Taj Mahotsav 2020: वीकेंड में आगरा के ताज महोत्सव का मजा लीजिए, जानिए इस बार इस मेले में क्या है खास

भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया में निराली है और इसी की झलक हमारे यहां आयोजित होने वाले फेस्टिवल्स में मिलती है। दुनिया के 7 आश्चर्यों में से एक है ताज महल और इस ऐतिहासिक इमारत के लिए मशहूर आगरा में हर साल धूमधाम से मनाया जाता है ताज महोत्सव। इस बार उत्सव की थीम है 'संस्कृति के रंग ताज के संग’
ताज महोत्सव की ये है खासियत

ताज-महोत्सव 10 दिनों तक चलने वाला बड़ा उत्सव है। यहां आपको देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलती है। यहां आप गीत-संगीत, कल्चरल डांस और कला-संस्कृति से जुड़ी चीजें देखने के साथ टेस्टी फूड आइटम्स का लुत्फ उठा सकती हैं। ताजमहल के नजदीक शिल्पग्राम में यह महोत्सव उत्तर प्रदेश टूरिज्म की तरफ से आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के जरिए भारतीय पर्यटन को बढ़ावा दिया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vacation In Nepal: पोखरा में बंजी जंपिंग और पैरा ग्लाइडिंग जैसी 5 मजेदार एक्टिविटीज का लीजिए मजा
ऐसे शुरु हुआ था ताज महोत्सव
ताज महोत्सव मनाने की शुरुआत साल 1992 से हुई थी, तब से हर साल फरवरी में 10 दिन का यह फेस्टिवल आगरा में आयोजित किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: दिल्ली की इन जगहों पर लीजिए नाइट लाइफ का मजा
इन चीजों के लिए मशहूर है ताज महोत्सव
अगर आपको हैंडीक्राफ्ट्स में रुचि है तो यहां आपको दुनियाभर से बेहतरीन हैंडीक्राफ्ट्स का सामान मिल सकता है। साथ ही यहां कई तरह की कल्चरल एक्टिविटीज भी होती हैं। इनमें लोक संगीत से लेकर नृत्य के कार्यक्रम शामिल हैं। बेहतरीन खानपान के साथ इन कार्यक्रमों को देखने का मजा और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

आप यहां ताज महल और दूसरी ऐतिहासिक इमारतों को देखने के साथ इस महोत्सव में शामिल होकर किचन के लिए बर्तन, लकड़ी, मेटल, पीतल, तांबे से बनी सामान की शॉपिंग कर सकती हैं। यही नहीं, आप यहां से पारंपरिक कपड़ों, लैंप्स, ऐतिहासिक किताबों, ज्वैलरी और खूबसूरत पेटिंग्स भी खरीद सकती हैं।
वीकेंड में ताज महोत्सव का मजा लीजिए
अगर आप आगरा के करीब रहती हैं तो इस वीकेंड आप आगरा में ताज महोत्सव एंजॉय कर सकती हैं। दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे या फिर ट्रेन के जरिए आप आसानी से 4-5 घंटे में आगरा पहुंच सकती हैं। आगरा में ताजमहल, आगरा का किला, मेहताब बाग और ऐतमाद्दुदौला का मकबरा देखने जा सकती हैं। इसके अलावा आप फतेहपुर सीकरी घूमने का भी प्लान बना सकती हैं, जो आगरा से लगभग 40 किमी दूर है। आगरा को यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल वाले शहर का दर्जा मिला हुआ है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।