बढ़ने वाला है भूटान की यात्रा का खर्च, जुलाई 2020 से पहले कर लें वैकेशन की प्लानिंग

भारत के पड़ोस में भूटान एक छोटा, मगर बेहद खूबसूरत देश है। भारत से करीब होने की वजह से अक्सर सैलानी बड़ी संख्या में भारत से भूटान की सैर पर जाते हैं। यह देश अपने बौद्ध मठों के लिए खासतौर पर प्रसिद्ध है। अगर आप भी भूटान जाने के बारे में सोच रही हैं तो जुलाई से पहले भूटान की यात्रा कर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि भूटान जाने वाले भारतीयों को जुलाई से Sustainable Development Fee के तौर पर 1200 रुपये प्रति महीना देना पड़ेगा।
कुछ महीनों पहले तक भारतीय टूरिस्ट्स की भूटान में एंट्री फ्री थी, लेकिन अब मालदीव और बांग्लादेश वासियों के साथ भारतीयों को भी जुलाई से बढ़ाया हुआ किराया देना पड़ेगा। हालांकि अन्य देशों विदेशी सैलानियों की तुलना में भारतीयों पर लगाया जाने वाला किराया कम ही है, जिन पर प्रतिदिन $250 तक चार्ज लगाया जा रहा है। नई टूरिज्म पॉलिसी की तहत 5 साल से कम उम्र के बच्चों को इस फीस से छूट दी गई है, लेकिन 6 से 12 साल के बच्चों के लिए 600 रुपये प्रतिदिन तक चार्ज किया जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: Vacation In Nepal: पोखरा में बंजी जंपिंग और पैरा ग्लाइडिंग जैसी 5 मजेदार एक्टिविटीज का लीजिए मजा
एक हफ्ते के लिए देने होंगे 8,400 रुपये तक एक्स्ट्रा चार्ज
अगर आप भूटान में एक हफ्ते तक के वैकेशन की प्लानिंग कर रही हैं तो इससे आपका बजट बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। आपकी ट्रेवलिंग, फूड, ठहरने के खर्च के अलावा आपको 8,400 एक्स्ट्रा खर्च करने पड़ सकते हैं। अगर आपका परिवार बड़ा है, तो निश्चित रूप से आपका बजट और ज्यादा बढ़ जाएगा। हालांकि भूटान टूरिज्म से जुड़े लोगों ने इसे सैलानियों को बेहतर एक्सपीरियंस देने की दिशा में एक पॉजिटिव कदम बताया है।
इसे जरूर पढ़ें: दिल्ली की इन जगहों पर लीजिए नाइट लाइफ का मजा
भूटान टूरिज्म काउंसिल के डायरेक्टर दोरजी धारदुल का कहना है, 'नई व्यवस्था से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इससे उनका ट्रैवलिंग एक्सपीरियंस और भी ज्यादा अच्छा हो जाएगा और हमारी टूरिज्म पॉलिसी का यही मंतव्य है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कर चुके हैं भूटान की सैर
भारत के पॉपुलर सेलेब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले साल भूटान की सैर की थी और उसके बाद से यह जगह और भी ज्यादा पॉपुलर हो गई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने यहां इतनी खूबसूरत तस्वीरें खिंचाई थीं कि इन्हें देखने के बाद लोग भूटान आने के लिए इंस्पायर हो गई। अगर आप भी भूटान जान की सोच रही हैं तो जुलाई 2020 से पहले इस देश की सैर करने की प्लानिंग कर लें, ताकि आपको बढ़े हुए किराए का बोझ नहीं उठाना पड़े।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।