herzindagi
khimsar to jaisalmer

बेहद अनूठा है राजस्थान का ये गांव, सर्दियों के लिए है बेस्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन

सर्दियों में छुट्टियां बिताने का प्लान बना रही हैं तो राजस्थान के इस गांव को एक्सप्लोर कर सकती हैं। बता दें कि प्राकृतिक नजारों से भरपूर ये गांव।
Editorial
Updated:- 2021-11-03, 19:19 IST

राजस्थान अपने अनोखी संस्कृति और मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। यहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं, जो आपका मन मोह लेते हैं। यहां के परिधान ही नहीं बल्कि खानपान भी लोगों का खूब आकर्षित करते हैं। राजस्थान में कई ऐसी जगहें हैं, जहां लोग छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। आज राजस्थान के एक ऐसे ही गांव के बारे में बताएंगे, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

इस गांव का वातावरण काफी शांत है और चारों तरफ रेत ही रेत। रेत के बीच झील और आसपास पेड़ और झोपड़ी हैं। ये नजारे यात्रियों को काफी आकर्षित करते हैं। वीकेंड या फिर सर्दियों में छुट्टियां बिताने के लिए यहां अपना ही एक मजा हैं। राजस्थान के इस गांव का नाम खिमसर है, जिसे सैंड ड्यून्स विलेज भी कहा जाता है। खिमसर एक ऐसा गांव है, जो राजस्थान थार मरुस्थल के किनारे पर स्थित हैं। यहां आसपासकई ऐसी जगहें हैं, जहां यात्री घूमना पसंद करते हैं।

खिमसर डयून्स विलेज

khimsar


खिमसरमें छुट्टियां बिताने आ रहे हैं तो यहां आपको झोपड़ी मिल जाएंगे, जो पूरी तरह से गांव का अनुभव कराएंगे। हालांकि, अगर आप राजस्थानी शाही अंदाज का अनुभव करना चाहते हैं तो खिमसर फोर्ट में रुक सकते हैं। खिमसर ड्यून्स विलेज एडवेंचर करने के लिए परफेक्ट प्लेस हैं। स्पोर्ट्स, वाइल्ड लाइफ सफारी के अलावा रेत के टीलों में कैमल सफारी का अपना ही एक अलग आनंद है। इस डेजर्ट एरिया में ठहरने के लिए हट्स बनाएं गए हैं, जहां आप सुकून से बैठकर आसपास के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। यही नहीं शाम के वक्त राजस्थानी डांस, म्यूजिक का भी आनंद उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:चंडीगढ़ के आस-पास पालमपुर हिल स्टेशन घूमने के लिए हैं परफेक्ट जगह

नागौर फोर्ट

राजस्थान में कई ऐसे शाही किले देखने को मिल जाएंगे, जो राजस्थान के कल्चर को दर्शाते हैं। नगौर फोर्ट राजस्थानी वास्तुकला और डिजाइन का आदर्श उदाहरण है। यह मुगल शासक अकबर और शाहजहां द्वारा बनाया गा था। इसमें एक बड़ा परिसर और विशाल दीवारें बनी हुई हैं। कहा जाता है इस किले ने कई सदियों की बड़ी लड़ाइयों देखा हैं। किले के परिसर में भगवान गणेश और कृष्ण को समर्पित दो मंदिर हैं, जो बेहद आकर्षित हैं। खिमसर जाने पर आप इस किला को एक बार जरूर घूमें।

यह विडियो भी देखें

पांचाला ब्लैक बक रिजर्व

tourist place in rajasthan

अगर आप नेचर लवर हैं तो खिमसर जाने के बाद इस जगह पर एक बार जरूर जाएं। सफारी की मदद से आप इस जगह को आसानी से घूम सकती हैं। जंगली जानवर, पक्षी के अलावा यहां आपको खिमसर की प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिलेंगी। यह जगह अपनी लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता और हरे-भरे वनस्पतियों और औषधीय पौधों के लिए भी प्रसिद्ध है।

इसे भी पढ़ें:गुजरात में स्थित अक्षरधाम मंदिर के बारे में कितना जानते हैं आप?

ओसियान जरूर जाएं

toursit place khimsar

खिमसरके पास स्थितओसियानएक ऐसी जगह है, जहां कई हिंदू और जैन मंदिर हैं। यहां दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां टूरिस्ट कैमल सफारी का भी आनंद उठा सकते हैं। वहीं जनवरी और फरवरी के महीने में यहां नागौर महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जहां देश और विदेश से लोग आते हैं और इस महोत्सव का लुत्फ उठाते हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको जोधपुर पहुंचना होगा। यहां से आपको बस और लोकल गाड़ियां आसानी से मिल जाएंगी, जिसके जरिए आप खिमसर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप ट्रेन और बस दोनों की सुविधाएं मिल जाएंगे।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।