Open Kitchen Sink के ये 5 लेटेस्ट डिजाइंस, सिपंल सी रसोई में लगा देंगे चार-चांद

Modern And Trendy Kitchen Sink: रसोई घर का दिल होती है और इसकी खूबसूरती बढ़ाने में सिंक अहम भूमिका निभाता है। पुराने समय के साधारण स्टील सिंक अब बीते दिनों की बात हो गए हैं। आज के दौर में सिंक केवल बर्तन धोने की जगह नहीं, बल्कि किचन के सबसे स्टाइलिश गैजेट्स में से एक बन गए हैं। अगर आप अपनी पुरानी या सिंपल सी दिखने वाली रसोई को एक मॉडर्न और हाई-टेक लुक देना चाहती हैं, तो सही सिंक का चुनाव आपके पूरे घर के इंटीरियर को बदल सकता है। आज इस लेख में हम आपको 5 ऐसे लेटेस्ट सिंक डिजाइंस (Sink Design For Open Kitchen) हैं, जो आपकी रसोई को किसी फाइव-स्टार होटल जैसा लुक देंगे।
नैनो ब्लैक वॉटरफॉल सिंक (Nano Black Waterfall Sink)

आज के समय नैनो ब्लैक वॉटरफॉल सिंक का सबसे हॉट ट्रेंड है। इसमें पानी झरने की तरह गिरता है, जो न केवल देखने में अद्भुत लगता है बल्कि सब्जियां और फल धोने में भी बहुत आसान होता है। इसमें डिजिटल तापमान डिस्प्ले और पुल-आउट टैप जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसकी हनीकॉम्ब टेक्सचर और मैट ब्लैक फिनिश किचन को एक 'फ्यूचरिस्टिक' वाइब देती है।
इसे भी पढ़ें- Modular Kitchen के लिए बेस्ट हैं Organiser के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मॉडर्न लुक के साथ मिलेगा फुल स्पेस
मॉडर्न क्वार्ट्ज स्टोन सिंक (Quartz Sinks)

अगर आप स्टील की खनखनाहट और दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो क्वार्ट्ज सिंक आपके लिए बेस्ट है। यह नेचुरल स्टोन और रेजिन के मिश्रण से बनता है। यह पूरी तरह से साउंड प्रूफ होता है और इस पर खरोंच नहीं पड़तीं। ये व्हाइट, ग्रे और ब्लैक जैसे सॉलिड कलर्स में आते हैं, जो ग्रेनाइट काउंटरटॉप के साथ मिलकर सीमलेस लुक देते हैं।
स्मार्ट वर्कस्टेशन सिंक (Workstation Sink)

अगर आप मल्टीटास्किंग काम करना पसंद करते हैं, तो स्मार्ट वर्कस्टेशन सिंक बेस्ट ऑप्शन है। यह सिंक उन लोगों के लिए है जो किचन में मल्टीटास्किंग पसंद करते हैं। इसके किनारों पर बने खास खांचों में कई एक्सेसरीज फिट हो जाती हैं। इसके साथ आपको चॉपिंग बोर्ड, ड्रेनिंग बास्केट और चाकू रखने की जगह सिंक के अंदर ही मिल जाती है। इससे आपका काउंटरटॉप गंदा नहीं होता और छोटी किचन में जगह की बचत होती है।
फार्महाउस या एप्रन-फ्रंट सिंक (Farmhouse Sink)

रॉयल और विंटेज लुक के लिए फार्महाउस सिंक आपके किचन के लिए बेस्ट है। इसका सामने वाला हिस्सा स्लैब से थोड़ा बाहर की तरफ निकला होता है। ये सिंक काफी गहरे और चौड़े होते हैं, जिससे बड़े कुकर या कड़ाही धोना बेहद आसान हो जाता है। व्हाइट सिरेमिक या रस्टिक कॉपर फिनिश में यह आपकी सिंपल किचन को विलेज-लक्जरी टच देता है।
इनविजिबल या हिडन सिंक (Invisible Sink)

मिनिमलिस्टिक डिजाइन पसंद करने वालों के लिए यह एक 'जादुई' विकल्प है। इसमें सिंक के ऊपर उसी मटेरियल का कवर होता है जिससे आपका स्लैब बना है। इसकी खास बात यह है कि जब काम खत्म हो जाए, तो आप सिंक को ढक सकते हैं। इससे आपकी पूरी किचन प्लेटफॉर्म एक फ्लैट टेबल जैसी दिखने लगती है। यह किचन को बहुत ही साफ-सुथरा, स्पेसियस और प्रीमियम दिखाता है।
इसे भी पढ़ें- Open Kitchen के लिए बेस्ट हैं Tiles की ये लेटेस्ट डिजाइंस, मिलेगा लग्जरी और क्लीन लुक
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।