झारखंड की राजधानी रांची लंबे समय से एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन रहा है। अंग्रेज गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर यहां वैकेशन मनाने आया करते थे। खनिज भंडार के लिए प्रसिद्ध रांची अपने खूबसूरत लैंडस्केप्स और झरनों के लिए जाना जाता है। समुद्र तल से 1140 फीट की ऊंचाई पर स्थित रांची में कई ऐसे डेस्टिनेशन्स हैं, जहां आप जाकर रिलैक्स कर खुद को तरोताजा कर सकती हैं। यहां की सबसे फेमस जगहों में हैं रांची हिल, टैगोर पहाड़ी, कांके डैम, हुदरू फॉल्स, जन-जातीय अनुसंधान और हटिया रिसर्च म्यूजियम। इसके अलावा यहां पेड़-पौधों और जीवों की कई दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं। अगर आप पहले भी इन जगहों पर घूम चुके हैं और यहां के झरने देखने का प्लान बना रही हैं तो आज हम आपको रांची के 5 फेमस झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रही हैं तो आपको इन झरनों के आसपास घूमने में खूब मजा आएगा।
इसे जरूर पढ़ें: इन हैशटैग्स से लीजिए इंस्पिरेशन और अपने भीतर जगाइए ट्रैवलिंग का रोमांच
दशम वॉटरफॉल्स
तैमारा गांव में स्थित दशम वॉटर फॉल को देखने का सबसे अच्छा समय जनवरी से अप्रैल के बीच माना जाता है। यहां छोटी-छोटी पहाड़ियों के बीच झरने की आवाज शहरों में रहने वालों को सुकून देती है। यहां बनी सीढ़ियों से आप आसानी से झरने के पास पहुंच सकती हैं और इसकी रिमझिम फुहारों का मजा ले सकती हैं। यहां आप घूमने के साथ-साथ कई तरह की एचवेंचरस एक्टिविटीज में भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि इन तरह की एक्टिविटीज में एलर्ट रहने की भी बहुत जरूरत होती है। रांची से इस वॉटरफॉल की दूरी करीब 45 किमी है।
इसे जरूर पढ़ें: भारत की इन चार जगहों पर मिलेगा स्नोफॉल का असली मजा
जोन्हा वॉटर फॉल्स
यह वॉटर फॉल गौतम धारा के नाम से भी जानी जाती है। माना जाता है कि यहां भगवान बुद्ध ने अपने समय में स्नान के लिए आए थे। यहां एक आश्रम और भगवान बुद्ध का मंदिर भी है। रांची से इसकी दूरी करीब 42 किलोमीटर है। इस वॉटरफॉल के आसपास के नजारे भी काफी एक्साइटिंग हैं।
हुंडरू वॉटर फॉल्स
यह वॉटर फॉल रांची से महज 49 किलोमीटर दूर है। स्वर्ण रेखा नदी पर बना यह भारत का 34वां सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है। यह एक शानदार पिकनिक स्पॉट है, जहां आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ घूमने का मजा उठा सकती हैं।
हिरनी वॉटर फॉल्स
साल के पेड़ों से सजा है हिरनी वॉटर फॉल्स का इलाका। यहां सूरज की किरणें मैजिकल इफेक्ट क्रिएट करती हैं। यहां के आसपास का इलाका हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है। यहां हिरणों की संख्या बहुत ज्यादा होने की वजह से इस झरने का नाम हिरनी वॉटर फॉल्स पड़ गया। यहां एक रास्ता वॉटरफॉल के किनारे से होता हुआ जाता है और दूसरा रास्ता पहाड़ की चोटी पर ले जाता है। यह वॉटर फॉल रांची से 70 किमी की दूरी पर है।
पंचगढ़ वॉटर फॉल्स
इस वॉटर फॉल में पानी थोड़ा कम नजर आता है, लेकिन यह जगह बहुत खूबसूरत दिखती है। यहां एक साथ कई झरने गिरते दिखाई देते हैं। साथ ही यहां दूर-दूर तक रेत भी नजर आती है। यहां हर तरह का खाना बहुत वाजिब दाम में मिल जाता है। बहुत से लोग यहां रोमांच का मजा लेने के लिए कुकिंग भी करते हैं। यह इलाका रांची से 45 किमी दूर है।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों