Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:42 PM IST

दिल्ली के बहुत पास हैं ये 5 हिल स्टेशन, 5 हजार में लें पहाड़ों का मजा

अगर आप दिल्ली वाले हैं और दिल्ली के आस पास ही अपना ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो आपके पास एक या दो नहीं बल्कि ढेरों ऑप्शन हैं।
Updated:- 2019-09-11, 09:13 IST
hill stations nearby delhi for under rs  main

बड़े-बड़े पहाड़, नदियां, झरने और प्राकृतिक चीजों को करीब से देखना भला किसे पसंद नहीं होगा? 12 सितंबर को गणेश विसर्जन है और इस दिन गुरवार पड़ रहा है। अगर आपकी इस दिन छुट्टी है और आप शुक्रवार की छुट्टी लेते हैं तो आपके पास लॉंग वीकेंड हो जाएगा और कुल मिलाकर आपके खाते में 4 छुट्टियां एकसाथ आ जाएंगी। घूमने का शौकीन व्यक्ति ऐसे मौके को भला हाथ से कैसे जाने दे सकता है! अगर आप दिल्ली वाले हैं और दिल्ली के आस पास ही अपना ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो आपके पास एक या दो नहीं बल्कि ढेरों ऑप्शन हैं। अच्छी बात यह है कि इन जगहों पर आप दोस्तों के साथ भी जा सकते हैं और फैमिली के साथ भी जा सकते हैं। अगर आपके दिमाग में बजट वाली चीज आ रही है तो आपको पहले ही बता दें कि हम आपको जो जगह बता रहे हैं वहां आपका खर्चा 5 हजार रुपये से ज्यादा नहीं आएगा। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं ऐसी जगह।

इसे भी पढ़ें: ताज महल ही नहीं बल्कि ये इमारतें भी हैं सच्चे प्यार की निशानी, जानें

ऋिषिकेश

hill stations nearby delhi for under rs  inside

अगर दिल्ली से सबसे पास कोई हिल स्टेशन है तो वह ऋिषिकेश है। यह दिल्ली से मात्र 242 किलोमीटर दूर है और यहां जाने में मुश्किल से 5 घंटे लगते हैं। यह वीकेंड के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है क्योंकि यहां आपको एक ही समय पर नेचुरल ब्यूटी और तमाम सुविधाएं साथ में मिलती हैं। पहाड़ों के बीच नदी के किनारे बैठकर आप ताजगी और प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से महसूस कर सकते हैं। यहां कैंपिंग, राफटिंग और बंजी जंपिंग जैसे ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। यहां जाने में खर्चा भी बहुत कम आता है।

 

बीर बीलिंग

hill stations nearby delhi for under rs  inside

हिमाचल प्रदेश के बीर बीलिंग को भी आप वीकेंड के लिए अपनी डेस्टिनेशन मान सकते हैं। दिल्ली से बीर की दूरी लगभग 517 किमी है, जहां तक जाने में करीब 8 घंटे लगते हैं। यहां आप नेचुरल खूबसूरती के साथ ही पैराग्लाइडिंग का भी मजा लूट सकते हैं। हिमाचल की खूबसूरत वादियों में बसे बीर बीलिंग में आप पैराग्लाइडिंग के अलावा शांत वातावरण में भी कुछ दिन आराम से बिता सकते हैं।

जिम कॉर्बेट पार्क

hill stations nearby delhi for under rs  inside

देश का नेशनल पार्क जिम कॉर्बेट भी दिल्ली के बेहद करीब है। अगर आपके पास अपनी गाड़ी है तो आप यहां 4 से 5 घंटे में पहुंच सकते हैं। वाइल्डलाइफ के शौकीनों के लिए जिम कॉर्बेट बेस्ट जगह है। अगर आप जिम कॉर्बेट से 1 घंटे के आगे का सफर करेंगे तो आपको घने जंगल, खूबसूरत पहाड़ और नदी—झरने देखने को मिलेंगे। फैमिली और बच्चों के साथ एन्जॉय करने के लिए यह एक परफेक्ट वीकेंड डेस्टिनेशन है।

 

शिमला

hill stations nearby delhi for under rs  inside

अगर आप आजतक शिमला नहीं गए हैं तो इस वीकेंड यहीं का प्लान बनाएं। यकीन मानिए शिमला की खूबसूरती में आप इतने खो जाएंगे कि आपका वापिस घर आने का मन ही नहीं करेगा। शिमला की खूबसूरती और शांति आपको इस कदर अपना दीवाना बना देगी कि आप बार बार यहां आने के लिए तरसेंगे। दिल्ली से शिमला जाने में मात्र 6 से 7 घंटे लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: केवल 5 से 6 हजार के बजट में घूम सकती हैं ये खूबसूरत जगह

लैंसडाउन

hill stations nearby delhi for under rs  inside

आज भी दिल्ली के यंगस्टर के लिए लैंसडाउन से बेहतर कोई वीकेंड डेस्टिनेशन नहीं है। यहां आप किसी भी मौसम में जाएं खूब चहल पहल देखने को मिलेगी। यहां का मौसम सबसे खुशनुमा होता है। कभी भी बारिश हो जाती है और उसके बाद एमदम ठंड हो जाती है। लैंसडाउन जाने में दिल्ली से 6 घंटे लगते हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।