
About Parshuram Mahadev Temple: हिंदुस्तान असंख्य मंदिरों का घर है। इस देश में ऐसे कई मंदिर मौजूद हैं, जहां दर्शन मात्र से ही लोगों की सभी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
भगवान शिव के मंदिर हिन्दुओं के लिए काफी पवित्र स्थल माना जाता है। देश में ऐसे कई शिव मंदिर मौजूद हैं, जहां कोई भी सच्चे मन से जाता है, तो उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।
परशुराम महादेव मंदिर भी एक ऐसा मंदिर है, जिसके दर्शन मात्र से दाम्पत्य जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको परशुराम महादेव मंदिर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं।

परशुराम महादेव मंदिर की खासियत और इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानने से पहले आपको यह बता देते हैं कि यह मंदिर राजस्थान के पाली शहर में मौजूद है।
जी हां, परशुराम महादेव मंदिर पाली शहर के देसूरी गांव में मौजूद है। अरावली पर्वत श्रृंखला की गोद में बसा यह प्राचीन मंदिर भक्तों के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों के बीच में भी प्रसिद्ध है।
इसे भी पढ़ें: Top Places Around Agra: आगरा के आसपास स्थित इन जगहों को देख ताजमहल को भूल जाएंगे, वीकेंड में आप भी पहुंचें

परशुराम महादेव मंदिर की पौराणिक कथा को लेकर मान्यता है कि आज जिस स्थान पर शिवलिंग स्थापित है, उसे भगवान परशुराम ने किया था। यह शिवलिंग एक गुआ में मौजूद है।
मान्यता है कि भगवान विष्णु के अवतार परशुराम ने इस गुफा में भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी। तपस्या के बाद परशुराम को आशीर्वाद के रूप में एक दिव्य धनुष और तीर प्राप्त हुआ था। कहा जाता है कि जो यहां सच्चे मन से दर्शन के लिए पहुंचता है, उसकी सभी परेशानी दूर हो जाती है। (पुणे के इन शिव मंदिरों का दर्शन करें)
परशुराम महादेव मंदिर जिस तरह भक्तों को आकर्षित करता है, ठीक उसी तरह इस मंदिर की वास्तुकला भी भक्तों को आकर्षित करती है। मंदिर का मुख्य आकर्षण करीब 4 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद है।
यह मंदिर एक गुफा में मौजूद है और पहुंचने के लिए करीब 500 खड़ी सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इस मंदिर की गुफा का संरचना काफी प्राचीन और अनोखी है। गुफा की दीवारों पर सुंदर नक्काशी की गई है। यहां राजस्थानी वास्तुकला की झलक भी देखने को मिलती है।

परशुराम महादेव मंदिर पाली के साथ-साथ राजस्थान का भी एक पवित्र और प्रसिद्ध शिव मंदिर माना जाता है। यहां हर दिन हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
महाशिवरात्रि और सावन के महीने में यहां सबसे अधिक भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां कई भक्त गंगा जल अर्पित करने के लिए पहुंचते रहते हैं। सावन मास में मंदिर के आसपास मेला भी लगता है। (इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन करने जाएं)
परशुराम महादेव मंदिर सप्ताह में हर दिन खुला रहता है। इस मंदिर का दर्शन करने आप सुबह 6 बजे लेकर शाम 7 बजे के बीच में जा सकते हैं। इसके अलावा, आपको यह भी बता दें कि इस मंदिर का दर्शन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है। हालांकि, मंदिर में दान देना पूरी तरह से भक्तों की इच्छा पर निर्भर करता है।
परशुराम महादेव मंदिर बहुत ही आसान है। इसके लिए आप राजस्थान के किसी भी शहर से पहुंच सकते हैं। मंदिर के सबसे पास में उदयपुर एयरपोर्ट है, जो मंदिर से केवल 128 किलोमीटर दूर स्थित है।
अगर आप ट्रेन के द्वारा जाना चाहते हैं, तो सबसे पास में पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन है, जो मंदिर से करीब 26 किमी की दूरी पर है। इसके अलावा, उदयपुर, जोधपुर और जयपुर जैसे शहर से बस के माध्यम से भी मंदिर पहुंच सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@mr_hira_lal_chouhan,its_bluecity
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।