herzindagi
image

कहीं छुपा है खजाना, तो कहीं से आती हैं आवाजें! बरसों से बंद हैं दुन‍िया के ये 5 दरवाजे, इनके पीछे छिपे हैं गहरे राज

दुनियाभर में ऐसे पांच रहस्यमय दरवाजे हैं जो बरसों से बंद हैं और जिनके पीछे गहरे राज छिपे हुए हैं। कहीं खजाने दबे होने का डर है, तो कहीं डरावनी आवाजें आती हैं। केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर से लेकर कनाडा के एक होटल तक, इन दरवाजों को खोलने की हिम्मत आज तक किसी ने नहीं की है।
Editorial
Updated:- 2025-10-14, 13:19 IST

दुनिया में कुछ जगहें ऐसी हैं जो रहस्यों से भरी हुई हैं। इनमें से कुछ दरवाजे ऐसे भी हैं जो सदियों से बंद हैं और आज तक कोई ये नहीं जान सका कि उनके पीछे क्या है। इन दरवाजों के बारे में कई अजीब किस्से मशहूर हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इनके पीछे खजाना छिपा है, तो कोई इन्हें आत्माओं या अलौकिक शक्तियों से जुड़ा मानता है। वैज्ञानिकों ने भी कई बार इन रहस्यमय जगहों को समझने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई पक्के सबूत सामने नहीं आए।

यही वजह है कि ये दरवाजे लोगों की जिज्ञासा और डर दोनों का कारण बने हुए हैं। समय बीतता गया, टेक्‍नोलॉजी आगे बढ़ती गई, लेकिन ये बंद दरवाजे आज भी एक अनसुलझी पहेली बने हुए हैं। कहा जाता है, जो इनके रहस्य को खोलने की कोशिश करता है, उसे कभी सफलता नहीं मिलती। शायद यही वजह है कि आज तक ये दरवाजे वैसे ही बंद हैं, जैसे सदियों पहले थे। आइए उन दरवाजों के बारे में जानते हैं-

worlds mysterious doors (1)

मनी पीट का गेट

ये गेट बहुत बड़े खजाने की रक्षा करता हैं। ये खजाने ओ‍क आइलैंड के नीचे छिपे हैं। कहा जाता है कि खजाने को बचाने के लिए रहस्यमय जाल वाला दरवाजा बनाया गया है। इस दरवाजे को खोलने की काफी कोशिश की कई, लेकिन ये टस से मस नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: नोएडा में मिलेगा प्रकृति और एडवेंचर का डबल मजा, दिवाली से पहले खुलने जा रहा है Jungle Trail Park, जानें लोकेशन से लेकर सब कुछ

बानफ स्प्रिंग्स होटल का कमरा नंबर 873

कनाडा के अल्बर्टा में बानफ स्प्रिंग्स होटल का कमरा नंबर 873 एक रहस्य है। ये कमरा अब दीवार के पीछे गायब है। इस कमरे के बारे में एक डरावनी कहानी है। कहा जाता है क‍ि कई साल पहले, एक आदमी ने इसी कमरे में अपनी पत्नी और बेटी को मार डाला था और फिर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद, जो मेहमान यहां ठहरे, उन्हें चीखें सुनाई दीं और शरीर पर खून के निशान मिले। इसलिए होटल ने डर के मारे इस कमरे को हमेशा के लिए बंद कर दिया।

पद्मनाभस्वामी मंदिर

केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर भी अपने आप में एक राज समेटे हुए है। कहा जाता है क‍ि यहां रहस्यमय तहखाना (वॉल्ट बी) है। ये दरवाजा 'नाग बंधन' (सांपों की शक्ति) से बंद है, जिसे खोलने पर भारी तबाही आ सकती है। कुछ लोग कहते हैं कि इस दरवाजे के पीछे से समुद्र की आवाज भी आती है। इसी डर के कारण आज तक किसी ने भी इसे खोलने की हिम्मत नहीं की है।

worlds mysterious doors (2)

पोग्वेलिया द्वीप का दरवाजा

इटली के पास एक द्वीप है, जिसका नाम है पोग्वेलिया। यहां एक बहुत पुराना और जंग लगा हुआ दरवाजा है, जिसे खोलना लगभग नामुमकिन है। माना जाता है कि ये द्वीप अपने अंदर कई भयानक राज छिपाए हुए है। ये जगह पहले क्वारंटाइन सेंटर और मानसिक रोगियों का अस्पताल रह चुकी है, जिसके कारण ये दरवाजा आज भी लोगों को डराता है।

स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट

नॉर्वे में स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट (Svalbard Global Seed Vault) नाम का एक गोदाम है। ये दुनिया के सबसे दुर्लभ और जरूरी बीजों को बचाने के लिए बना है, ताकि अगर कभी बड़ी तबाही आए, तो इंसानियत का भविष्य सुरक्षित रहे। इस इमारत को बाहर से तकनीकी काम के लिए खोला जाता है, पर इसके सबसे अंदरूनी दरवाजे कभी नहीं खोले जाते, जहां ये बेशकीमती बीज रखे हैं।

इसे भी पढ़ें: Deepawali Long Weekend: दीपावली पर पड़ रही लंबी छुट्टि‍यों में घूमने के ल‍िए बेस्‍ट हैं भारत की 5 जगहें, तुरंत करा लें ट‍िकट

साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।