अकेले घूमने जाना चाहती है तो इन 5 जगहों का बनाए प्लान

एक महिला को अकेले यात्रा करना कितना मुश्किल भरा होता है, ये बात एक महिला ही अच्छे से बता सकती है। भारत हो या फिर विश्व का कोई और देश, महिलाओं को अकेले ट्रेवलिंग करने में कोई ना कोई परेशानी या असुरक्षित महसूस ज़रूर करती है। भारत में भी ऐसे कई जगह है जहां महिलाएं अकेले ट्रेवलिंग करने जाने से डरती है लेकिन, ऐसा नहीं है कि भारत में सिर्फ ऐसे ही जगह है। महिलाओं के पर्यटन के लिए ऐसे कई जगह है जहां महिलाएं निडर हो के ट्रेवलिंग कर सकती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां महिलाएं बिना किसी डर और भय के घूम सकती है-
इसे भी पढ़ें: भारत की 6 सबसे खूबसूरत और बड़ी वॉटरफॉल्स
1-Munnar

भारत का दक्षिण राज्य जिनता अपने प्रकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है उतना ही महिलाओं के लिए सेफ डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां की चाय बागानों के साथ लुभावनी सुंदरता और बेहतरीन परिदृश्य के आपको ज़रूर पसंद आने वाली है। यहां के लोगों की ईमानदारि और प्रकृति के कारण मुन्नार को सिंगल महिला यात्री के लिए एक बहुत ही सुरक्षित स्थान माना जाता है। अगर आप अकेले ट्रेवल करना चाहती है तो आपके लिए ये बेस्ट डेस्टिनेशन होने वाला है।
2-Rishikesh

भारत और दुनिया में योग की राजधानी के रूप में ऋषिकेश को जाना जाता है। यह स्थान सिंगल महिलाओं की यात्रा के लिए सुपर सुरक्षित प्लेस माना जाता है। ऋषिकेश अपने रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग और ट्रैकिंग के लिए बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन माना जाता है। ऋषिकेश विश्व प्रसिद्ध आश्रमों के लिए भी जाना जाता है। अगर आप दिल्ली और दिल्ली के आस-पास रहती है तो आपके लिए सबसे पास और सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां आप बिना किसी डर के अकेले मौज-मस्ती कर सकती है।
3- McLeod Ganj

हिमाचल प्रदेश पूरे भारत के लिए ट्रेवल की दृष्टि से सबसे पहले स्थान पर रहता है। हिमाचल प्रदेश अपने प्रकृतिक नजारो के साथ-साथ बेहतरीन झरने और हरियाली के लिए बेस्ट ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन माना जाता है। हिमाचल प्रदेश जितना अपने प्रकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता उतना ही एक सेफ और सुरक्षित प्लेस माना जाता है। खास कर ये राज्य महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित डेस्टिनेशन माना जाता है। अगर आने वाले वीक में आप अकेले ट्रेवलिंग करना चाहती है बिना सोचे आप यहां जा सकती है।
4-Ahmedabad

राष्ट्र को शांति-प्रिय पथ पर पहुचने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहर को निस्संदेह भारत का सबसे सुरक्षित शहर कहा जा सकता है। अगर आप किसी पश्चिम राज्य में अकेले ट्रेवल करना चाहती है तो गुजरात के अहमदाबाद पहुच जाये। सिंगल महिल ट्रेवलिंग के नज़र से पश्चिम राज्यों में से गुजरात के अहमदाबाद को सबसे सेफ और सुरक्षित माना जाता है। यहां की ऐतिहासिक ईमारत और संस्कृति आपको ज़रूर पसंद आने वाली है। साबरमती आश्रम यहाँ की सबसे प्रसिद्ध प्लेस है।
इसे भी पढ़ें: भुवनेश्वर की इन 6 ऐतिहासिक धरोहर वाली जगहों पर जरूर घूमने जाएं
5-Pondicherry

भारत के केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सुरक्षा के दृष्टि से महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन माना जाता है। समुन्द्र के बीचो-बिच बसा हुआ ये राज्य अपने प्रकृतिक और खूबसूरत बीच के लिए जाना जाता है। यहां के लोग आपको बहुत ही इमानदार मिलने वाले हैं। अगर आप सिंगल किसी समुंद्री किनारे बसे राज्य की यात्रा करना चाहती है तो आपके लिए ये बेस्ट डेस्टिनेशन होगा। पर्यटक की दृष्टि से बेसिलिका ऑफ द सेक्रेड हार्ट ऑफ जीसस, रोविले बीच को बेस्ट प्लेस माना जाता है।
Image credit: Yendex
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।