बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी फिटनेस को लेकर काफी सारियस रहती हैं। स्लिम-ट्रिम दिखने के लिए डाइट से लेकर वर्कआउट तक का खास ध्यान रखती हैं। अनहेल्दी खाने को वह अक्सर इग्नोर करती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह हमेशा अपने पसंदीदा खानों से दूर रहती हैं। दरअसल इन एक्ट्रेसेस का एक दिन चीट मील का होता है, जिसमें वह अपने पसंदीदा खानों को खुलकर एन्जॉय करती हैं।
पसंदीदा खानों में ऑयली या फिर जंक फूड शामिल होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी फेवरेट एक्ट्रेसेस का चीट मील क्या है? बता दें कि कैटरीना कैफ से लेकर करीना कपूर तक जंक और अनहेल्दी फूड की दीवानी है और हफ्ते में अपने डाइट फूड को छोड़ इसे खाना खूब पसंद करती हैं।
आलिया भट्ट
फिल्मों में काम करने से पहले आलिया भट्ट का वजन 67 किलो था। बॉलीवुड में डेब्यू के लिए उन्होंने अपना 16 किलो वजन कम किया था। जिसके बाद से ही वह हेल्दी चीजों और स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करती हैं, जिसमें फ्रूट्स, जूस या फिर एनर्जी से भरपूर चीजें शामिल होती हैं। हालांकि आलिया को फ्रेंच फ्राइज खाना बहुत पसंद है। ऐसे में उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वो फ्रेंच फ्राइज खाना नहीं भूलतीं।
करीना कपूर खान
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी डेज को एन्जॉय कर रही हैं। हालांकि उन्होंने फिल्मों के लिए कई बार स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो किया है। फिल्म टशन में जीरो फीगर पाने के लिए उन्होंने लिक्विड डाइट फॉलो की थी, हालांकि उन्हें जंक फूड खाना बहुत पसंद है। करीना कपूर खान को पिज्जा और फ्राइज खाना बहुत पसंद है।
प्रियंका चोपड़ा
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी अपनी फिटनेस को मेंटेन करने के लिए काफी मेहनत करती हैं। कोशिश करती हैं उनकी डाइट में हेल्दी चीजों के साथ-साथ स्वाद का भी ख्याल रखा जाए, लेकिन पसंदीदा जंक फूड की बात करें तो उन्हें बर्गर बहुत पसंद है। ऐसे में वो चीट मील के तौर पर बर्गर खाना पसंद करती है, एक्ट्रेस ने इसका खुलासा कई बार किया है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों के मौसम में किचन से गंदी बदबू को दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीका
सोनम कपूर
बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर बॉलीवुड की स्टाइल आइकन है। फिल्मों में आने के लिए उन्हें भी अपना वजन कम करना पड़ा था, तब जाकर उन्हें सावंरिया में काम करने का मौका मिला। पर्दे पर अपनी खूबसूरती और स्टाइल से लोगों का दिल जीतने वाली सोनम कपूर का पसंदीदा खाना पाव भाजी है। एक्ट्रेस को जब भी मौका मिलता है वह बिना किसी गिल्ट के इसे खाना पसंद करती हैं।
कंगना रनौत
बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत को घर का खाना बहुत पसंद है, लेकिन बात जब पसंदीदा फूड की हो तो वह गोलगप्पे खाना खूब पसंद करती है। कंगना गोलगप्पे की इतनी दीवानी है कि इसे खाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस स्ट्रिक्ट डाइट और वर्कआउट रूटीन से अपने वेट को बैलेंस कर लेती हैं।
इसे भी पढ़ें: किचन में बहुत काम आ सकता है गर्म पानी, क्या आप जानते हैं ये 5 Hacks
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सिंपल डाइट फॉलो करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेसेस की फिटनेस को देख ऐसा लगता है कि वह बहुत कम खाती है, लेकिन रियल लाइफ में वह बहुत बड़ी फूडी हैं। इसका खुलासा उन्होंने कई बार किया है। एक्ट्रेस को वैसे तो साउथ इंडियन खाना बहुत पसंद है, लेकिन चीट मील के तौर पर उन्हें डार्क चॉकलेट और मिठाई खाना बहुत पसंद है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।