Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:07 AM IST

घर में सिर्फ 30 मिनट में बाजार जैसा स्‍पंजी रसगुल्‍ला बनाएं

आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको स्‍पंजी रसगुल्‍ले की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आप भी इसे आसानी से बनाकर इसका लुफ्त उठा सकती हैं। 
Updated:- 2021-05-25, 10:59 IST
rasgulla recipe at home main

आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपके लिए एक डेजर्ट की रेसिपी लेकर आए हैं जो बहुत ही फेमस और कॉमन है। जी हां हम रसगुल्‍ले की रेसिपी के बारे में बात कर रहे हैं। रसगुल्‍ला भला किसे पसंद नहीं होता है। इसे देखकर बड़ों के ही नहीं बल्कि बच्‍चों के मुंह में भी पानी आ जाता है। ज्‍यादातर लोग इसे बाहर से लाकर खाते हैं क्‍योंकि उन्‍हें लगता है कि घर पर इसे बनाना बेहद मुश्किल और झंझट भरा होता है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है इसे बनाना बेहद ही आसान है और मिठाईयों में सबसे आसानी से बनने वाली मिठाई में से एक है। इस रेसिपी को एक बार आप भी घर पर जरूर ट्राई करें। मेरा विश्‍वास है कि आप बाजार से इसे खरीदना भूल जाएंगी।

स्‍पंजी रसगुल्‍ले Recipe Card

बाजार जैसे स्‍पंजी रसगुल्‍लेे की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • दूध- 1 1/2 लीटर
  • नींबू का रस- 2
  • चीनी की चाशनी बनाने के लिए
  • पानी- 5 कप
  • चीनी- 2 कप
  • इलायची- 4
  • केवड़ा या रोज वॉटर- 1/2 छोटा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    दूध को उबाल लें और उबाल आने के बाद इसमें नींबू का रस मिलाकर इसे फाड़ दें।

  2. Step 2:

    फिर दूध को मलमल के कपड़े से ढकी छलनी से छान लें।

  3. Step 3:

    छैना को अच्‍छी तरह से गूंथकर इसकी बॉल्‍स बना लें।

  4. Step 4:

    अब एक बर्तन में पानी को उबालकर इसमें चीनी, इलायची डालकर चाशनी बनाएं।

  5. Step 5:

    फिर इसमें छैना बॉल्‍स को डालकर कुछ देर के लिए उबालें।

  6. Step 6:

    आपके टेस्‍टी और स्‍पंजी रसगुल्ले बनकर तैयार हैं। आप इसका मजा इसे ठंडा करके लें।

जी हां रसगुल्‍ला सबसे लोकप्रिय, स्वादिष्ट और क्लासिक भारतीय मिठाई में से एक है और यकीन मानिए यह सबसे आसान भारतीय डेजर्ट रेसिपी में से एक है। इस लॉकडाउन के दौरान, आप घर पर ही दूध, चीनी और सिरके (या नींबू) की मदद से बहुत ही स्पंजी और स्वादिष्ट रसगुल्ला बना सकती हैं। इस रेसिपी का मजा आपको जरूर मिलेगा। यह बनाने में बहुत आसान, सरल और झटपट बनने वाली है और वास्तव में बहुत स्वादिष्ट है। आइए इसकी रेसिपी के बारे में जानें।

बनाने का तरीका

  • दूध को किसी बर्तन में गैस पर गर्म होने के लिए रखें और इसमें उबाल आने दें, इसे बीच-बीच में चलाती रहें। दूध में उबाल आने के बाद इसमें 2 नींबू का रस डाल दें। फिर इसे अच्छी तरह से हिलाएं।
  • ऐसा करने से दूध फट जाएगा और छाछ का पानी अलग हो जाएगा। फिर गैस को बंद कर दें। फिर दूध को मलमल के कपड़े से ढकी छलनी से छान लें।
  • नींबू का स्वाद हटाने के लिए छैना को ठंडे पानी से कई बार धो लें। आप चाहे तो नींबू की जगह सिरके का इस्‍तेमाल भी कर सकती हैं। फिर मलमल के कपड़े को बांधें और इसे लगभग 30 मिनट के लिए ऐसे ही लटकाकर छोड़ दें।
  • छैना को चौड़े प्याले में निकाल लें और इसे तब तक अच्छी तरह से गूंथ लें जब तक कि अधिक बड़े दाने न रह जाएं और आपको नरम आटा जैसी स्थिरता न मिल जाए।
  • इसे लगभग 10 मिनट के लिए गूंथ लें। फिर इसकी छोटी-छोटी बॉल्‍स बनाकर एक तरफ ढककर रख दें।
  • एक बर्तन में 5 कप पानी डालकर अच्‍छी तरह से गर्म करें और इसमें 2 कप चीनी डालें। चीनी को पूरी तरह से घुलने दें। फिर इसमें इलायची डालें और चाशनी में उबाल आने दें
  • चाशनी में उबाल आने पर 1/2 छोटी चम्मच केवड़ा या रोज वॉटर डालकर अच्छी तरह मिला लें। आंच को मीडियम ही रखें और धीरे से छैना के बॉल्‍स इसमें डालें।
  • इसे मीडियम आंच पर 10 मिनट तक उबलने दें
  • इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि रसगुल्ले सभी तरफ से समान रूप से पक जाएं। 10 मिनट बाद रसगुल्ले साइज में काफी बड़े हो जाएंगे। आंच धीमी कर दें और इसे 10 मिनट तक उबलने दें।
  • आपके टेस्‍टी और स्‍पंजी रसगुल्ले बनकर तैयार हैं, गैस बंद कर दें और रसगुल्लों को कमरे के तापमान पर आने तक ठंडा कर लें। आप इसे ऐसे ही सर्व कर सकती हैं या आप इसे ठंडा करके सर्व कर सकती हैं। आप इन रसगुल्लों को करीब 1 हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं।
  • क्‍या आपने इस रेसिपी को ट्राई किया है? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और टेस्‍टी रेसिपीज जानने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

how to make rasgulla easy recipe inside

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।