शेजवान सॉस को बाजार से क्यों लाना, घर पर मिनटों पर ऐसे बनाएं

नूडल्स, मोमोज, बर्गर, और पास्ता के साथ एक आधी एक्स्ट्रा सॉस न हो तो मजा ही नहीं। कई लोग विनेगर, सोया सॉस और चिली सॉस साथ में सर्व करते हैं। वहीं, कुछ लोग इसके साथ शेजवान सॉस भी सर्व करते हैं। शेजवान सॉस का काफी यूनिक फ्लेवर होता है। यह हॉट और स्पाइसी सॉस है जिसे तीखे इंग्रीडिएंट्स के साथ सर्व किया जाता है।
आप इसे फिर नूडल्स में डालें या फ्राइड राइस और ग्रिल चिकन में। आप इसे पकोड़े के साथ कॉन्डिमेंट की तरह भी सर्व कर सकते हैं। सैंडविच या वड़ा में लगा सकते हैं। इतना ही नहीं, इसे मैरिनेशन के तौर पर भी सर्व किया जाता है। आइए आज आपको इसे बनाने का तरीका और अन्य टिप्स बताएं।
क्या होता है शेजवान सॉस?
शेजवान सॉस इंडो चाइनीज कॉन्डिमेंट है, जिसे लाल मिर्च लहसुन, सोया सॉस, विनेगर और सिचुअन पेपर्स के साथ बनाया जाता है। इसे शेजवान चटनी भी कहते हैं। इसे बनाने के लिए जिन मिर्चों का इस्तेमाल होता है, उसे सिचुअन पेपर्स कहते हैं, इसलिए इसे शेजवान कहा जाता है।
सिचुअन पेपर्स सिचुअन कुजीन में बहुत ज्यादा लोकप्रिय होती है। इसी से सॉस और चटनी भी बनती है। यह सिचुअन खाने में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख सामग्री है। इसका फ्लेवर सिट्रसी होता है और सॉस की महक थोड़ी पंजेंट होती है।
हालांकि, अगर आपके पास यह मिर्च नहीं है तो काली मिर्च का इस्तेमाल करके इसे बनाया जा सकता है, लेकिन उसमें फ्लेवर की थोड़ी कमी होगी।
इसे भी पढ़ें: दुनियाभर में इन सॉस से खाने को बनाया जाता है डिलिशियस
शेजवान सॉस का स्वाद कैसा होता है?
जैसा कि हमने बताया चीनी और तीखी मिर्चों के कारण सॉस में अच्छी मिठास और तीखापन तो होता ही है। यह एक मसालेदार और रिच कॉन्डिमेंड होता है। कुछ लोग इसे थिक करने के लिए इसमें कॉर्नस्टार्च (क्या होता है कॉर्न स्टार्च) भी मिलाते हैं, जिसके कारण इसका टेक्सचर थिक हो जाता है। इसके अलावा, सोया सॉस होने के कारण इसमें थोड़ा-सा नमकीनपना भी होता है।
शेजवान सॉस में इस्तेमाल होने वाली सामग्री-
- 1 कप कम स्पाइसी कश्मीरी मिर्च
- 1 कप पानी
- 1/4 कप ऑयल
- 2 बड़े चम्मच लहसुन
- 1 बड़ा चम्मच अदरक
- 8-9 सिचुअन पेपरकॉन
- 3 बड़े चम्मच प्याज
- 1/2 कप वॉटर
- 1.5 बड़ा चम्मच शुगर
- 3/4 छोटा चम्मच नमक
- 3/4 बड़ा चम्मच विनेगर
- 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 2 बड़े चम्मच टमाटर सॉस
शेजवान सॉस बनाने का तरीका-
- एक कटोरे में गर्म पानी डालें और उसमें लाल मिर्च डालकर उन्हें 30 मिनट के लिए भिगोने के लिए छोड़ दें।
- अब प्याज, अदरक और गार्लिक को बारीक काटकर अलग कर लें। 30 मिनट बाद, एक ब्लेंडर जार में लाल मिर्च डालकर उसका पेस्ट बना लें।
- इसके बाद एक पैन को गर्म करें और उसमें लहसुन, अदर और सिचुअन पेपर डालकर 2 मिनट तक भून लें।
- अब इसमें प्याज डालकर फ्राई करें। प्याज को तब तक भूनें, जब तक यह ट्रांसपेरेंट न हो जाए। ध्यान रखें कि अदरक और लहसुन को सुनहरा न होने दें। बस ट्रांसलूसेंट होने दें।
- अब इसमें चिली पेस्ट, शुगर, सॉल्ट और पेपर पाउडर डालकर 2 मिनट तक स्टिर करें। इसमें आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसे ढककर मीडियम आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं।
- जब इसमें से तेल अलग होने लगे, तो इसमें सोया सॉस और विनेगर डालकर मिक्स करें। 1-2 मिनट पकाने के बाद इसमें टमाटर का सॉस डालकर फिर 2 मिनट पकाएं। आंच को बंद कर दें।
- इसे ठंडा होने दें और फिर गिलास जार में डालकर इसे रेफ्रिजरेट करें।
इसे भी पढ़ें: एक नहीं बल्कि 3 तरह से बनाएं होममेड सॉस, चटनी की नहीं पड़ेगी जरूरत
शेजवान सॉस को स्टोर करने के टिप्स-
- इसमें फ्रेश सिचुअन चिली पेपर्स का ही इस्तेमाल करें। खराब मिर्ची या बासी मिर्ची फ्लेवर को खराब करेगा।
- इसमें चीनी का इस्तेमाल करते वक्त ब्राउन शुगर मिलाएं। इससे फ्लेवरा में इजाफा होगा।
- सॉस को गिलास के जार में ही स्टोर करें। प्लास्टिक में इसका प्लेवर खराब हो सकता है।
- जार एयरटाइट होना चाहिए। साथ ही शेजवान सॉस को हमेशा फ्रिज में रखें। इसे हीट के आसपास रखने से बचें।
अब आप भी इन तरीकों से घर पर शेजवान सॉस बना सकते हैं। इसे स्टोर करके रखें और जब मन करे डिप, मैरिनेशन या साइड डिश की तरह इसका मजा लें। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।