Baking Hacks: बेकिंग करते समय होती है परेशानी तो पंकज भदौरिया के ये 5 हैक्स दिलाएंगे आराम 

अगर आप चाहती हैं कि आपको घर पर केक बनाते समय या फिर ओवन चलाते वक्त कोई परेशानी ना हो, तो आपके ये हैक्स काम आ सकते हैं।  
Updated:- 2022-07-12, 12:17 IST
 important baking hacks for women in hindi

किचन का काम कई बार बहुत ज्यादा हो जाता है। इसलिए महिलाएं जल्दी काम करने की वजह से ओवन का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, बेकिंग करना हर महिला के लिए आसान नहीं है क्योंकि ओवन में चीजें बेक करने के लिए नॉलेज का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि कई बार ओवन में खाना जल जाता है, तो कई बार खाना कच्चा रह जाता है।

लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि आज हम आपके साथ शेफ पंकज भदौरिया के आसान टिप्स साझा कर रहे हैं, जो आपके बेकिंग का काम जल्दी और परफेक्टली करने के लिए काम आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही 5 हैक्स के बारे में।

इंग्रेडिएंट्स को हमेशा रूम टेंपरेचर पर रखें

Chef Pankaj Bhadouria Baking hacks

जब भी आप कुछ बेक करने के लिए जाएं, तो फ्रिज से निकले हुए इंग्रेडिएंट्स इस्तेमाल न करें। इससे आपका खाना ओवन में टाइम के हिसाब से परफेक्टली नहीं बन पाएगा। इसलिए इंग्रेडिएंट्स को हमेशा रूम टेंपरेचर पर रखकर ही इस्तेमाल करें क्योंकि ऐसा करने से आपका खाना न जलेगा और न ही कच्चा रहेगा। (मसालों को स्टोर करने के टिप्स)

इसे ज़रूर पढ़ें-इन बेकिंग टिप्स को अपनाकर घर पर भी बनेगा परफेक्ट केक

इंग्रेडिएंट्स को सही मात्रा में नापकर डालें

कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं जल्दबाजी में मसाले, समान अधिक मात्रा में इस्तेमाल कर लेती हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है क्योंकि इससे आपके खाने का स्वाद खराब हो सकता है। इसलिए जब भी आप बेक करने के लिए समान निकालें तो इसे किसी चम्मच के हिसाब से ही इस्तेमाल करें।

ओवन को प्रीहीट करें

baking hacks by chef pankaj

बेकिंग के दौरान ओवन का सही तापमान होना बेहद जरूरी होता है। इसलिए आप केक से लेकर सब्जी बनाने तक, पहले ओवन को प्रीहीट करना है। इससे न सिर्फ आपका समय बचेगा बल्कि आपका फूड बिल्कुल परफेक्ट भी बनेगा। आप तापमान को सब्जी के हिसाब से प्रीहीट करने के लिए रख सकते हैं।

सामान को पहले से तैयार करके रखें

आप जल्दी खाना बनाना चाहती हैं या फिर आप चाहती हैं कि आपको बेकिंग करते वक्त कोई परेशानी न हो, तो आप सामान को पहले ही तैयार करके रख लें जैसे- अगर आप ओवन में केक बना रही हैं तो आप बेकिंग ट्रे को पहले तैयार करके रख लें या इसपर बटर पेपर लगा लें। ऐसा करने से आपको परेशानी नहीं होगी। (कुकीज़ बना रही हों या केक, फॉलो करें ये ईज़ी बेकिंग टिप्स)

इंग्रेडिएंट्स ओवर मिक्स न करें

Easy Baking hacks

आप कुछ भी बेक कर रही हैं तो बैटर को कभी भी ओवर मिक्स न करें। क्योंकि ऐसा करने से बैटर ज्यादा स्मूथ हो जाएगा। साथ ही, आप जो भी इंग्रीडिएंट्स इस्तेमाल कर रही हैं, तो आप रखी हुई चीजें इस्तेमाल न करें। आप हमेशा फ्रेश इंग्रेडिएंट्स का ही इस्तेमाल करें। अगर आप बैटर वाला कुछ बना रही हैं, तो इसे ज्यादा देर न रखें।

इसे ज़रूर पढ़ें-किचन का काम करने में होती है थकान तो ये 10 हैक्स दिलाएंगे आराम

उम्मीद है कि ये हैक्स आपके बेकिंग करते समय बहुत काम आएंगे। अगर आपको लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।