
भारत काफी बड़ा है, ऐसे में भारत में कई सारे जगहें ऐसे हैं जहां कपल्स घूमने जाते हैं। हालांकि कुछ जगह ऐसी भी है कि जहां आपको केवल कपल्स ही मिलने वाले हैं। खासकर इन जगहों पर कपल्स हनीमून मनाने जाते हैं। हनीमून हर कपल्स के लिए खास होता है यह पल दोबारा लाइफ में नहीं आता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किन जगहों को भारतीय कपल्स काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
गोवा कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। शादी के बाद ज्यादातर कपल्स गोवा अपने पार्टनर के साथ जाना पसंद करते हैं। गोवा में लेट नाइट पार्टी के साथ ही अगर आपको अपने पार्टनर के साथ एक खास पल बिताना है तो इससे बेस्ट जगह भारत में कोई और नहीं है। गोवा बाकी के जगहों से काफी सस्ता भी है यह भी कारण है कि शादी के बाद कपल्स गोवा जाना पसंद करते हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है मनाली। मनाली अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ठंड के दिनों में यहां आपको बर्फ का मजा मिलेगा तो वही गर्मी के दिनों में आपको यहां ठंड का एहसास और खूबसूरत मौसम आपके पार्टनर को खुश कर सकता है। यह भी एक कारण है कि लोग हर सीजन में मनाली जाना पसंद करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- गोवा की भीड़-भाड़ से दूर इन अनदेखी जगहों पर सेलिब्रेट करें न्यू ईयर

झीलों के इस खूबसूरत से शहर में शादी के बाद कई कपल्स हनीमून के लिए यहां जाते हैं। अगर आपको अपनी पार्टनर के साथ कुछ नया करना है तो आप यहां के हाउसबोट पर भी रह सकती हैं। यहां मौजूद खूबसूरत हाउसबोट आपके हनीमून को और भी यादगार बना देगा। यह भी एक कारण है कि श्रीनगर में पूरे साल कपल्स घूमने जाते रहते हैं। ठंड के दिनों में यहां आपको बर्फ के साथ खेलने का आनंद मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें- अपनों के संग महाराष्ट्र की इन हसीन जगहों पर New Year Party करें सेलिब्रेट, रिश्तों में आएगी मिठास
कई लोग शादी के बाद उदयपुर भी जाना पसंद करते हैं। राजा- महाराजा की तरह अगर आपका भी मन कुछ खास करने का है तो आपको अपने पार्टनर के साथ एक बार उदयपुर जरूर जाना चाहिए। शादी के बाद कई कपल्स उदयपुर जाते हैं। यहां कई खूबसूरत पैलेस है जो आपके हनीमून के लिए परफेक्ट लोकेशन साबित हो सकता है। उदयपुर कपल्स के लिए बेस्ट प्लेस है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।