Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

मॉनसून में बनाएं ये 4 तरह के यूनिक क्रिस्पी पकौड़े

मॉनसून के मौसम में गरमा-गम पकौड़े और चाय अगर मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। आज के इस लेख में हम आपको 4 ऐसे यूनिक पकौड़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बनाकर आप इस मौसम के मजे को दोगुना कर सकती हैं।
Updated:- 2026-06-12, 14:52 IST
easy pakora recipes

Monsoon Pakora Recipe: बारिश की बूंदें, ठंडी-ठंडी हवा और खिड़की के पास बैठकर गरमा-गरम चाय की चुस्की लेना हर किसी को पसंद होता है। अब ऐसे में लोग मॉनसून आते ही अलग-अलग तरीके की पकौड़ी बनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस मॉनसून अपने शाम के नाश्ते को थोड़ा स्पेशल और दिलचस्प बनाना चाहती हैं, तो साधारण पकौड़ों के बजाय नए और अलग तरीके के पकौड़े बना सकती हैं। आज हम आपको 4 ऐसे क्रिस्पी पकौड़ों की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो स्वाद में लाजवाब तो हैं ही, साथ ही इन्हें बनाना भी बेहद आसान है।

इन यूनिक पकौड़ों का कुरकुरा स्वाद आपके पूरे परिवार का दिल जीत लेगा और आपकी मॉनसून की शाम को और भी मजेदार बना देगा। चलिए फिर देर किस बात की नीचे लेख में पढ़ें इन पकौड़ों को बनाने की रेसिपी-

नूडल्स पकौड़ा (Noodles Pakoda)

नूडल्स खाना हर किसी को पसंद होता है, तो क्यों न इस बार इसके पकौड़े बनाकर ट्राई किए जाएं। इसके लिए नीचे पढ़ें इसे बनाने का तरीका-

Noodles Pakora

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैगी को बिना मसाला डाले सादा उबाल लें और छानकर ठंडा कर लें।
  • अब बर्तन में उबले हुए नूडल्स लें।
  • फिर उसमें बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, थोड़ा सा बेसन, चावल का आटा और मसाला डालें।
  • स्वादानुसार हल्का सा नमक और हरा धनिया मिलाकर मिक्सर को तैयार कर लें।
  • अब इसके छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर गरम तेल में गोल्डन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।

कॉर्न एंड चीज बॉल्स पकौड़ा (Corn and Cheese Pakoda)

बारिश के मौसम में कॉर्न हर जगह मिलता है। इस बार भुट्टे से एक बेहतरीन चीज-लोडेड पकौड़ा ट्राई कर सकती हैं। नीचे पढ़ें रेसिपी-

Corn and Cheese Pakora

  • इसके लिए उबले हुए कॉर्न के दानों को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
  • अब इसमें उबला और मैश किया हुआ आलू, बारीक कटा प्याज, थोड़ी सी सूजी, नमक मिलाएं।
  • फिर काली मिर्च पाउडर और चिली फ्लेक्स मिलाएं।
  • इस मिक्चर की छोटी-छोटी टिक्की या बॉल्स बनाएं और उनके बिल्कुल बीच में चीज का एक छोटा टुकड़ा भरकर अच्छे से बंद कर दें।
  • अब इसे ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर गरमा-गरम तेल में तलें।
  • आप जब इसे तोड़ेंगे, तो पिघला हुआ चीज मुंह में पानी ला देगा।

इसे भी पढ़ें- Cooking Tips: अब मूंग दाल के पकौड़े बनेंगे एक्स्ट्रा क्र‍िस्‍पी और नॉन-ऑयली, बस अपनाएं मास्‍टर शेफ का ये तरीका

कुरकुरे पत्तागोभी और स्प्रिंग अनियन पकौड़े (Cabbage & Spring Onion Pakoda)

अगर आप चाइनीज और इंडियन स्वाद का कॉम्बो चाहती हैं, तो कुरकुरे पत्तागोभी और स्प्रिंग अनियन पकौड़े आपके लिए बेस्ट है। नीचे पढ़ें बनाने का तरीका-

Cabbage & Spring Onion Pakoda

  • कुरकुरे पत्तागोभी और स्प्रिंग अनियन पकौड़े बनाने के लिए पत्तागोभी को बिल्कुल बारीक और लंबा काट लें।
  • इसके बाद हरा प्याज काट लें। फिर मिक्सिंग बाउल में दोनों सब्जियां लें।
  • फिर उसमें थोड़ा सा अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, बेसन और थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर डालें।
  • इसमें पानी बहुत कम डालें क्योंकि पत्तागोभी खुद पानी छोड़ती है।
  • इस गाढ़े बैटर से रफ शेप के पकौड़े बनाकर तेज आंच पर तलें।
  • कॉर्नफ्लोर की वजह से ये पकौड़े बहुत लंबे समय तक कुरकुरे बने रहते हैं।

ब्रेड-पनीर स्टफ्ड रिंग पकौड़ा (Bread Paneer Ring Pakoda)

साधारण ब्रेड पकौड़े से बोर हो चुके हैं, तो इस बार रिंग स्टाइल पकौड़ा ट्राई करें। नीचे पढ़ें-

Bread Paneer Ring Pakoda

  • इसे बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस को किसी कटोरी या कटर की मदद से गोल आकार में काट लें।
  • फिर उसके बीच में एक छोटा ढक्कन रखकर रिंग शेप दे दें।
  • अब पनीर को कद्दूकस करके उसमें हरी चटनी, चाट मसाला और नमक मिलाकर एक स्टफिंग तैयार करें।
  • इस स्टफिंग को ब्रेड की रिंग्स पर हल्के हाथों से लगाएं।
  • अब बेसन, अजवाइन, हल्दी और नमक का एक गाढ़ा घोल तैयार करें।
  • इन ब्रेड रिंग्स को बेसन के घोल में डुबोकर तुरंत गरम तेल में फ्राई कर लें।
  • दिखने में यह जितना फैंसी लगता है, खाने में उतना ही लाजवाब होता है।

इसे भी पढ़ें- Rice Breakfast Recipes: कच्चे चावल को मिक्सी में पीसकर मिनटों में बनाएं ये 3 लाजवाब रेसिपीज, Sunday की सुबह नाश्ते में बना सकती हैं आप

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।