वेडिंग एनिवर्सरी चाहे पहली हो या 10वीं, कपल्स के लिए यह दिन हर बार खास होता है। क्योंकि, इस दिन उन्होंने अपने पार्टनर के साथ एक नए रिश्ते की शुरुआत की थी। कई लोग इस खास मौके पर अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। वह पूरे साल कहीं घूमने नहीं जाते, क्योंकि वह इस खास दिन का इंतजार करते हैं। इस समय बजट में घूमने का प्लान बना रहे लोग अच्छी जगहें तलाश कर रहे हैं। बारिश का मौसम सुहाना होता है और इसमें पहाड़ी जगहें और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। इसलिए कपल्स सस्ती पहाड़ी जगह ढूंढ रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ सस्ती पहाड़ी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
उत्तराखंड में सस्ती पहाड़ी जगहें
मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल, औली, रानीखेत, और लैंसडाउन ये 6 ऐसी जगहें हैं, जहां 2 लोग 15 हजार के अंदर घूम कर आ सकते हैं। यहां पहुंचने का खर्च भी ज्यादा नहीं आएगा और होटल भी सस्ते हैं। बारिश के मौसम में यहां पहुंचने के लिए आपको ज्यादा ट्रैवल भी नहीं करना पड़ेगाा। इसलिए अगर आप घूमने का प्लान बना रही हैं, तो इनमें से किसी भी एक जगह का सिलेक्शन कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के इस अनोखे और अद्भुत गांव को एक्सप्लोर किया आपने? खूबसूरती देख झूम उठेंगे
हिमाचल प्रदेश में सस्ती पहाड़ी जगहें
अगर आपको बजट में ट्रिप प्लान करना है, तो ज्यादा ऊंचाई वाली जगह पर जाने से बचें। यहां आपके लिए कम खर्च में घूमना आसान है। आप शिमला, कसौली और नग्गर घूमने जा सकती हैं। यहां आप कम खर्च में घूमकर आ सकती हैं। यह सभी जगहें खूबसूरत हैं और यहां पहुंचने का साधन भी आपको सस्ता पड़ेगा। ध्यान रखें कि स्पीति घाटी, काजा, मनाली, सांगला और किन्नौर वाली जगहों पर आपको घूमना महंगा पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें:धरती पर स्वर्ग हैं देश के ये खूबसूरत हिल स्टेशन्स, रिटायरमेंट के बाद अपनों के साथ बसने का करेगा मन
महाराष्ट्र में सस्ती पहाड़ी जगहें
महाराष्ट्र वालों के लिए अच्छा है कि वह आराम से 10 हजार में आस-पास की सस्ती पहाड़ी जगहों पर वेडिंग एनिवर्सरी मनाने जा सकते हैं। इसमें माथेरान, लोनावाला, खंडाला और कर्जत ऐसी जगहें हैं, जो आपको पसंद आएंगी। बारिश के समय में यहां पर्यटकों की ज्यादा भीड़ होती है। इसलिए, यहां चहल-पहल अच्छी होती है। यहां पूरे परिवार के साथ भी आप 1 दिन का ट्रिप प्लान कर सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों