Ashram Near Kainchi Dham: आज हजारों की संख्या में लोग कैंची धाम के दर्शन के लिए निकल रहे हैं। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम नीम करोली बाबा को समर्पित है। 15 जून यानी कल बाबा का 61वां स्थापना दिवस मनाया जाने वाला है। जहां एक विशाल मेले का भी आयोजन होगा। ऐसे में इस खास मौके पर बाबा के दर्शन और आर्शिवाद के लिए लोग शनिवार को ही नैनीताल के लिए निकलने का प्लान कर रहे हैं। शनिवार सुबह दिल्ली या हरियाणा से निकल रहे लोग रात 8 से 9 बजे तक नैनीताल पहुंच पाएंगे। क्योंकि, इस समय नैनीताल की सड़कों पर पर्यटकों की वजह से ट्रैफिक बहुत ज्यादा है। ऐसे में पूरे परिवार के साथ घूमने पहुंचे लोग रात बिताने के लिए आश्रम और धर्मशाला सर्च कर रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कैंची धाम के आस-पास सस्ते और बजट वाले आश्रम और धर्मशाला के बारे में बताएंगे।
कैंची धाम के आश्रम में कितने दिन रह सकते हैं? (Kainchi Dham Ashram Price)
नैनीताल से 17 किलोमीटर की दूरी पर नीम करोली बाबा महाराज जी का आश्रम स्थित है। इस आश्रम में आप लगभग 3 दिन तक रह सकते हैं। जो लोग यहां रहते हैं उन्हें सुबह और शाम की आरती में भाग लेना होता है। इस आश्रम में रूकने के लिए आप कुमाऊं मंडल विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.kmvn.in/Booking से कर सकते हैं।
काकड़ीघाट आश्रम (Best Ashram Near Kainchi DHAM)
अगर आपको कैंची धाम आश्रम में जगह नहीं मिल रही है, तो काकड़ीघाट आश्रम में रात गुजारने का प्लान बना सकते हैं। माना जाता है कि यह आश्रम नीम करोली बाबा ने बनवाया था। यह भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। इसके लिए भी आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। क्योंकि, भक्तों की संख्या ज्यादा होने की वजह से इस समय आश्रम में बेड मिलना मुश्किल हो रहा है।
लाला परमा शिवलाल दुर्गा शाह धर्मशाला (Dharmshala Near Neem Krori Baba)
यह धर्मशाला नैनीताल में स्थित है। कैंची धाम से इसकी दूरी लगभग 18 किमी है। यहां पहुंचने में आपको लगभग 1 घंटे का समय लग जाएगा। इसलिए आप अगर देर रात पहुंच रहे हैं, तो पहले धर्मशाला ही जाएं और 15 जून को सुबह-सुबह बाबा के स्थापना दिवस में शामिल हों।
मां नैना देवी धर्मशाला
मां नैना देवी धर्मशाला से नैनीताल की दूरी लगभग 1.5 किमी की है। आप लगभग 15 से 20 मिनट में यहां पहुंच जाएंगे। रात धर्मशाला में बिताने के बाद अगले दिन कैंची धाम के दर्शन के लिए निकलें। ध्यान रखें कि धर्मशाला में में भी चेकइन और चेकआउट टाइम होता है।
इसे भी पढ़ें-Kainchi Dham Uttarakhand: यहां जानिए कैंची धाम, नीम करोली बाबा के आश्रम तक पहुंचने का सबसे आसान रूट और सस्ता तरीका
धर्मशाला और आश्रम में रात गुजारने वाले लोग ध्यान रखें कि यहां आप फ्री में नहीं रह सकते। एक रात गुजारने के लिए भी आपको न्यूनतम 500 से 600 रुपये देना होगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों