बच्चों के साथ इंडिया गेट पर इन चीजों को करना ना भूलें

यह तो हम सभी को मालूम है कि भारत की शान दिल्ली और दिल्ली की शान इंडिया गेट है। इंडिया गेट न सिर्फ ऐतिहासिक है बल्कि खूबसूरत भी है। इस दरवाजे को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं और अपनी फैमिली के साथ एंजॉय करते हैं। साथ ही यहां कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है।
हालांकि, इस इमारत को विकसित करने में लंबा संघर्ष रहा है, जिसे पहले अखिल भारतीय युद्ध स्मारक कहा जाता था। कहा जाता है कि इस दरवाजे को बनाने के पीछे की वजह 70000 सैनिक थे। इन सैनिकों की लिस्ट में वो सैनिक शामिल हैं, जिन्होंने अंग्रेजी सेना की तरफ से विश्व युद्ध प्रथम में अपने जीवन का बलिदान दिया था।
हालांकि, अब हम इस इमारत को इंडिया गेट नाम से जानते हैं, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। वैसे भी इस वक्त मौसम अच्छा हो रहा है। ऐसे में अगर आप इंडिया गेट अपनी फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन चीजों को करना न भूलें।
बोट की सैर करें

इस खुशनुमा मौसम में इंडिया गेट की सैर करने के साथ-साथ बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां बोटिंग करने का अपना अलग ही मजा है। यहां बोटिंग करना न सिर्फ सस्ता है बल्कि सेव भी है। आपके बच्चों को यहां बहुत अच्छा लगेगा और पूरा हॉलिडे यादगार भी बन जाएगा। इसके लिए आपको टिकट खरीदना पड़ेगा और फिर अपनी फैमिली के हिसाब से बोट लेनी पड़ेगी।
इसे ज़रूर पढ़ें-Central Vista: नवीनीकरण के बाद कल से इंडिया गेट के पास इन चीजों का आप भी जरूर लुत्फ़ उठाएं
भेलपुरी का उठाएं लुत्फ

अगर आपके बच्चे खाने-पीने के शौकीन हैं, तो उन्हें इंडिया गेट की भेलपुरी जरूर खिलाएं। यहां की भेलपुरी बहुत फेमस है जिसका स्वाद काफी यूनिक होता है। आपको इंडिया गेट के हर चौराहे पर भेलपुरी वाला मिल जाएगा, जिसे प्लेट के हिसाब से खरीदना जा सकता है।
अगर आपके बच्चे मिर्च कम खाते हैं, तो लाल मिर्च की जगह हरी मिर्च वाली भेलपुरीखरीदें। इसके अलावा, गोलगप्पे, चाट और आइसक्रीम का भी लुत्फ उठा सकते हैं। बस आपको थोड़े पैसे एक्स्ट्रा देने होंगे।
चिल्ड्रन पार्क जरूर जाएं
इंडिया गेट सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस है, जहां पिकनिक के लिए हर उम्र के लोग आते हैं। अगर आप अपने बच्चे के साथ घूमने आए हैं, तो इंडिया गेट के पास स्थित चिल्ड्रन पार्क जरूर जाएं। यह एक ऐसा पार्क है जहां तरह-तरह के झूले और राइड्स में जाने का मौका मिलेगा।
यहां इतना मजा आएगा कि आपका पूरा दिन यूं ही निकल जाएगा। चिल्ड्रन पार्क घूमने के बाद ही इंडिया गेट को देखने रात में जाएं क्योंकि रात में यह जगह बहुत ही खूबसूरत लगती है।
फोटो क्लिक करें

इंडिया गेट पर जाएं और फोटो क्लिक ना करें ऐसा हो ही नहीं सकता। यह एक ऐसा स्पॉट है जहां आप अपनी फैमिली, दोस्तों और गर्लफ्रेंड के साथ कई ढेर सारे फोटो ले सकते है और यादों को कैद कर सकते हैं। फोटो लेने के लिए अपना कैमरा, फोन इस्तेमाल कर सकते हैं वर्ना वहां घूम रहे प्रोफेशनल फोटोग्राफर से भी फोटो क्लिक करा सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-दिल्ली के इन ऐतिहासिक दरवाजों के बारे में कितना जानते हैं आप?
इन गतिविधियों को करने में आपको बहुत मजा आने वाला है। आप इंडिया गेट जाते हैं, तो क्या करते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।