सिलवासा की ये जगह प्रकृति और रोमांच की है विरासत

भारत में जब भी प्रकृति खूबसूरती और रोमांच से भरपूर किसी पर्यटन जगह की चर्चा होती है तो सबसे पहले दिमाग में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ही आता है। लेकिन, हम भूल जाते हैं कि इन दो राज्यों के अलावा भी ऐसे कई पर्यटन जगह है जो प्रकृति खूबसूरती और रोमांच भी इन जगहों के आगे फेल हैं। हम बात कर रहे है दादरा और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा की। जी हाँ, केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा की अद्भुत और अदम्य खूबसूरती देखकर आपको यहां में वापिस घर को लौटने के लिए हजार बार सोचेंगे। आज आपको इस जगह की कुछ खूबसूरत और एडवेंचर जगह के बारे में बताने जा रहे हैं।
स्वामीनारायण मंदिर

अपनी यात्रा में सिलवासा के संस्कृतिक विरासत की झलक देखनी हो तो सिलवासा में मौजूद स्वामीनारायण मंदिर में पहुंच जाएं। इस मंदिर की शिलाओं का रंग, वास्तुकला और इसके चरों तरफ बसा हरा-भरा हरियाली आपको यहाँ से वापिस जाने नहीं देगा। दादरा और नगर हवेली में कहा जाता है कि यहां कोई आया और सिलवासा की इस मंदिर का दर्शन नहीं किया तो उसकी यात्रा अधूरी रह जाती है। तो अगर आप भी अपनी यात्रा को सफल बनाना चाहते हैं तो इस पौराणिक मंदिर का दौरा ज़रूर करे।
इसे भी पढ़ें: गुजरात के जूनागढ़ में इन खूबसूरत प्लेसेस पर एक बार जरूर घूमने जाएं
नक्षत्र वाटिका

प्रकृतिक की गोद में बसा ये राजधानी अपने विभिन्न तरह के वाटिका, पार्क और झील के लिए जाना जाता है। नक्षत्र वाटिका भी उसी का उद्धहारण हैं। इस पूरे वाटिका की वृक्षा रोपण नक्षत्रों या ग्रहों के अनुसार किया हैं। इस वाटिका में राशि-चक्र से सम्बंधित भी पेड़ों को लगाया गया है। इस वाटिका में आपको ऐसे कई तालाब मिल जायेंगे जहां कई तरह के कमल फूल दिख जायेंगे। आपके जानकारी के लिए ये भी बता दे कि सिलवासा के इस वाटिका में बॉलीवुड के कई फिल्मों की भी शूटिंग भी हो चुकी हैं। इस वाटिका की हरियाली आपके यात्रा को चार-चाँद लगाएगा।
सिलवासा संग्रहालय, रोमन कैथोलिक चर्च

आपके यात्रा को मौज-मस्ती के साथ-साथ ज्ञान वर्धक बनाना भी हमारा कर्त्वय बनता है। तो आपके जानकरी के लिए बता दे कि दादर नगर और हवेली किसी समय में भारत के नक्शा में नहीं था लेकिन, जैसे ही पुर्तगाली भारत में आए दादरा और नगर हवेली भी अस्तित्व में आया। उस समय के दौर में बनाई गई कई चीजे आज भी सैलानियों के लिए प्रमुख स्थान है। रोमन कैथोलिक चर्च और सिलवासा संग्रहालय में इसकी झलक मिलती हैं। सिलवासा की अदम्य प्रकृतिक नज़रों का लुफ्त उठाने के बाद यहां भी विजिट कर सकते हैं। सिलवासा संग्रहालय में आपको इस केंद्र शासित प्रदेश की पूर्ण झलक देखने को मि जाएगी। वही आपको पुर्तगाली अस्तित्व की झलक रोमन कैथोलिक चर्च से मिल जाएंगी।
वानगंगा झील

दामिनी नदी के करीब बसा ये शहर अपने प्रकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है उतना ही अपने प्रकृतिक वॉटरफॉल और झील के लिए जाना जाता हैं। सिलवासा में मौजूद वेनगंगा झील इसी का अद्भुत उदहारण है। बिच में झील और इसके चरों तरफ उपवन अत्यंत मनोहारी हैं। इस झील में आपको कई वॉटर गेम्स खेलने और बोटिंग करने को मिल जाएँगी। मौजूदा दौर में पर्यटकों के लिए वानगंगा झील सबसे बेहतरीन और खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं। इस जगह को सबसे रोमांटिक प्लेस भी बोला जाता है, यही वजह है कि इस जगह पर बॉलीवुड के कई रोमांटिक सीन की शूटिंग भी हो चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें: गंगटोक की खूबसूरती देखनी है तो अपने पार्टनर के साथ इन खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर घूमने जाए
खानेवाल और हिरवा वन

अगर सिलवासा में प्रक्रितक का घर है तो वो हैं खानेवाल और हिरवा वन। इस जगह की सबसे खूबसूरती ये है कि यहा आपको सिलवासा में मौजूद सभी फूल और पेड़ों के झलक एक ही जगह मिल जाएगी। प्रकृतिक की अनूठा नज़ारा आपको जो यहां मिलने वाली है वो शायद जी हिमाचल, शिमला, उत्तराखंड में मिलने वाला हैं। अगर आप नेचर लवर है तो आपके ले सिलवासा की ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं हैं। तो, इन सभी सभी जगहों पर अपने पार्टनर, दोस्तों और फैमिली के साथ जाने प्लान ज़रूर बनाए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।