Cooking Tips: अब मूंग दाल के पकौड़े बनेंगे एक्स्ट्रा क्रिस्पी और नॉन-ऑयली, बस अपनाएं मास्टर शेफ का ये तरीका

हमारे यहां भारतीय घरों में लोगों को चाय पीने का बड़ा शौक होता है। बिना चाय के तो मानो दिन की शुरुआत ही नहीं होती है। सुबह तो हम पूड़ी पराठे या सैंडविच के साथ चाय ले लेते हैं, लेकिन Evening Tea के साथ कुछ क्रिस्पी खाने का मन करता है। ऐसे में पकौड़ों से बेहतर तो कुछ हो ही नहीं सकता है। हम में से शायद ही कोई ऐसा होगा जिन्हें पकौड़े नहीं पसंद आते होंगे।
आमतौर पर जब पकौड़ों की बात होती है तो लोगों के मन में प्याज, आलू, लौकी या केले के पकौड़ों का ही ख्याल आता है। चाय के साथ मूंग दाल के पकौड़े भी काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि ये पकौड़े क्रिस्पी नहीं बनते और तेल भी पी जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो हम आपको मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के बताए हुए कुछ टिप्स बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1777460224458.jpg)
बैटर को अच्छे से फेंट लें
पकौड़े बनाने का सबसे पहला और जरूरी स्टेप है बैटर को अच्छे से तैयार करना। जब आप दाल पीसें तो उसके बाद बैटर को अच्छी तरह से फेंट लें। जब बैटर हल्का और फूला हुआ लगे, तो समझें कि एकदम सही है। आप पानी में बैटर डालकर भी चेक कर सकती हैं। इसके लिए थोड़े से बैटर को पानी में डालें। अगर वो ऊपर तैरने लगे, तो बैटर सही है। इससे पकौड़े अंदर से सॉफ्ट बनते हैं।
यह भी पढ़ें- बचे हुए चावल में उबले आलू मिलाकर बनाएं ये 2 टेस्टी डिशेज, जुबान पर चढ़ जाएगा स्वाद
थोड़ा सा चावल का आटा मिलाएं
अगर आप चाहती हैं कि पकौड़े बाहर से एकदम क्रिस्पी बनें, तो ये ट्रिक जरूर अपनाएं। बैटर में एक से दो चम्मच चावल का आटा मिला दें। ये तरीका तो मेरी मम्मी भी अपनाती हैं। इससे पकौड़ों की बाहरी लेकर क्रिस्पी बनती है और क्रंच भी ज्यादा देर तक बना रहता है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- राम लड्डू अब बनेंगे ज्यादा कुरकुरे और कम ऑयली, ये 5 हैक्स आजमाएं
एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें
बैटर में एक चुटकी आप बेकिंग सोडा भी डाल सकती हैं। इससे पकौड़े फूल जाते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा मात्रा में न डालें। वरना स्वाद खराब हो जाएगा।
-1777460235376.jpg)
बैटर में डाल दें थोड़ा सा गर्म तेल
ये एक बहुत काम की ट्रिक है। आमतौर पर लोग ऐसा नहीं करते हैं, लेकिन अगर आप बैटर में 1 से 2 चम्मच गरम तेल डाल देंगी तो इससे भी पकौड़े एक्स्ट्रा क्रिस्पी बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें- पालक-अरबी नहीं, पोई के पत्ते से बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी पकौड़े, खाने के बाद हर कोई पूछेगा रेसिपी
सही तरीके से तलना भी सबसे जरूरी
कई लोग ठंडे तेल में ही पकौड़े तलने लगते हैं। इससे ये तेल सोख लेते हैं। ध्यान रहे कि पकौड़ों को बनाने में तेल का मीडियम हाई फ्लेम पर गर्म होना बहुत जरूरी है। सबसे पहले तेल को अच्छे से गर्म करें। अब जैसे ही पकौड़े डालें तो आंच थोड़ी कम कर दें। इससे तेल अंदर नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें- Sanai Ke Phool Ke Pakode Recipe: रस्सी बनाने वाले सनई के पेड़ के फूल से बनते हैं पकौड़े, आप भी ट्राई करें रेसिपी
तो अगर आप भी ऊपर बताए गए टिप्स अपनाएंगी, तो मूंग दाल के पकौड़े एक्स्ट्रा क्रिस्पी बनेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।