Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

सिक्किम घूमने जा रही हैं तो इन 5 मशहूर झीलों के बारे में जरुर जान लें

सिक्किम भारत के सबसे खुबसूरत राज्यों में से एक है। सिक्किम में घूमने के लिए बहुत जगह हैं लेकिन यहां की झीलें सबसे मशहूर हैं और यहां पर कई ऐसी झील भी हैं जहां घूमने से पहले आपको सेना की परमिशन लेनी पड़ती है। 
Updated:- 2018-05-21, 16:11 IST
Sikkim Famous Lakes Big

सिक्किम भारत के सबसे खुबसूरत राज्यों में से एक है। सिक्किम जाकर अगर आपने खूबसूरत झील के नज़ारे नहीं देखे तो कुछ नहीं देखा। यहां की ताज़ा हवा आपको अपना दीवाना बना देगी। बर्फ के ढके पहाड़ और स्पार्कलिंग ऑर्किड से लेकर यहां कि घाटियां सब इतनी खूबसूरत हैं कि आप अगर एक बार वहां घूम आए तो हर बार वहीं जाना चाहेंगें। 

सिक्किम घूमने जा रहे लोगों को सबसे ज्यादा मज़ा वहां की झीलें घूमनें में आता है। यहां जाने के बाद आपको जन्नत का एहसास होता है। शोर,  धूल मिट्टी से दूर हिमालय की गोद में बसे सिक्किम में अगर आप घूमने जा रहे हैं तो आप वहां की खूबसूरत झीलों के बारे में जान लें जो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। 

सिक्किम की गुरुडोंगमार झील

 Sikkim Famous Lakes inisde ()

गुरुडोंगमार झील को मीठे पानी की झील कहा जाता है। ये झील ज़मीन से 5210 मीटर की ऊंचाई पर है। विश्व की सबसे ऊंची झीलों में से एक गुरुडोंगमार झील भी है। कंचनजंगा की पहाड़ियों के उत्तर-पूर्व में गुरुडोंगमार झील स्थित है। सर्दियों के मौसम में ये झील पूरी तरह से जम जाती है ऐसे में अगर आप सर्दियों में सिक्किम घूमने जा रहे हैं तो आपको सेना से परमिशन लेकर ही यहां जाने की अनुमति मिलती है क्योंकि इस झील से 5 किलोमीटर आगे सो लस्मो झील है जहां लोग ट्रेकिंग करके जाते हैं। 

Read more: तन और मन की थकान मिटाने के लिए जन्‍नत है ये 5 जगहें, एक बार जरूर जाएं

सिक्किम की त्सोंगमो झील 

 Sikkim Famous Lakes inisde

त्सोंगमो झील को सिक्किम के लोग पवित्र झील मानते हैं क्योंकि मौसम बदलते ही इस झील का रंग भी बदल जाता है। आपको ये भी बता दें कि भारतीय डाक सेवा ने साल 2006 में एक टिकट भी इस झील को डेडिकेट करते हुए डिज़ाइन की थी। ये झील सिक्किम घूमने गए लोगों के लिए मस्ट विजिट प्लेस की लिस्ट में जरुर होती है। 

Read more: सिक्किम में नाथू ला मार्ग से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

सिक्किम की लंपोखारी झील 

 Sikkim Famous Lakes lampokhari

सिक्किम में बोटिंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप लंपोखारी झील घूमने जरुर जाएं। इस झील में पैडल बोटिंग होती है और यहां के लोकल लोग इसे अरितार झील भी कहते हैं। ये झील समुद्र तल से 1402 मीटर ऊंची है। सिक्किम की सबसे पुरानी झील लंपोखारी गंगटोक से दूर है यहां जाने के लिए आपको गंगटोक से 3 घंटे का समय लग जाएगा। लेकिन यहां जाने के बाद आपको जो आनंद आएगा उसके लिए आप दोबारा  यहां जरुर जाना चाहेंगे। 

Read more: Momos खाने के लिए बाहर जाने की क्या जरूरत है, घर पर ही बनाएं

सिक्किम की त्सो ल्हामो झील 

 Sikkim Famous Lakes inisde

इस झील पर अगर आप घूमना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले सेना की परमिशन लेनी होगी। त्सो ल्हामो झील घूमना उन लोगों के लिए ज्यादा मज़ेदार रहेगा जिन्हें एकांत में रहना पसंद होता है और वो प्राकृति की सुंदरता के फैन होते हैं यहां पर आप आराम से बैठकर प्राकृतिक नज़ारे देखते देखते घंटो बिता सकते हैं। प्राकृति के इतना करीब महसूस करने के बाद आपको वापस शहर में आने के बाद मन नहीं लगेगा।

Read more: ऐसी 5 जगहें जिसे देखने आप बार-बार जाएंगी दार्जिलिंग 

सिक्किम की खेचेओपलरी झील 

 Sikkim Famous Lakes inisde

खेचेओपलरी दो शब्दों से बना है जिसका मतलब है उड़ने वाले फरिश्तों का महल यानि देवताओं के रहने की जगह तो आप अब इसके नाम के अर्थ से ही समझ गए होंगे कि ये झील कितनी खूबसूरत होगी। अगर आपको ध्यान में बैठना पसंद है तो आप यहां ध्यान लगाकर घंटो बैठ सकती हैं यहां पर आपको कोई भी परेशान नहीं करेगा। प्राकृतिक हवा और पेड़ों की खूशबू पक्षियों की अवाज़ आपका तन मन सब साफ कर देगी और आप में नई एनर्जी भर देगी। अगर आप बहुत परेशान रहते हैं तो भी आप यहां पर जाने के बाद अपनी परेशानी भूल जाएंगे और वापस आने के बाद सिर्फ इन्ही नज़ारों को याद करेंगे।  

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।