Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

Open Kitchen के लिए बेस्ट हैं Tiles की ये लेटेस्ट डिजाइंस, मिलेगा लग्जरी और क्लीन लुक

Trendy Tiles Designs For Open Kitchen: अगर आप अपने ओपन किचन को मॉडर्न और क्लीन लुक देना चाहती हैं,तो टाइल्स बेस्ट ऑप्शन है। मार्केट में एक से बढ़कर एक डिजाइन वाली टाइल्स मौजूद हैं, जिसे लगाने से किचन केवल मॉड्यूलर लुक मिलता है बल्कि यह साफ-सुथरा दिखता है। हां हम आपके लिए ट्रेंडी टाइल्स डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-05-14, 09:51 IST
Tile designs for open kitchen

Kitchen Tile Designs: आजकल घरों में ओपन किचन काफी ट्रेंड में है। यह न केवल घर को बड़ा और खुला हुआ दिखाता है, बल्कि लिविंग रूम और डाइनिंग एरिया के साथ मिलकर एक लग्जरी अहसास भी देता है। साथ ही, दाग-धब्बे और चिकनाई को साफ करने में भी आसानी होती है। अब ऐसे में लोग वॉल पर पेंट करने के बजाय टाइल्स लगवाना पसंद करते हैं। इसके लिए वह मॉडर्न और लेटेस्ट डिजाइंस वाली टाइल्स लगवाते हैं क्योंकि यह हिस्सा ड्राइंग रूम से साफ नजर आता है, इसलिए इसकी टाइल्स का सेलेक्शन बहुत सोच-समझकर करना पड़ता है।

अगर आप भी अपने किचन में टाइल्स लगवाने का प्लान कर प्लान कर रही हैं, तो यहां हम आपके लिए ट्रेंडी टाइल्स डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके किचन को एक मॉड्यूलर लुक देने के साथ इसे मैनेज्ड रखने में भी मदद करती है। नीचे देखें ओपन किचन के लिए टाइल्स की कुछ बेहतरीन और लेटेस्ट डिजाइन्स दी गई हैं-

प्लेन टाइल्स डिजाइन फॉर ओपन किचन (Plane Tiles Design For Open Kitchen)

Plane Tiles Design For Open Kitchen

ओपन किचन के लिए प्लेन टाइल्स डिजाइन एक सदाबहार और मॉडर्न ऑप्शन है। यह किचन को साफ, व्यवस्थित और बड़ा दिखाने में मदद करता है। इसमें सफेद, बेज या हल्के ग्रे जैसे न्यूट्रल रंगों की बड़ी टाइल्स का उपयोग सबसे प्रभावी होता है, क्योंकि ये लिविंग एरिया के साथ आसानी से घुल-मिल जाती हैं। बिना किसी भारी पैटर्न के, ये टाइल्स रोशनी को बेहतर तरीके से रिफ्लेक्ट करती हैं।

फूल और पत्ती डिजाइन वाली टाइल्स (Flower And Leaf Design Tiles)

flower leave design tiles

ओपन किचन के लिए फूल और पत्ती डिजाइन वाली टाइल्स आपके घर को नेचुरल और फ्रेश लुक देती हैं। पेस्टल रंगों और फ्लोरल पैटर्न वाली टाइल्स न केवल दीवारों को आकर्षक बनाती हैं, बल्कि स्पेस को बड़ा और खुला हुआ भी दिखाती हैं। इन्हें 'बैकस्प्लैश' पर लगाकर आप किचन को एक क्लासी और मॉडर्न टच दे सकते हैं।

फूड प्रिंट टाइल्स डिजाइन (Food Print Tiles Design For Open Kitchen)

Food Print Tiles Design For Open Kitchen

किचन और डाइनिंग एरिया के लिए फूड प्रिंट टाइल्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। इन टाइल्स पर फलों, सब्जियों, कॉफी बीन्स या मसालों के रंगीन और हाई-डेफिनिशन चित्र बने होते हैं, जो दीवारों को एक मॉडर्न और 'फ्रेश' लुक देते हैं।

फ्लोरल टाइल्स डिजाइन (Floral Tiles For Open Kitchen) 

floral tiles design

किचन को एक ताजगी भरा और जीवंत लुक देती हैं। आजकल पेस्टल रंगों वाले फ्लोरल प्रिंट्स काफी ट्रेंड में हैं, जो सफेद या क्रीम कैबिनेट के साथ बेहतरीन जंचते हैं। आप इन्हें पूरे बैकस्प्लैश पर लगाने के बजाय 'एक्सेंट वॉल' की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। यह डिजाइन किचन में एक विंटेज और आर्टिस्टिक लुक देता है।  

व्हाइट एंड ब्लैक टेक्सचर टाइल्स (Black And White Texture Tiles For Kitchen)

आप ओपन किचन में इस तस्वीर में नजर आने वाली टाइल्स डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। व्हाइट एंड ब्लैक कलर का ये टेक्सचर आपकी किचन कोऔर अट्रैक्टिव बनाएगा।

inside (6)

मोरक्कन और पैटर्न वाली टाइल्स (Moroccan Tiles For Kitchen)

Moroccan Tiles For Kitchen design

अगर आप अपने ओपन किचन को एक आर्टिस्टिक और विंटेज लुक देना चाहती हैं, तो मोरक्कन टाइल्स बेस्ट हैं। इन पर सुंदर ज्यामितीय डिजाइन और रंगीन पैटर्न होते हैं। इन्हें अक्सर सिंक और चूल्हे के पीछे वाली दीवार पर लगाया जाता है। यह पूरे लिविंग एरिया में आकर्षण का केंद्र बनती हैं और सिंपल किचन को भी जानदार बना देती हैं।

इसे भी पढ़ें- Open Kitchen के बेस्ट हैं Wall Panel के ये ट्रेंडी डिजाइंस, बदल जाएगा पूरा इंटीरियर

सबवे टाइल्स (Subway Tiles For Kitchen)

Subway Tiles For Kitchen

मॉडर्न और क्लीन लुक के लिए सबवे टाइल्स सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। ये आयताकार छोटी टाइल्स होती हैं जो आमतौर पर सफेद या हल्के पेस्टल रंगों में आती हैं। इन्हें लगाने से किचन बहुत व्यवस्थित और चमकदार दिखता है। अगर आप सफेद टाइल्स के साथ डार्क ग्राउट का इस्तेमाल करती हैं, तो यह आपके किचन को एक क्लासी कंट्रास्ट देता है।

मार्बल फिनिश टाइल्स (Marble Finish Tiles For Kitchen)

Marble Finish Tiles For Kitchen

अगर आप अपने ओपन किचन को रॉयल और प्रीमियम लुक देना चाहती हैं, तो मार्बल फिनिश वाली बड़ी टाइल्स चुनें। ये असली संगमरमर जैसी दिखती हैं लेकिन इनकी देखभाल करना कहीं ज्यादा आसान होता है। सफेद मार्बल पर ग्रे या गोल्डन नसों वाली टाइल्स ओपन किचन को एक फैला हुआ और बड़ा लुक देती हैं, जो लिविंग रूम के साथ बेहतरीन तरीके से मेल खाती हैं।

हेक्सागोनल टाइल्स (Hexagonal Tiles For Kitchen)

Hexagonal Tiles For Kitchen

पुराने वर्गाकार टाइल्स से हटकर कुछ नया करना चाहते हैं, तो हेक्सागोनल टाइल्स चुनें। यह डिजाइन आजकल इंटीरियर डेकोरेटर्स की पहली पसंद है। इसे आप किचन की दीवार पर हनीकॉम्ब पैटर्न में लगा सकती हैं। यह आपके ओपन किचन को एक यूनिक और मॉडर्न पहचान देता है, जो दूर से ही बेहद स्टाइलिश नजर आता है।

वुडन फिनिश टाइल्स (Wooden Finish Tiles For Kitchen)

Wooden Finish Tiles For Kitchen

ओपन किचन के फर्श के लिए वुडन फिनिश टाइल्स बेस्ट है। चूंकि ओपन किचन अक्सर डाइनिंग रूम से जुड़ा होता है, इसलिए लकड़ी जैसी दिखने वाली टाइल्स पूरे घर को वॉर्म लुक देती हैं। ये असली लकड़ी की तुलना में पानी और तेल के दागों को आसानी से साफ हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें- Open Kitchen के लिए परफेक्ट हैं ये Utensils Stand, स्टोरेज के साथ देंगे स्टाइलिश लुक

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-pinterest, amazon


FAQ
ओपन किचन के लिए सबसे बेस्ट टाइल डिजाइन कौन सा है?
ओपन किचन के लिए लार्ज फॉर्मेट टाइल्स (Large Format Tiles) और मार्बल फिनिश (Marble Finish) सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।