Cleaning Tips: किचन के स्लैब पर लगे गंदे निशान हटाने के हैक्स जानें

Kitchen Platform Cleaning Hacks: घर के किसी भी गंदे हिस्से को साफ करना जरूरी है। फिर चाहे फ्रिज हो या स्लैब। खाना पकाते वक्त अक्सर हमारी स्लैब पर गंदे निशान लग जाते हैं। इसे साफ करने के लिए लोग तरह-तरह टिप्स अपनाते हैं, लेकिन बावजूद इसके स्लैब साफ नहीं होती है। आइए जानते हैं कुछ टिप्स, जिनकी मदद से आप गंदे से गंदे स्लैब को साफ कर सकते हैं।
1. गर्म पानी से स्लैब को कैसे साफ करें (How to Clean Kitchen Platform)

गर्म पानी की मदद की मदद से आप स्लैब को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस खाना पकाने के बाद पानी गर्म करना होगा। अब पानी में कपड़ा डीप करें और उससे स्लैब को साफ करें। रोजाना इस स्टेप को फॉलो करने से स्लैब पर अभी जिद्दी दाग जमा नहीं होंगे।
इसे भी पढ़ेंः किचन की हाइजीन का ऐसे रखें ख्याल, फॉलो करें ये टिप्स
2. स्लैब पर लगे दाग कैसे हटाएं (How to Clean Platform with Lemon)
नींबू की मदद से स्लैब पर लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाते हैं। इसके लिए आपको बस नींबू के रस को स्लैब पर डालना है। अब स्क्रब की मदद से स्लैब को रब करें। अगर दाग ना हटे तो आप हल्का सा पानी भी डाल सकते हैं। जिद्दी दाग इस ट्रिक से आसानी से हट जाते हैं।
3. बेकिंग सोडा की मदद से स्लैब कैसे साफ करें (Baking Soda for Cleaning)

बेकिंग सोडा और सिरका मिलाकर आप स्लैब को भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1 बाउल में गुनगुना पानी लेना है। अब इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और 2 चम्मच सिरका। इस लिक्विड को अच्छे से मिलाकर स्प्रे बोतल में डालें और स्लैब को अच्छे से साफ कर लें।
किचन स्लैब को किन चीजों से साफ ना करें
- किचन स्लैब को आप कभी भी लोहे वाले स्क्रब से साफ ना करें।
- बाथरूम क्लीनर और एसिडिक प्रोडक्ट्स को किचन स्लैब पर ना लगाएं।
- इसके अलावा नौकीली और धारदार चीज से भी स्लैब पर निशान रह जाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः किचन हमेशा रहेगा चमकता, अपनाएं दादी मां के ये देसी नुस्खे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।