Rice Breakfast Recipes: कच्चे चावल को मिक्सी में पीसकर मिनटों में बनाएं ये 3 लाजवाब रेसिपीज, Sunday की सुबह नाश्ते में बना सकती हैं आप

रविवार के दिन ब्रेकफास्ट में क्या बनेगा? ये सवाल केवल बच्चों का नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों का होता है। सुबह-सुबह देर उठने के बाद नाश्ते में कुछ टेस्टी मिल जाए, तो इससे अच्छी और क्या बात होगी। ऐसे में महिलाओं के लिए एक अलग और टेस्टी नाश्ता बनाना एक बड़ा चुनौती वाला लगता है। ऐसी चीज, जो घर में रखी चीज से आसानी से बन जाए और आपको पैसे खर्च न करने पड़े। ऐसी डिश के लिए आप चावल का इस्तेमाल कर सकती हैं। कच्चे चावल को पीसकर आप इतनी तरह की डिश बना लेंगी कि दिल खुश हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चावल की अलग-अलग रेसिपी बताएंगे।
चीला बनाएं
जरूरी नहीं है कि चावल को रात भर भिगोने के बाद ही चीला बनाया जा सकता है। आप कच्चे चावल को सीधा पीसकर भी इससे चीला बना सकती हैं। इसके लिए आपको चावल को 5 से 10 मिनट के लिए पानी में छोड़ना है, फिर पानी के साथ ही इसे मिक्सी में पीस लें। ध्यान रखें कि पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए, इसलिए पानी की मात्रा ज्यादा न करें। आप चाहें, तो इसमें हल्का आटा भी मिला सकती हैं। जिससे चीला बनाना और भी आसान हो जाएगा। इसे आप टमाटर या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें यह बेहद स्वादिष्ट लगेगा। आप पेस्ट में हरी मिर्च, प्याज, धनिया और सब्जियां डालकर उतत्पम भी बना सकती हैं।
चावल के कुरकुरे पकोड़े
घर में अगर सब कुछ तला हुआ खाना चाहते हैं, तो पकौड़े बना सकती हैं। इसके लिए आपको चावल को मिक्सी में पीसना है। चावल पीसने के बाद इसे एक बर्तन में निकाल लें। अब आलू उबाल लें और एक तरफ पतले पतले प्याज काट लें। जिस तरह पकोड़ें बनाती हैं, ठीक उसी तरह सभी मसालें डालें और बेसन के साछ चावल के आटे का भी यूज करें। इससे आप छोटे-छोटे पकड़ों बनाएं, यह खाने में बेहद स्वाद लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- बची हुई नारियल चटनी से बनाएं स्वादिष्ट मसाला भिंडी, जानें आसान रेसिपी

चावल की पूरी
आजकल लोग चावल की पूरियां भी काफी पसंद करने लगे हैं। इसके लिए आपको चावल को अच्छे से बारीक पीसना है। पीसने के बाद इसका आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा बहुत ज्यादा टाइट नहीं करना। आप गूंथते हुए हल्का तेल भी मिलाएं। अब एक तरफ आलू की सब्जी बना लें। सब्जी तैयार होने के बाद गर्मागर्म पूरियां तलकर साथ में खाने को दे, यह स्वाद में बेहद टेस्टी लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- पकौड़े तलने के बाद बच जाता है बेसन का घोल? फेंकें नहीं, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और नई रेसिपीज
इसके अलावा आप चावल के कटलेट,चावल की नमकीन मठरी, चावल के अप्पे, चावल के क्रिस्पी स्टिक और मीठा मालपुआ भी बना सकती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-magnifc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।