भले ही आप आज तक केरल कभी नहीं गए हों, लेकिन यहां की खूबसूतरी के चर्चे आपने जरूर सुने होंगे। केरल दक्षिणी भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपने प्राकृतिक खूबसूरती का जीता जागता उदाहरण है। आंकड़े बताते हैं कि केरल का टूरिज्म देश के पहले पायदान में आने वाले राज्यों में से एक है। अगर आप अभी केरल नहीं गए हैं लेकिन अब यहां जाने का मूड बना रहे हैं तो उससे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि यहां घूमने के लिए सही समय क्या है। अगर आप अपने हजारों रुपये खर्च कर हॉफ सीजन या मानसून में यहां आते हैं तो आप वह मजा नहीं लूट पाएंगे जो आप केरल से उम्मीद कर रहे हैं। क्योंकि केरल एक दक्षिणी राज्य है इसलिए यहां बारिश और मौसम खराब होने की संभावना बहुत अधिक होती है। अगर आप फैमिली के साथ केरल घूमने का मूड बना रहे हैं तो सही समय पर यहां घूमें। आज इस आर्टिकल में हम आपको केरल घूमने का सही समय और यहां घूमने वाली मेन जगहों के बारे में बताएंगे।
इसे भी पढ़ें:हवाई जहाज से लेकर रेल और बस तक, जानें बनारस जाने का सही तरीका
सितंबर से मार्च है पीक सीजन
केरल घूमने का पीक सीजन सितंबर से लेकर मार्च है। इन सात महीनों में केरल का मौसम बहुत सुहावना और ठंडा रहता है। अगस्त लास्ट में केरल से मानसून चला जाता है और यहां के सभी हिल स्टेशनों का मौसम समय बिताने के लिए अनुकूल होता है। पीक सीजन के दौरान केरल में थेक्कडी, मुन्नार, कोवलम, एलेप्पी और कुमारकोम घूमा जा सकता है। हालांकि पीक सीजन में आपको यहां होटल और घूमना-फिरना थोड़ा महंगा पड़ेगा, लेकिन अगर आप केरल का असली स्वाद चखना चाहते हैं तो पीक सीजन में ही जाएं। अगर संभव हो तो अपनी फ्लाइट और होटल पहले से ही बुक कर दें।
ये 6 जगहें केरल में बेस्ट
1. अगर आप केरल जाकर हाउसबोट पर रहने और पानी का दौरा करना चाहते हैं तो अलेप्पी जरूर जाएं। अलेप्पी को 'पूरब का वेनिस' कहा जाता है।
2. मुन्नार सिर्फ केरल का ही नहीं बल्कि देशभर के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। मुन्नार में आप हरी चाय के खेतों को करीब से देख सकते हैं। यहां का मौसम हर वक्त ठंडा रहता है। अगर आप केरल की खूबसूरती को महसूस करना चाहते हैं मुन्नार जरूर जाएं।
3. वाइडलाइफ शौकीनों के लिए केरल की थेककडी जगह बेस्ट है। अगर आपके साथ बच्चे हैं तो आप उन्हें यहां वन्यजीव हाथी, बाघ और गौर सहित कई प्रजातियों के जानवर दिखा सकते हैं। दुनिया भर के पर्यटकों को थेककड़ी की खूबसूरती आकर्षित करती है।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली के बहुत पास हैं ये 5 हिल स्टेशन, 5 हजार में लें पहाड़ों का मजा
4. केरल का कोवलम, हवाह बीच, द लाइटहाउस बीच और कोवलम बीच के लिए जाना जाता है। यहां पर्यटक सन बाथ, स्विमिंग और क्रूजिंग सहित केरल की मशहूर आयुर्वेदिक बॉडी मसाज का मजा उठा सकते हैं।
5. वायनाड वाकई केरल की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह जगह हरे भरे पर्वतों अैर प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जानी जाती है। यहां आपको खाने पीने की कई लोकल चीजें आसानी से मिल जाएंगी।
6. कोजहिकोडे केरल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक श्रेष्ठता के लिए जाना जाता है। इसे केरल का व्यापार क्षेत्र भी कहते हैं। कालीकट का मालाबार फूड पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों