इन 10 टिप्स को अपनाएं और भोजन के स्वाद को बढ़ाएं, खाने वाले चाटते रह जाएंगे उंगलियां

खाने का स्वाद अच्छा हो यह भला कौन नहीं चाहता है, आप यदि अपने खाने को छोटी-छोटी चीजों से स्वादिष्ट बनाना चाहती है, तो इन 10 टिप्स को जानें और अगली बार गरमा-गरम स्वादिष्ट खाना परोसें। यह दस टिप्स बहुत आसान है, जिसे आप खाना बनाते वक्त आजामाएं और भोजन का स्वाद बढ़ाएं।
पराठे में डालें आलू
पराठे बनाते वक्त आटा में थोड़ा उबला हुआ आलू मसलकर डाल दें, इससे नॉर्मल पराठा भी कुरकुरा और टेस्टी बनेगा। इसके अलावा आप तेल और घी के बजाए मक्खन लगाकर सेंक लें।
सब्जी के लिए ग्रेवी बनाते वक्त डालें सत्तू पाउडर
किसी भी सब्जी के लिए ग्रेवी बना रहे हैं, तो उसमें सत्तू के आटे को पानी में घोल कर मिलाएं। इससे ग्रेवी गाढ़ी भी होगी और स्वाद भी अच्छा आएगा।
इसे भी पढ़ें: किचन की 10 मिनट वाली ये ट्रिक्स करेंगी पूरे साल आपके काम को आसान
कुरकुरे पकोड़े में डालें ये दो चीज
पकौड़े को क्रिस्पी बनाने के लिए मिश्रण में खौलता हुआ तेल, हींग और अरारोट पाउडर डालें। इससे कुरकुरा और क्रिस्पी पकोड़ा तैयार होगा, साथ ही पकौड़े परोसते वक्त जीरा पाउडर और चाट मसाला भी छिड़कें।
टिफिन पैक करते वक्त डालें ये चार चीज
किसी के लिए जब टिफिन पैक कर रहे हैं तो दाल और सब्जी के ऊपर चॉप अदरक, धनिया, पुदीना और गरम मसाला छिड़क कर डिब्बा बंद करें। इन चार चीजों को गरमा गरम खाना में डालकर पैक करने से खाने का स्वाद बढ़ जाएगा।
खस्ता पूरियां बनाने के लिए ऐसे गूंथे आटा
खस्ता और कुरकुरी पूरियां बनाने के लिए आटा में एक चम्मच घी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। अब इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। छोटी छोटी लोई लेकर तेल में डुबोकर बेल लें। बेलने के बाद तेल में तलकर कुरकुरी पूरियों का मजा लें।
इसे भी पढ़ें: Kitchen Hacks: ये तीन हैक्स आपको बनाएंगे 'किचन क्वीन', काम भी चुटकी में निपटेगा
चावल बनाते वक्त डालें ये चीजें
उबलते हुए चावल में थोड़ा नमक और नींबू का रस डालें। पानी निकालने के बाद एक चम्मच घी डालकर चावल को मिला लें। इससे चावल का स्वाद तो बढ़ेगा ही साथ ही यह खिला खिला भी बनेगा।
भिंडी का स्वाद बढ़ाएगी ये दो चीज
भिंडी का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें सत्तू का आटा, नींबू, नमक, जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें। इससे भिंड़ी एक दूसरे से चिपकेगी भी नहीं और स्वाद भी अच्छा लगेगा।
रायता को टेस्टी बनाने के लिए डालें ये 4 चीज
रायता को सुपर टेस्टी बनाती है उसमें डाली गई मसाला, आप रायता बनाने के बाद उसमें काला नमक, हींग पाउडर, जीरा पाउडर और रोस्ट किए हुए मेथी का पाउडर जरूर डालें।
खाना के साथ परोसे इंस्टेंट मिर्च का आचार
आप खाना के साथ दो मिर्च को बीच से काटकर तेल में तल लें या भून लें। अब इसमें नमक, नींबू और जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें। गरमा गरम चावल के साथ परोसें, खाने वाले 2 के बजाए चार खाकर जाएंगे।
इस चीज से लगाएं दाल का तड़का
सिंपल दाल में भी स्वाद लाएगी, करी पत्ता, लहसुन, लाल मिर्च और जीरा। तड़का लगाने वाले बर्तन में एक से दो चम्मच सरसों तेल डालकर जीरा, लहसुन, लाल मिर्च, करी पत्ता डालकर चटका लें। चटकाने के बाद दाल में डालकर ढक दें, स्वादिष्ट दाल तड़का तैयार है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।