मूंगफली को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए डॉक्टर भी इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। अक्सर लोग मूंगफली से बना पोहा या बटर ही खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसकी चटनी खाई है? मूंगफली की चटनी बेहद टेस्टी होती है और आप इसे डोसा से लेकर रोटी तक के साथ सर्व कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं मूंगफली चटनी की डिफरेंट रेसिपी? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
आंध्रा स्टाइल मूंगफली की चटनी
आंध्रा स्टाइल मूंगफली चटनी का स्वाद काफी अच्छा होता है। इसमें उड़द की दाल मिलाई जाती है, जिससे यह चटनी नॉर्मल से थोड़ी अलग है।
आवश्यक सामग्री
- 4 चम्मच तेल
- 3-4 हरी मिर्च
- 2-3 लहसुन की कलियां
- 1 चम्मच उड़द या चना दाल
- 10-12 करी पत्ते
- 1 कप मूंगफली
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
- चुटकी भर सरसों के दाने
- 1 टूटी हुई लाल मिर्च
बनाने का तरीका
- सबसे पहले किसी भी बर्तन में 1 चम्मच तेल डालकर इसे गर्म कर लें।
- अब कम आंच पर उड़द की दाल को सुनहरा या एरोमैटिक होने तक फ्राई करें।
- फिर इसमें 3-4 हरी मिर्च और 2 लहसुन की कलियां डालकर 2 मिनट तक पका लें।
- अब इन्हें एक अलग प्लेट में रख दें।
- अब इसी पैन में दोबारा से 2 चम्मच तेल डालें। फिर इसमें मूंगफली डालकर भून लें।
- जब यह आधे पक जाए, तब इसमें करी पत्ता डालें।
- इन्हें तब तक पकाते रहे जब तक कि आपको इनकी खुशबू न आने लग जाए।
- अब इसमें 1 छोटा चम्मच जीरा डालें और फिर गैस बंद कर दें।
- अब इन सभी चीजों को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
- अब एक पैन में 1 चम्मच तेल, चुटकी भर सरसों के दाने, 1 टूटी हुई लाल मिर्च, स्वाद अनुसार नमक, थोड़े से करी पत्ते और 1 कसा हुआ लहसुन डालें।
- 2 मिनट के लिए इन्हें पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- अब ऊपर से चटनी डालें। फिर इन्हें मिक्स करें।
- लीजिए तैयार है आपकी आंध्रा स्टाइल मूंगफली की चटनी।
पुदीना मूंगफली चटनी
पुदीना और मूंगफली का मिश्रण बेहद अच्छा होता है। इसलिए चटनी के लिए यह कॉम्बिनेशन एकदम बेस्ट है।
आवश्यक सामग्री
- 1/2 कप मूंगफली
- 2-3 हरी मिर्च
- 1 चम्मच जीरा
- 2-3 चम्मच तेल
- 1/2 कप पुदीना के पत्ते
- 1/2 अदरक
- 1 चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
बनाने का तरीका
- सबसे पहले टहनी से पुदीना के पत्ते अलग करके इन्हें पानी में भीगने के लिए रख दें।
- फिर इन्हें धो लें। इससे पुदीना के पत्तों पर जमी धूल हट जाएगी।
- अब एक पैने में 1 चम्मच तेल डालकर इसमें 2-3 हरी मिर्च को भून लें। फिर इसे अलग बर्तन में रख दें।
- अब दोबारा पैन में 2 चम्मच तेल डालें और फिर मूंगफली को अच्छे से भून लें।
- अब इसमें एक चम्मच जीरा डालकर 30 सेंकड तक फ्राई करें।
- अब इन सभी चीजों के साथ अदरक और नमक को जार में डालकर पीस लें।
- ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें। (इमली की खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी)
- लीजिए तैयार है आपकी पुदीना मूंगफली चटनी।
- इस चटनी को किसी भी डिश के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: डोसे के साथ बनाएं स्वादिष्ट मूंगफली और दही की चटनी, जानिए आसान रेसिपी
परफेक्ट चटनी बनाने के लिए टिप्स
- हमेशा मूगंफली को कम आंच पर ही भूनें। अन्यथा यह जल जाएंगे और चटनी का स्वाद खराब हो जाएगा। (पम्पकिन ओमबाल चटनी की रेसिपी)
- मूंगफली की चटनी का स्वाद 2-3 घंटे के बाद बदलने लगता है। इसलिए इसे बनाने के लिए ठंडा, उबला या फिल्टर पानी का इस्तेमाल करें।
- चटनी के स्वाद को दोगुना करने के लिए आप छिलका निकालकर भी बना सकती हैं।
इसी तरह की अन्य रेसिपी के बारे में जानने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।