herzindagi
best safe cities to visit with partner in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छे हैं ये शहर, 5 दिनों का ट्रिप कर सकते हैं प्लान

अक्सर लोग उन जगहों पर घूमना चाहते हैं, जहां उन्हें कोई टोके नहीं। उत्तर प्रदेश में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आपको पार्टनर का हाथ पकड़कर पार्क में बैठने पर भी टोका जा सकता है। लेकिन कई ऐसी जगहें, जहां आपको ऐसी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।   
Editorial
Updated:- 2024-07-17, 11:41 IST

पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना तो हर किसी को पसंद होता है। वह अपने समय को यादगार बनाने के लिए किसी खास लोकेशन पर जाना चाहते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में उन्हें प्राइवेट स्पेस ढूंढना मुश्किल हो जाता है। अगर आप उत्तर प्रदेश में किसी ऐसी जगहों पर घूमना चाहते हैं, जहां आपको कोई टोके नहीं और आप अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालें चल सकें और होटल की भी सुविधा मिले, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जहां आपको अपने पार्टनर के साथ घूमने में मजा आएगा। 

आगरा

taj aagra

प्यार का प्रतीक माना जाने वाला ताजमहल जिसे हर साल लाखों पर्यटक देखने के लिए आते हैं। यह जगह कपल्स के लिए सबसे ज्यादा खास है। एक तरफ जहां लोग आगरा को हनीमून डेस्टिनेशन के लिए चुनते हैं, तो वहीं दूसरी कपल्स भी अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए यहां आते हैं। ताजमहल की वजह से यह जगह कपल्स के बीच में ज्यादा फेमस है। यहां आपको ताजमहल के अलावा फतेहपुर सीकरी, मीना बाजार , मेहताब बाग और आगरा का किला भी देखने का मौका मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- Top Places Around Agra: आगरा के आसपास स्थित इन जगहों को देख ताजमहल को भूल जाएंगे, वीकेंड में आप भी पहुंचें

 

मथुरा-वृंदावन

mathura

यह जगह भी पार्टनर के साथ घूमने के लिए अच्छी है, क्योंकि इसे भी प्यार का प्रतीक माना जाता है। राधा-कृष्ण को समर्पित इन दोनों जगहों पर हर दिन हजारों घूमने आते हैं। भले ही यह जगह मंदिरों से भरी हुई है, लेकिन इसे राधा-कृष्ण के प्रेम के लिए जाना जाता है। यहां एक प्रेम मंदिर है, जो प्यार का प्रतीक है।

यह विडियो भी देखें

माना जाता है कि यहां श्री कृष्ण अपनी राधा का साथ समय बिताते हैं। यह पूरा शहर कपल्स के लिए खास है। यहां आपको अपनी तरह कई कपल्स देखने को मिलेंगे, इसलिए पार्टनर के साथ घूमने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। मथुरा में रात में घूमने के लिए भी जगहें मिल जाएंगी।

इसे भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन से वापस आते हुए इन 3 जगहों पर घूमने जरूर जाएं, यादगार हो जाएगा ट्रिप

गाजियाबाद और नोएडा

noida

अगर पार्टनर के साथ उत्तर प्रदेश में बिना किसी चिंता के रातों में भी घूमना चाहते हैं, तो इन दोनों जगहों पर जा सकते हैं। यहां आपको एक साथ कई जगहें घूमने को मिलेंगी। सबसे खास बात यह कि यहां रात में भी सड़कों पर गाड़ियां चलती रहती है और बड़े-बड़े रेस्टोरेंट्स खुले रहते हैं, इसलिए कपल्स यहां दिन के साथ-साथ रातों में भी घूमने को निकल सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।