हैं। वैसे तो अच्छी सेहत के लिए सलाद खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन सलाद में भूलकर भी इन चाजों को शामिल नहीं करना चाहिए। क्या आपको पता है कि कुछ फल और सब्जियां ऐसी होती हैं जिनको कच्चा खाने से बचना चाहिए। इनके कच्चा नहीं खाने के पीछे उनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कारण हैंं जो नहीं पकाने पर ठीक से पचते नहीं हैंं। इन खाने की चीजों को अगर नहीं पकाया जाएगा तो इससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाएगा। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें कच्चा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: बरसात के मौसम में खाने की चीजों को नमी से कैसे बचाएं, जानें इसके टिप्स
लाल सेम को कभी भी कच्चा ना खाएं
लाल सेम को कच्चा ना खाएं, क्योंकि इसे कच्चा खाने से आपको पेट में दर्द, उल्टी, मतली, पेट में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैंं। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें कलप्रिट नामक एक प्रकार का पदार्थ होता है जो पकाने के बाद विषाक्त हो जाता है, इसके कारण पेट की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले कम से कम 5 घंटे तक भिगोएं, फिर इसे अच्छे से पकाकर ही खाएं।
मशरूम को कच्चा ना खाएं
ज्यादातर लोगों को मशरूम पसंद होता है। मशरुम को पकाने के बाद खाना पौष्टिक होता है, लेकिन कच्चा मशरूम खाना (जल्दी खराब नहीं होने वाली खाने की चीजें) आपकी हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। कच्चे मशरूम में कुछ माइक्रोब्स पाए जाते हैं जो पाचन संबंधी समस्याओं को पैदा कर सकते हैं। कई बार यह फूड पॉइजनिंग का कारण भी बन सकते हैं।
कच्चा अंडा ना खाएं
अंडे को लेकर सभी लोगों की अलग-अलग राय होती है। कुछ लोगों का मानना है कि कच्चा अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है वहीं कुछ लोगों को लगता है कि इसे कच्चा नहीं खाना चाहिए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि क्या सही है। असल में कच्चा अंडा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें कुछ बैक्टीरिया ऐसे होते हैं जो डायरिया जैसी बीमारी का कारण बन सकते हैं।
आलू को कच्चा खाने की कोशिश ना करें
ज्यादातर लोगों को आलू खाना पसंद होता है और इसलिए तकरीबन हर तरह की रेसिपीज में आलू का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि कभी भी इसे बिना पकाए या आधा पकाकर (इन चीज़ों को नहीं चाहिए पकाना) ना खाएं। आपको बता दें कच्चे आलू में सोलानाइन नामक टॉक्सिन पाया जाता है जो पाचन संबंधी समस्याएं, गैस, सिर दर्द, मिचली जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
दूध को हमेशा उबालकर पीना चाहिए
ज्यादातर लोग दूध का उबालकर ही पीते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कच्चा दूध पीना पसंद करते हैं। कई लोगों को गाय का कच्चा दूध बेहद पसंद होता है। आपको बता दें कि कच्चे दूध में माइक्रोब्स जैसे ई.कोली, साल्मोनेला आदि पाए जाते हैं जो माइक्रोबियल जैसी बीमारी का कारण बन सकते हैं।
कसावा को पकाकर ही खाएं
कसावा की पत्तियों में साइनाइड होता है, जो इसे जानवरों और कीड़ों से बचाने में मदद करते हैंं। खाने के लिए इसकी जड़ों को इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि इसकी जड़ों में भी साइनाइड की थोड़ी मात्रा मौजूद होती है जिसे खाना खतरनाक हो सकता है। इसलिए इसे खाने से पहले अच्छी तरह पानी में धो लें और फिर अच्छी तरह से पकाकर खाएं।
इसे जरूर पढ़ें: दिल को दुरुस्त रखने के लिए न खाएं ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें कारण
कीमा खाते हुए रखें सावधानी
कई बार कीमा को सही तरीके से पकाया नहीं जाता है। कई लोग इसे कम पकाकर भी खा लेते हैं। लेकिन अगर इसे कच्चा खाया जाए तो यह बहुत नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसमें मौजूद बैक्टीरिया पेट में कई तरह की समस्या पैदा कर सकते हैं। इसे कच्चा खाने पर फूड प्वाइजनिंग भी हो सकता है। इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि चिकन को हमेशा देर तक पकाएं जिससे इसमें मौजूद बैक्टीरिया मर जाएंगे। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।
Photo courtesy- (upload.wikimedia.org, i.dietdoctor.com, img.webmd.com, cdn.britannica.com, navbharattimes.indiatimes.com, thoughtco.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।