हिमाचल की इस वैली में चामुंडा देवी और ज्वालाजी के होते हैं दर्शन

हिमाचल की यह वैली बहुत ही खास है क्योंकि यहां हर उम्र के लोग बेस्ट टाइम इस्पेंड कर पाते हैं, यहां एक तरफ एडवेंचर्स का मजा लिया जा सकता है तो दूसरी तरफ चामुंडा देवी और ज्वालाजी के दर्शन भी किए जा सकते हैं। यही वजह है कि इस वैली में हर साल हजारों टूरिस्ट्स अपनी फैमली के साथ आते हैं। अपने फैमली या फिर फ्रेंड्स के साथ अगर आप किसी ऐसी जगह छुट्टियों पर जाना चाहती हैं जहां आपको एंटरटेनमेंट से लेकर सुकून तक के कुछ पल गुजारने को मिले तो ऐसे में आपको हिमाचल की कांगड़ा वैली जरूर आना चाहिए।
यह एक ऐसी वैली है जहां हर उम्र के टूरिस्ट्स आना चाहते हैं या फिर यह कहें कि इस वैली में ऐसा बहुत कुछ है जिसका लुफ्त हर उम्र के लोग उठाना चाहते हैं इसलिए इस जगह को टूरिस्ट कंपलीट पैकेज भी कहते हैं। रोमांच और हमेशा कुछ एडवेंचरस करने की तलाश में जुटे रहने वाले लोगों के लिए कांगड़ा वैली एक कंपलीट पैकेज है।
एडवेंचर के लिए बहुत कुछ है यहां खास

Photo Courtesy: HerZindagi
कांगड़ा वैली में अगर आप एडवेंचर के लिए कुछ तलाश कर रही हैं तो आप यहां पैराग्लाइडिंग ट्राई कर सकती हैं। यहां दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट मौजूद है जोकि एडवेंचर पसंद करने वाले टूरिस्ट्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा टूरिस्ट यहां ट्रेकिंग का भी भरपूर मजा ले सकते हैं।
Read more: गर्मी का नहीं होगा अहसास अगर घूमने जाएंगी वर्ल्ड की ये फेमस जगहें
धार्मिक जगहों के लिए बेस्ट है कांगड़ा वैली

Photo Courtesy: HerZindagi
धार्मिक जगहों की तलाश में रहने वाले लोगों के लिए कांगड़ा एक बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट हैं। यहां मां चामुंडा देवी, मां ज्वालाजी, मां बज्रश्वेरी देवी जैसे कई प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं। चामुंडा देवी और ज्वालाजी ऐसे मंदिर हैं जहां हजारों भक्त दर्शन करने के लिए हर साल यहां आते हैं।
यहां कुछ मंदिर ऐसे भी हैं जो साल के आठ महीने पानी में डूबे रहते हैं। ऐसा यहां स्थित पोंग बांध के कारण होता है जिसका पानी चढ़ता-उतरता रहता है। कांगड़ा वैली में बैजनाथ शिव मंदिर और मसरूर मंदिर भी हैं।
Read more: चीन के बाद राजस्थान के इस किले की दीवार है वर्ल्ड की सबसे लंबी दीवारों में शुमार
ऐतिहासिक जगहों के लिए बेस्ट है कांगड़ा वैली

Photo Courtesy: HerZindagi
अगर आप ऐतिहासिक किले और धरोहर देखने को शौकीन हैं तो कांगड़ा वैली आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। इस शहर से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर धर्मशाला कांगड़ा जिले का मुख्यालय है और आप यहां बना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कांगड़ा कला संग्रहाल और भागसूनाग वाटर फॉल का भी जी भर के मजा उठा सकती हैं। साथ ही अगर आपको कांगड़ा वैली से जुड़ी एक और बात बताएं तो आप इस वैली से थोड़ी दूरी पर ही स्थित मैक्लोडगंज भी आसानी से जा सकती हैं क्योंकि यह वैली धर्मशाला से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है।
अब आप जब भी ऐसी जगह के बारे में ट्रिप प्लान करने के बारे में सोचेंगी जहां आपकी फैमली का हर एक सदस्य एंजॉय कर सकें तो इसके लिए आपको ज्यादा सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप कांगड़ा वैली का ट्रिप प्लान कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।