Nakta Pahad Jharkhand: झारखंड देश का एक प्रमुख राज्य है। यह राज्य अपनी सुंदरता के साथ-साथ आकर्षित झील-झरने, पहाड़ों, ऐतिहासिक मंदिर और शानदार पर्यटक स्थलों का मालिक है।
झारखंड प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है, क्योंकि यह देश का एक ऐसा राज्य है जो अपने घने जंगलों की वजह से पूरे भारत में प्रसिद्ध माना जाता है। इस राज्य के कई शहरों में स्थित हिल स्टेशन और पहाड़ भी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
झारखंड के रांची से कुछ ही दूरी पर मौजूद नकटा पहाड़ भी झारखंड की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। इस आर्टिकल में हम आपको नकटा पहाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी मानसून में घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
नकटा पहाड़ की खूबसूरती जानने से पहले आपको यह बता देते हैं कि यह झारखंड की राजधानी रांची से करीब 60 किमी की दूरी पर मैकलुस्कीगंज मौजूद है। मैकलुस्कीगंज में ही नकटा पहाड़ स्थित है, जिसे पर्यटकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। यह शहर के शोर-गुल से दूर बिल्कुल शांत और एकांत जगह है।
इसे भी पढ़ें: भीड़-भाड़ से दूर जुलाई में देश के इन शानदार हिल स्टेशन को डेस्टिनेशन बनाएं
नकटा पहाड़ जिस तरह अपनी खूबसूरती के प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह ऐतिहासिक और धार्मिक कारणों की वजह से भी प्रसिद्ध है। जी हां, नकटा पहाड़, मैकलुस्कीगंज में स्थित है और मैकलुस्कीगंज के बारे में कहा जाता है कि किसी जमाने में यहां करीब 400 से अधिक एंग्लो इंडियन परिवार रहते थे। (झारखंड में घूमने की बेस्ट जगहें)
यह विडियो भी देखें
नकटा पहाड़ को लेकर एक अन्य कहानी है कि यह धार्मिक कारणों की वजह से भी प्रसिद्ध है। जी हां, यह कहा जाता है कि नकटा पहाड़ की चोटी पर एक शिव मंदिर मौजूद है, जिसे काफी पवित्र स्थान माना जाता है।
नकटा पहाड़ की खासियत जानने के बाद आप भी यहां घूमने पर मजबूर हो जाएंगे। जी हां, इस पहाड़ के बारे में कहा जाता है कि इसके आसपास स्थित हरियाली पर्यटकों को सबसे अधिक आकर्षित करती है।
घने जंगल और छोटे-छोटे पहाड़ों के बीच में स्थित नकटा पहाड़ झारखंड का एक बेस्ट पिकनिक स्थल भी माना जाता है। जब राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ती है, तब भी नकटा पहाड़ के आसपास ठंडी हवाएं चलती हैं। इसलिए यहां गर्मी से से लेकर ठंड और बारिश के मौसम में भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
नकटा पहाड़ की खासियत और खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे कई नाम से लोग जानते हैं। जी हां, इस पहाड़ की खूबसूरती के चलते इसे रांची का 'मिनी लंदन' भी बोला जाता है। इसके अलावा, नकटा पहाड़ को कई लोग 'ठंडी हवाओं' के घर के नाम से जानते हैं। (गर्मी में झारखंड में घूमने की बेस्ट जगहें)
नकटा पहाड़ अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर कारणों के चलते भी सैलानियों के बीच लोकप्रिय है। जी हां, नकटा पहाड़ के अंतिम बिंदु तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है।
नकटा पहाड़ की ट्रेकिंग के एक से एक अद्भुत और मनमोहक दृश्यों को देखा जा सकता है। इसलिए यहां कई पर्यटक सिर्फ ट्रेकिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में यहां सबसे अधिक एडवेंचर प्रेमी पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Water Cafes: पानी के बीच में रोमांटिक डेट का प्लान है, तो इन शानदार वाटर कैफे में पार्टनर के संग पहुंचें
नकटा पहाड़ पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप देश के किसी भी राज्य या शहर से रांची पहुंच सकते हैं। रांची पहुंचने के बाद आ टैक्सी या कैब लेकर मैकलुस्कीगंज और फिर मैकलुस्कीगंज से नकटा पहाड़ पहुंच सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@media.tumblr,jharkhandinstahub
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।